Download
Mobile App

android apple
signal

January 17, 2025 10:03 AM

printer

समाचार प्रभात

मुख्‍य समाचार:-

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्घाटन करेंगे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज खिलाडियों को वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी।
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन।
  • वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली-एन.सी.आर. में ग्रैप-4 के अंतर्गत सख्त प्रदूषण प्रतिबंध हटाए गए; ग्रैप-3 प्रतिबंध जारी रहेंगे।
  • भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दिसंबर 2024 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 35 प्रतिशत से बढ़कर 3 सौ 58 करोड़ डॉलर हुआ। 
  • नई दिल्ली में इंडिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पी.वी. सिंधु का मुकाबला इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से।

******

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। भारत मंडपम में आयोजित यह देश का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है। इसका विषय है- सीमाओं से परे: भविष्य की ऑटोमोटिव मूल्य श्रृंखला का सहनिर्माण। ब्‍यौरा हमारे संवाददाता से-

 

छह दिनों तक चलने वाला यह ग्लोबल एक सौ तीन अलगअलग जगहों नई दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि तथा ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में आयोजित किया जाएगा। इस एक्सपों में पांच हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी और आठ सौ प्रदर्शक अपनी उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसके अवाला मोबिलिटी सेक्टर में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए राज्यों के सत्र में होंगे, ताकी उद्योग और क्षेत्रीय स्तरों के बीच सहयोग को सुदृढ़ बनाया जा सके। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपों में सभी आंतुगतों के लिए 19 से 22 जनवरी तक प्रवेश नि:शुल्क होगा। दीपेन्द्र कुमार आकाशवाणी समाचार दिल्ली। 

******

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर, भारतीय हॉकी टीम की कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

32 खिलाड़ियों को खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एथलेटिक्स में ज्योति याराजी और अनुरानी, मुक्केबाजी में नीतू और स्वीटी, शतरंज में वंशिका अग्रवाल तथा हॉकी में सलीमा टेटे, अभिषेक, संजय, जरमन प्रीत सिंह और सुखजीत सिंह शामिल है। वही, पैरा खेलों में पैरा तीरदांज राकेश कुमार तथा पैरा एथलीट प्रीति पाल, जीवन जीदीप्ति अजीत सिंह और सचिन सिंह जी राव खिलाड़ी समेत अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर एथलेटिक्स में सूचा सिंह और पैरा तैराकी में मुरलीकांत राजाराम पेटकर जैसे महान खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार आजीवन से नवाजा जाएगा। पैरा निशानेबाजी कोच सुभाष राणा, निशानेबाजी कोच दीपाली देशपांडे, हॉकी कोच संदीप सांगवान, बैडमिंटन कोच एस मुरली धरण और फुटबॉल कोच अरमान्डे दो अन्य वाले को को उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा1 इसके अलावा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए मौलाना अब्बुल कलाम आजाद एम ए के ए ट्रॉफी दी जाएगी आकाशवाणी समाचार दिल्ली के लिए आदर्श।

******

आकाशवाणी से पुरस्‍कार वितरण समारोह का आंखो देखा हाल दिन में ग्‍यारह बजे से प्रसारित किया जाएगा। इसे आकाशवाणी के इंद्रप्रस्‍थ, एफ.एम. गोल्‍ड और आकाशवाणी न्‍यूज लाइव चैनल 24 x 7 पर सुना जा सकता है। 

******

सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थरमन शनमुगरत्नम ने कल शाम नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ‍ विस्‍तृत चर्चा की। बैठक में भारत और सिंगापुर के बीच व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर ध्‍यान केंद्रित किया गया।

 

राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सिंगापुर भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए इसके दृष्टिकोण का प्रमुख स्तंभ है। बैठक के दौरान, दोनों राष्‍ट्र अध्‍यक्षों ने भारत और सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्‍य में एक संयुक्त लोगो का भी अनावरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति शनमुगरत्नम से मुलाकात की, जहां उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा की और आपसी हितों के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर वैचाारिक आदान-प्रदान किया। सिंगापुर के राष्ट्रपति, भारत की पांच दिन की यात्रा पर हैं।

******

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति सुबियांतो 25 और 26 जनवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे।

******

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। अब तक कुल आठ सौ 41 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 10 जनवरी को शुरू हुई थी। उम्मीदवार सोमवार तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। पांच फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी।

******

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 70 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने दो सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए में सहयोगी जनता दल-यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास के लिए छोड़ी है।

******

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के फाइटिंग द इंडियन स्टेट वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर भारत की राष्ट्रीय अखंडता को कमजोर करने का आरोप लगाया।

 

माननीय राहुल गांधी जी आप विपक्ष के नेता है, संसद में इंडियन स्टेट का मतलब समझते हैं आप, क्या आप उससे लड़ने की बात कर रहे हैं इंडियन स्टेट रिप्रेजेंट्स थे कांस्टीट्यूशनल आइडेंटिटी ऑफ़ इंडिया, दुनियाभर में भारत की पहचान स्टेट ऑफ इंडिया से होती है।

श्री प्रसाद ने कहा कि श्री गांधी को अपने शब्दों को लेकर सजग रहना चाहिए।

******

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दिसंबर 2024 में 35 दशमलव 11 प्रतिशत से बढ़कर दो साल के उच्चतम स्‍तर 3 सौ 58 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के इसी महीने 2 दशमलव 6-5 बिलियन डॉलर था।

 

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह उच्च मूल्य वाले भारतीय सामानों की विदेशी मांग में वृद्धि और बढ़ती घरेलू उत्पादन क्षमता को दर्शाता है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैलदिसंबर अवधि में देश का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 28 दशमलव 6 प्रतिशत बढ़कर दो हजार छह सौ 11 करोड़ डॉलर हो गया, जो 2023-24 की इसी अवधि के दौरान दो हजार तीस करोड़ डॉलर था। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भारत के निर्यात क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ने वाले हिस्से के रूप में उभरा है। ऐसा केंद्र की उत्पादनलिंक्ड प्रोत्साहनपीएलआई योजना की सफलता से देश में नई विनिर्माण क्षमताओं के कारण संभव हुआ है। समाचार कक्ष से मृगनयनी पांडेय।

******

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड आज से लक्षद्वीप की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। पदभार संभालने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की उनकी यह पहली यात्रा होगी। उपराष्‍ट्रपति वहां विभिन्‍न लोक परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

******

वायु गुणवत्‍ता में सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्‍ता प्रबंधन आयोग ने पूरे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तत्‍काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पोंस एक्शन प्लानग्रैप के चौथे चरण को हटा लिया है। ग्रैप संबंधी उप समिति ने कल अपनी बैठक में स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया।

 

समिति ने कहा कि दिल्‍ली की ए.क्यू.आई. में निरंतर सुधार हो रहा है। कल दिल्‍ली में ए क्‍यू आई 302 दर्ज की गई जो ग्रैप 4 लागू करने के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय के द्वारा निर्धारित मानदंड से 98 अंक कम है। इसमें यह भी कहा गया है कि संशोधित ग्रैप के चरण III, II और I के अंतर्गत सभी कार्रवाइयां लागू रहेंगी।

******

प्रयागराज महाकुम्भ के दौरान बीते छह दिनों में सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। यह स्नान 11 जनवरी से शुरू हुआ था। त्रिवेणी के संगम पर भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि बड़ी संख्या में साधु-संत, कल्पवासी और श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

 

महाकुंभ मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अपने का सिलसिला जारी है। देश के विभिन्न राज्यों और दुनियाभर के देशों से श्रद्धालु पवित्र संगम के आध्यात्मिक वातावरण में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ के पहले दिन 13 जनवरी को रिकॉर्ड एक करोड़ 70 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया, जबकि अगले दिन मकर संक्रांति के अमृत स्नान के दौरान तीन करोड़ पचास लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई। राज्य सरकार के अनुसार इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का संभावना है। 45 दिनों का महाकुंभ मेला अगले महीने की 26 तारीख तक चलेगा। आनंद कुमार आकाशवाणी समाचार, प्रयागराज। 

 

******

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना ध्यान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान की तैयारियों पर केंद्रित कर दिया है।

******

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज कोहरा छाया रहा। जिससे पूरे क्षेत्र में दृश्यता कम रही। कोहरे के कारण दिल्‍ली आनेवाली 27 रेलगाडियां और कई उडानें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है।

******

और अब खेल खबरों का रूख करते हैं

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में आज शाम भारत की स्टार खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का मुकाबला इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से होगा। पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में भारत के किरण जॉर्ज, चीनी खिलाड़ी वेंग होंगयांग के साथ खेलेंगे। ये मैच नई दिल्ली के के.डी. जाधव इंडोर स्टेडियम में होगा। 

******

खो-खो विश्व कप-2025 में, भारत की पुरुष और महिला टीमों ने अपने-अपने वर्ग के मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान भी हासिल किया। मेजबान भारतीय पुरुष टीम ने कल इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भूटान पर 71-32 से शानदार जीत दर्ज की।

******

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में आज जमशेदपुर में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहन बगान सुपर जायंट के बीच मुकाबला होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

 

फुटबॉल लीग की अंक तालिका में मोहन बगान शीर्ष पर, गोवा दूसरे, बेंगलुरू तीसरे और जमशेदपुर चौथे स्थान पर है।

******

वहीं, हॉकी इंडियन लीग में आज राउरकेला में दिल्ली एसजी पाइपर्स और जे.एस.डब्ल्यू. सूरमा हॉकी क्लब की महिला टीमों के बीच मुकाबला होगा। यह मैच रात सवा आठ बजे शुरू होगा।

******

धन्‍यवाद फरहत। केन्‍द्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिलने की खबर आज सभी समाचार पत्रों के पहले पन्‍ने पर है। जनसत्ता की सुर्खी है – 50 लाख कर्मियों और 65 लाख पेंशनधारियों को मिलेगा लाभ।  दैनिक भास्कर लिखता है – एक जनवरी, 2026 से केन्‍द्र में लागू होगा नया वेतनमान। सरकारी सैलरी 38 प्रतिशत, पेंशन 34 प्रतिशत बढेंगी।

 

इसरो द्वारा पहली बार अंतरिक्ष में उपग्रहों की सफल डॉकिंग कराकर ऐतिहासिक सफलता प्राप्‍त करने का समाचार भी सभी अखबारों में है। दैनिक ट्रिब्यून लिखता है – भारत ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में जोडे दो उपग्रह।

 

पहाडों पर हो रही बर्फबारी की खबर भी कई अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। अमर उजाला लिखता है  बारिश – बर्फबारी ने ठिठुराया, कश्‍मीर में रेल सेवा बाधित, हिमाचल में दो सौ सडके बंद। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है – मौसम गुलजार, बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने की मस्‍ती।

 

गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्‍ट में नहीं दिखेंगे ध्रुव और तेजस – हिन्दुस्तान की खबर है। वहीं हरिभूमि लिखता है – अब गणतंत्र दिवस समारोह में सुनाई नहीं देगी ध्रुव हेलीकॉप्‍टर की हवाई गर्जना, फ्लाईपास्‍ट में भाग लेंगे 22 लडाकू विमान। एएलएच ध्रुव के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद वायु सेना का फैसला।

 

नवभारत टाइम्स ने महाकुंभ में साधू संत, कल्‍पवासी और श्रद्धालुओं की तस्‍वीरे प्रकाशित की हैं – पत्र लिखता है – महाकुंभ में अमृत स्‍नान के साथ ही अब अनुष्‍ठानों का दौर शुरू। धन्‍यवाद नईम

******

मुख्य समाचार एक बार फिरः

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्घाटन करेंगे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज खिलाडियों को वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी।
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन।
  • वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली-एन.सी.आर. में ग्रैप-4 के अंतर्गत सख्त प्रदूषण प्रतिबंध हटाए गए; ग्रैप-3 प्रतिबंध जारी रहेंगे।
  • भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दिसंबर 2024 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 35 प्रतिशत से बढ़कर 3 सौ 58 करोड़ डॉलर हुआ। 
  • और, नई दिल्ली में इंडिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पी.वी. सिंधु का मुकाबला इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से।

******