मुख्य समाचार :-
- सरकार ने कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी। असम के नामरूप में उर्वरक संयंत्र स्थापित करने के लिए 10 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना को भी स्वीकृति दी।
- केंद्र ने डेयरी विकास और पशुधन क्षेत्र के विकास के लिए कार्यक्रमों के आवंटन में वृद्धि की।
- स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- सरकार अगले दो वर्षों में दस हजार नए जनऔषधि केंद्र खोलेगी।
- सरकार ने चंडीगढ़ में पंजाब के किसानों के साथ बैठक की। अगली बैठक 4 मई को होगी।
- स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में किदांबी श्रीकांत सहित चार भारतीय खिलाडी सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
*****
सरकार ने कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए आज एक प्रोत्साहन योजना को स्वीकृति दी। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना में छोटे व्यापारियों को दो हजार रुपये तक के लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन मूल्य पर शून्य दशमलव एक-पांच प्रतिशत की दर से प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
1500 करोड़ रूपिस की स्कीम है और एस पर दी स्कीम तो स्मॉल मर्चेंट्स के पेमेंट्स होंगे अप टू 2000 रूपिस उसमें कोई ट्रांजैक्शन की कोस्ट नहीं लगेगी और उनको इंसेंटिव दिया जाएगा और उसमें जो रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की जो स्टैंडर्ड डेफिनिशंस है वह सारी की सारी एप्लीकेबल होगी।
सरकार ने असम के नामरूप में ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड के वर्तमान परिसर में एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स नामरूप-4 उर्वरक संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। श्री वैष्णव ने कहा कि संयंत्र की वार्षिक क्षमता 12 लाख 70 हजार मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन की होगी। उन्होंने परियोजना से देश में घरेलू यूरिया उत्पादन में वृद्धि की बात कही और यह यूरिया की बढ़ती मांग को पूरा करेगी।
नामरूप 4 फर्टिलाइजर प्लांट के नाम से यह नया प्रोजेक्ट है और इस प्रोजेक्ट में एक ज्वाइंट वेंचर बनेगा जो की गवर्नमेंट आफ असम बीबीएफसीएल हल और एनएफएल और ऑयल इंडिया लिमिटेड इन सब का एक ज्वाइंट वेंचर बैंक 10600 करोड़ रूपिस के टोटल इन्वेस्टमेंट से इस प्रोजेक्ट में यूरिया की मैन्युफैक्चरिंग होगी।
सरकार ने पशुधन क्षेत्र में वृद्धि को प्रोत्साहन देने के लिए संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन को भी स्वीकृति दी है। संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन का कार्यान्वयन एक हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त परिव्यय के साथ किया जा रहा है। श्री वैष्णव ने कहा कि योजना से दुग्ध उत्पादन और उत्पादकता को काफी प्रोत्साहन मिलेगा और इससे किसानों की आय में वृद्धि भी होगी।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन 3400 करोड़ का इसमें बेसिकली कैसे हम मिल्क प्रोडक्शन की प्रोडक्टिविटी बढ़ाएं उसके ऊपर काम किया गया है इसमें आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन इन दोनों पर काम करना है। इनसेमिनेशन के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरे नेटवर्क को कैसे बढ़ाना उसपर बहुत बड़ा जोड़ दिया जाएगा जिससे कि किसानों को अपने गांव में ही या गांव के आसपास ही सबसे जितनी हो सके सुविधा मिल सके।
मंत्रिमंडल ने डेयरी विकास के लिए संशोधित राष्ट्रीय कार्यक्रम को भी मंजूरी दी। श्री वैष्णव ने कहा कि यह पहल डेयरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और विस्तार पर केंद्रित है। इससे क्षेत्र की निरंतर वृद्धि और उत्पादकता सुनिश्चित होती है।
मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने महाराष्ट्र में जेएनपीए बंदरगाह से चौक तक छह लेन वाले ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। श्री वैष्णव ने कहा कि साढे चार हजार करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना जेएनपीए पोर्ट और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़कर लॉजिस्टिक दक्षता में सुधार के लिए बनाई गई है।
*****
स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि देश भर में 15 हजार जन औषधि केंद्र हैं और सरकार ने अगले दो वर्षों में दस हजार नए केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के कामकाज पर राज्यसभा में चर्चा का उत्तर देते हुए श्री नड्डा ने कहा कि इन केंद्रों में बहुत सस्ती दवाएं उपलब्ध होने के कारण अब तक रोगियों के 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री कहा है कि वर्ष 2017 में प्रस्तुत की गई स्वास्थ्य नीति एक व्यापक नीति है।
*****
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई का विषय उठाने पर आपत्ति व्यक्त की।
सीबीआई और बाकी सारी एजेंसियों के नाम जो वो बोलना चाहते होंगे। एक भी गृह विभाग में नहीं है। उनको सिर्फ गृह विभाग की बारे में चर्चा करना चाहिए मेरे टेक्निकल ऑब्जेक्शन नंबर ऑफ केस जो वह सीबीआई के कह रहे हैं वो माननीय सुप्रीम कोर्ट के और माननीय हाई कोर्ट के ऑर्डर से चुनावी हिंसा के लिए रजिस्टर किए गए केस हैं। एक भी सीबीआई स्पेशल कोर्ट आज बंगाल में नहीं है।
सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा ने श्री गोखले को भाजपा के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी वापस लेने की मांग की।
*****
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार विभिन्न योजनाओं और प्रोत्साहन के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदायों सहित सभी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करने का प्रयास कर रही है। लोकसभा में श्री रिजिजू ने कहा कि उनका मंत्रालय अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए देश भर में विभिन्न योजनाओं को लागू करता है।
*****
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि सरकार ऑनलाइन गेमिंग से होने वाले जोखिमों और लत जैसे संभावित नुकसानों से अवगत है। लोकसभा में उन्होंने बताया कि केंद्र की नीतियों का उद्देश्य अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एक खुला, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट सुनिश्चित करना है।
*****
सरकार ने 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन भारत अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। अगर सब कुछ सही रहा तो वर्ष 2040 तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में कहा कि चंद्रयान-4 को दो प्रक्षेपण यानों के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा।
चंद्रयान एक पहला ऐसा हमारा मिशन रहेगा जो दो लॉन्च व्हीकल से छोड़ा जाएगा उसके पांच कंपोनेंट रहेंगे। तीन एक तरफ, दो एक तरफ और डॉकिंग–अन डॉकिंग जिसकी थोड़ा बहुत अनुभव स्पेडेक्स से भी हुआ है, उसको बार बार करके और अधिक अनुभव और क्षमता हासिल करने का प्रयास रहेगा।
श्री सिंह ने कहा कि इस साल के अंत तक एक महिला रोबोट के साथ गगनयान की परीक्षण उड़ान शुरू की जाएगी।
*****
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि ए आई दुनिया में बडा बदलाव ला रही है और पत्रकारिता सहित कई क्षेत्रों में नए अवसर तथा नई चुनौतियां पैदा कर रही है। नई दिल्ली में रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उन्होंने डीप फेक और ए आई के दुरुपयोगों के खतरे के बारे में सभी नागरिकों को संवेदनशील बनाने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।
*****
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स से भेंट की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने श्री गेट्स के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्थिरता सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
*****
पंजाब के किसान और केन्द्र तथा राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज चंडीगढ़ में सकारात्मक रूप से संपन्न हुई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है और वह उनके कल्याण के मुद्दों को हल करने के लिए नियमित नीतिगत हस्तक्षेप कर रही है।
बहुत सद्भावपूर्ण वातावरण में उद्देश्यपूर्ण और सकारात्मक चर्चा हुई है चर्चा जारी रहेगी अगली बैठक 4 मई को होगी।
तीन घंटे से अधिक चली चर्चा में किसानों की मांगों के विभिन्न कानूनी, आर्थिक और अन्य आयामों पर चर्चा की गई।
*****
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने आज जम्मू में 12 स्थानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की नवगठित शाखाओं और सहयोगियों से जुड़े सदस्यों के घरों की गई। इस दौरान आतंकियों की कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। इन संगठनों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के परिसरों की भी तलाशी ली गई।
*****
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नागपुर हिंसा के अपराधियों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा में श्री फडणवीस ने कहा कि जांच जारी है और अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि हिंसा भड़काने के लिए धार्मिक ग्रंथ को जलाने की अफवाह जानबूझकर फैलाई गई।
*****
विदेश मंत्रालय ने आज गजा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। मंत्रालय ने सभी बंधकों की रिहाई के महत्व पर जोर दिया और कहा कि गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखी जानी चाहिए।
*****
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर तथा निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर आज सवेरे वापस आ गए। उनका स्पेसएक्स कैप्सूल मैक्सिको की खाड़ी में उतरा। इसके साथ ही सुनीता और बुच की नौ महीने की कठिन परीक्षा समाप्त हो गई। दोनों पिछले साल जून से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे। निक और अलेक्जेंडर को सितंबर 2024 में ड्रैगन अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष स्टेशन भेजा गया था।
*****
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पेसएक्स के क्रू-9 मिशन के धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए नासा की पूरी टीम को बधाई दी है।
*****
उधर, गुजरात के महेसाणा जिले के झूलासन गांव के निवासी और सुनीता विलियम्स के परिवार के सदस्य आज उनकी धरती पर सुरक्षित वापसी का जश्न मना रहे हैं। सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव झूलासन में उनके परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने यज्ञ और प्रार्थना सभाओं सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था।
*****
बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 148 अंक बढकर 75 हजार 449 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 73 अंक बढकर 22 हजार 908 पर दर्ज हुआ।
*****
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बिना दावे की वित्तीय परिसंपत्तियों के मुद्दे को हल करने के लिए डिजिलॉकर के साथ भागीदारी की है। यह पहल निवेशकों को डिजिलॉकर के माध्यम से अपने डीमैट और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स की जानकारी संग्रहीत करने और उस तक पहुँचने में सक्षम बनाती है। इस पहल के माध्यम से, सेबी और डिजिलॉकर निवेशक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
*****
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में मेजर बॉब खाथिंग स्मारक समारोह के पांचवें संस्करण में मेजर खाथिंग को भारत का एक महान सपूत बताया।
चाहे युद्ध के मैदान में अपना शौर्य दिखाना हो या डिप्लोमेसी के क्षेत्र में अपना कौशल दिखाना हो। मेजर बॉब खाटिंग ने अपने कार्यों से भारत के इतिहास पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। यह मेजर बॉब खाटिंग के ही डिप्लोमेटिक स्किल का परिणाम था जिसे तमांग को भारत का अटूट हिस्सा बनाया न सिर्फ तमांग बल्कि पूरे नॉर्थ ईस्ट रिजन को इंटीग्रेटेड डेवलप और रिबिल्ट करने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।
*****
खेल खबरें
स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष सिंगल्स के श्रीकांत और शंकर सुब्रह्मण्यम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। महिला सिंगल्स में अनुपमा उपाध्याय और ईशा रानी बरुआ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। महिला डबल्स में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
*****
इंग्लैंड में कबड्डी विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने पोलैंड को 104-15 के मुकाबले से हरा दिया। भारतीय पुरूष टीम का मुकाबला हॉंगकॉंग से जारी है। ताजा समाचार मिलने तक भारत 59-15 से आगे है।
*****
मुख्य समाचार एक बार फिर :-
- सरकार ने कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी। असम के नामरूप में उर्वरक संयंत्र स्थापित करने के लिए 10 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना को भी स्वीकृति दी।
- केंद्र ने डेयरी विकास और पशुधन क्षेत्र के विकास के लिए कार्यक्रमों के आवंटन में वृद्धि की।
- स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- सरकार अगले दो वर्षों में दस हजार नये जनऔषधि केंद्र खोलेगी।
- सरकार ने चंडीगढ़ में पंजाब के किसानों के साथ बैठक की। अगली बैठक 4 मई को होगी।
- स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में किदांबी श्रीकांत सहित चार भारतीय खिलाडी सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
*****