मुख्य समाचार :
- झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी ।
- चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो-दी-जनेरियो जी-20 शिखर सम्मेलन में सतत विकास एजेंडे के प्रति भारत की वचनबद्धता दोहराई, कहा- भारत पेरिस संधि की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने वाला पहला देश।
- श्री मोदी ने दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की ; दोनों नेताओं ने व्यापक कार्यनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने की वचनबद्धता व्यक्त की।
- इस वर्ष सितंबर में कर्मचारी राज्य बीमा योजना में 20 लाख से अधिक नए कर्मचारी जुड़े।
- भारत-अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भव्य समारोह के साथ आज शाम गोवा में शुरू होगा।
- बिहार के राजगीर में महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत तथा चीन के बीच मुकाबला आज शाम।
*****
झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। झारखंड में 12 जिलों की 38 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण के लिए शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुछ संवेदनशील केंद्रों में शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। इस चरण में पांच सौ 28 उम्मीदवार मैदान में हैं।
हमारे संवाददाता के. के. लाल इस समय सिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। आइए उनसे मतदान के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
के के लाल– चुनाव आयोग ने इस बार मतदान के लिए क्या विशेष प्रबंध किए हैं।
*****
इस बीच, झारखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाताओं से बिना किसी भय के वोट डालने की अपील की है।
आप लोग के माध्यम से फेसबुक का वोटर से अनुरोध है आप अपने परिवार के साथ में, दोस्त को साथ में, समय पर बूथ में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, शांतिपूर्ण मतदान के लिए सब जगह पर व्यवस्था सुनिश्चित की।
*****
उधर, महाराष्ट्र में सभी दो सौ 88 सीटों के लिए आज एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। कुल चार हजार एक सौ 36 उम्मीदवार अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोकालिंगम ने बताया कि राज्य में एक लाख चार सौ 27 मतदान केंद्रों पर लगभग पांच लाख चुनावकर्मी तैनात किए गए हैं।
*****
महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और पंजाब, उत्तर प्रदेश, केरल तथा उत्तराखंड की कुल 15 विधानसभा सीटों के लिए भी आज ही उपचुनाव हो रहा है। सभी राज्यों के लिए मतों की गिनती 23 नवम्बर को होगी।
*****
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। और ये सीटे हैं- कटेहरी, करहल, मेरठ, कुंडारकी, फूलपुर, सिसामाऊ, गाजियाबाद, मझवान और खैर। चलते हैं हमारे संवाददाता के पास जो लखनऊ से हमें रिपोर्ट दे रहे हैं। –
उपचुनाव में करीब 34 लाख से ज्यादा मतदाता 90 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी गाजियाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं, वहीं सबसे कम पांच-पांच प्रत्याशी खैर और सीसामऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3 हजार 718 मतदेय स्थल तथा एक हजार 917 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिये पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सुशील चन्द्र तिवारी आकाशवाणी समाचार लखनऊ।
*****
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मदतान में हिस्सा ले रहे मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की है। सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में श्री मोदी ने युवाओं और महिलाओं सहित सभी मतदाताओं से कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जाकर वोट डाले।
*****
19वां जी-20 शिखऱ सम्मेलन कल ब्राजील के शहर रियो-डी-जेनेरियो में संपन्न हो गया। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने संगठन की बागडोर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को सौंपी। समापन भाषण में राष्ट्रपति ने ब्राजील की अध्यक्षता में किये गए विभिन्न उपायों की चर्चा की।
*****
इस बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ब्राजील से गयाना पहुंच गए हैं।
*****
इससे पहले प्रधानमंत्री ने कल स्थायी विकास और ऊर्जा परिवर्तन पर जी-20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र को संबोधित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सबके लिए अधिक स्वच्छ और सतत भविष्य सुनिश्चित करने के प्रयासों में तेजी लाने पर बल दिया।
अपने संबोधन में श्री मोदी ने सतत विकास में तेजी लाने के भारत के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत-पेरिस संधि की प्रतिबद्धताएं पूरी करने वाला समूह का पहला देश है। उन्होंने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 तक पांच सौ गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
*****
जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने कई देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी की। श्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया। दोनों नेताओं ने व्यापक कार्यनीतिक साझेदारी को ओर आगे बढ़ाने की वचनबद्धता व्यक्त की। श्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ ऊर्जा, जैव-ईंधन, रक्षा और कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा की।
*****
सरकार ने कहा है कि इस वर्ष सितंबर में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत 20 लाख 58 हजार नए कर्मचारियों को पंजीकृत किया गया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस योजना से नौ प्रतिशत अधिक कर्मचारी जुडे हैं।
कुल कर्मचारियों में से लगभग 49 प्रतिशत कर्मचारी 25 वर्ष की आयु वर्ग के हैं।
*****
55वां भारत-अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से गोवा में शुरू हो रहा है। यह 28 नवम्बर तक चलेगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस बार यह महोत्सव कई मायनों में विशेष होगा।
इफ्फी 2024 की भव्य शुरुआत आज शाम उद्घाटन समारोह के साथ होगी। यह समारोह भारत की समृद्धि संस्कृति का जश्न मनाएगा। समारोह भारतीय सिनेमा की यात्रा को भी प्रदर्शित करेगा, जो मुख्य से लेकर आधुनिक कृतियां तक फैली हैं। ग्रैंड फिनाले इस सिनेमैटिक सिंफनी कौशल और सनी मल्होत्रा की हाई एनर्जी मेडलिंग के साथ समाप्त होगा। 81 देशों की 180 से अधिक फिल्मों के साथ इसी 2024 अब तक का सबसे भव्य संस्करण बनने का वादा करता है। इस बार महोत्सव में अधिक प्रतिभागी ज्यादा स्क्रीनिंग स्थान और अब तक का सबसे बड़ा फिल्म बाजार होगा। इसके साथ ही क्रिएटिव माइंड्स आफ टुमारो कार्यक्रम के तहत सौ युवा फिल्म निर्माता को एक विशेष मंच प्रदान किया जाएगा। दुर्गेश भदोरिया आकाशवाणी समाचार गोवा।
*****
जम्मू का शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आज से चार दिन का राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2024 आयोजित करने जा रहा है।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2024 आज से 23 नवंबर 2024 तक जम्मू शहर के बाहरी क्षेत्र सत्ता में स्थित का आज विश्वविद्यालय के मुख्य परिषद में आयोजित किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन का विषय है- कृषि और संबंधित विज्ञान में नवाचारू का दोहन जो के आधुनिक खेती में नई तकनीक को टिकाऊ प्रथम की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डालता है। यह कार्यक्रम बड़ी संख्या में उन्नत किसान, ग्रामीण, युवाओं, कृषि क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं स्टार्टअप और कृषि उद्योगों को एक साझा मंच पर लाएगा। आकाशवाणी समाचार के लिए जम्मू से मैं, एम. गुलशन रैना।
*****
हॉकी में आज बिहार के राजगीर में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से होगा। भारत ने कल सेमीफाइनल में जापान को और चीन ने मलेशिया को हराया था।
*****
तेलंगाना के हैदराबाद के कुछ हिस्सों और अन्य शहरों में शीत लहर बढ रही है। राज्य के सभी भागों में ठंड ने दस्तक दे दी है। संगारेड्डी जिले में न्यूनतम तापमान 10 दशमलव छह डिग्री तक गिर गया। रामचन्द्रपुरम में 12 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
*****
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने सरकार के आदेश संख्या-16 को निरस्त कर दिया है, जिसमें संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की अनुमति दी गई थी। उच्च न्यायालय ने इससे पिछली बीआरएस सरकार द्वारा जारी आदेशों को यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि यह संविधान के विरुद्ध है।
*****
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि गति शक्ति विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार देश और विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में उभरने को तैयार हैं। नई दिल्ली में कल विश्वविद्यालय की शीर्ष संस्था की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय उद्योग और रोजगार केन्द्रित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा। इनमें रेलवे, विमानन, राजमार्ग, जहाजरानी और रक्षा क्षेत्र से संबंधित पाठ्यक्रम शामिल हैं।
*****
समाचार पत्रों की सुर्खियों से-
अखबारों ने आज वायु प्रदूषण से जुडे समाचारों को प्रमुखता दी है। हिन्दुस्तान की सुर्खी है- दिल्ली में पाबंदियां बेअसर, ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद हवा सामान्य से चार गुना ज्यादा खराब। राजस्थान पत्रिका और जनसत्ता ने लिखा है- राष्ट्रीय राजधानी में जहरीली हवा से मचा हाहाकार, कई इलाकों में एक्यूआई 500 से पार। पंजाब केसरी की टिप्पणी है- अपने रिस्क पर सांस लो। दैनिक भास्कर की खबर है- हाईब्रिड मोड में चलेंगी अदालतें, डिजिटल सुनवाई को बढावा। देशबंधु के अनुसार – प्रदूषण और कोहरे का उडानों और रेल सेवाओं पर भी असर।
राष्ट्रीय सहारा ने ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वैश्विक नेताओं से मुलाकात को सुर्खी बनाया है। नवभारत टाइम्स के शब्द हैं – कई नेताओं से की द्विपक्षीय मुलाकात और तमाम मुद्दों पर चर्चा की। हरि भूमि ने ब्राजील में भारत और चीन के विदेश मंत्री की भेंट का समाचार सचित्र प्रकाशित किया है। दैनिक ट्रिब्यून की खबर है कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू होने की उम्मीद।
*****
अंत में मुख्य समाचार एक बार फिरः–
- झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी ।
- चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो-डी-जनेरियो जी-20 शिखर सम्मेलन में सतत विकास एजेंडे के प्रति भारत की वचनबद्धता दोहराई।
- श्री मोदी ने दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की; दोनों नेताओं ने व्यापक कार्यनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- इस वर्ष सितंबर में कर्मचारी राज्य बीमा योजना में 20 लाख से अधिक नए कर्मचारी जुड़े।
- भारत-अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भव्य समारोह के साथ आज शाम गोवा में शुरू होगा।
- बिहार के राजगीर में महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और चीन के बीच मुकाबला आज शाम होगा।
*****