Download
Mobile App

android apple
signal

June 4, 2024 6:27 PM

printer

दोपहर समाचार

मुख्य समाचार:-

 

  • लोकसभा की सभी 543 सीटों की मतगणना रुझानों के अनुसार एनडीए 294 सीट पर और आईएनडीआईए 227 सीटों पर आगे।
  • बढ़त बनाने वाले उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोकसभा अध्यक्ष ओेम बिड़ला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केएल शर्मा तथा समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव शामिल।
  • पिछड़ रहे नेताओं में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​एल. मुरुगन और वी. मुरलीधरन, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती सईद शामिल।
  • विधानसभा चुनाव परिणामों में टीडीपी आंध्र प्रदेश में जीत की ओर, जबकि भाजपा ने ओडिशा में अच्छी बढ़त बनाई।
  • दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स में 4 हजार से अधिक अंक की गिरावट; निफ्टी भी 1200 से अधिक अंकों से लुढ़का।

********

18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आज आंध्र प्रदेश और ओडिसा विधानसभा चुनाव तथा 25 अन्‍य विधानसभा सीटों के उप-चुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है।

लोकसभा की सभी पांच सौ 43 सीटों में से अब तक दो सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। ये दोनों सीटें एन डी ए ने जीती है। शेष 541 सीटों के रूझान भी मिल गए हैं। एनडीए ने 294 सीटों पर ज‍बकि आई एन डी आई गठबंधन ने 227 सीटों पर आगे है। अन्‍य दल 18 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी 238 सीटों पर जबकि कांग्रेस 99 सीटों पर बढत बनाए हुए हैं।

********

मध्‍य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। अब हम नजर डालते हैं मध्‍यप्रदेश में इंदौर पर और बात करते हैं हमारे संवाददता संजीव शर्मा से

 

प्रश्‍न इंदौर वैसे तो स्‍वच्‍छता के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार चुनाव में वहां से एक दिलचस्‍प आंकडे आ रहे हैं, यहां नोटा का ऑप्‍शन दूसरे नम्‍बर पर आया है, जिसने सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है।

********

उत्‍तर प्रदेश में सभी 80 सीटों के रुझान मिले हैं। एन.डी.ए. 36, आई.एन.डी.आई.ए. 43 और अन्‍य एक सीट पर आगे है।

********

उत्‍तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। छत्‍तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे है। झारखंड में 14 सीटों में से 8 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को तीन तथा आजसू पार्टी एक सीट पर आगे है। उत्‍तर प्रदेश में सभी 80 सीटों के रुझान मिले हैं। एन.डी.ए. 36, आई.एन.डी.आई.ए. 43 और अन्‍य एक सीट पर आगे है। विभिन्‍न दलों की स्थिति इस प्रकार है भारतीय जनता पार्टी 33, आरएलडी 2, समाजवादी पार्टी 36 और कांग्रेस 7 तथा अन्‍य एक सीट पर आगे हैं।

********

ओडिसा के ताजा रूझानों पर नजर डालें तो ओडिसा की 21 में से भाजपा 19, बीजू जनता दल तथा कांग्रेस एक-एक पर आगे है।

पश्चिम बंगाल की 42 में से 31 पर तृणमूल कांग्रेस, 10 सीट पर भाजपा, एक पर कांग्रेस आगे है।

गुजरात की 26 में से एक सीट भाजपा पहले ही जीत चुकी है। शेष 25 में से भाजपा 24 और कांग्रेस एक पर आगे है।

गोवा की दो सीट में से भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे है।

********

बिहार में सभी 40 सीटों के रुझान मिल गए हैं। एन.डी.ए. 33, और आई.एन.डी.आई.ए. 7 सीटों पर आगे है। 

अलगअलग दलों की स्थिति इस प्रकार है

भारतीय जनता पार्टी 13, जनता दल यू. 14, एल.जे.पी.आर.वी. 5,  एच.ए.एम.एस. एक सीट पर आगे है। आर.जेडी. 3, सी.पी.आई. एम.एल. 2 और कांग्रेस 1 सीट पर बढत बनाए हुए है।

और जानकारी के लिए बात करते हुए हमारे बिहार संवाददाता के.के. लाल से-

 

प्रश्‍न के. के. लाल, बिहार में चालीस सीटों पर चल रही मतगणना की अभी क्‍या स्थिति है, कौन सी पार्टी बढत बनाए हुए है और किन सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है?  

********

महाराष्‍ट्र में सभी 48 सीटों के रुझान मिल गए हैं। एन.डी.ए. 18, और आई.एन.डी.आई.ए. 29 और अन्‍य एक सीट पर आगे है।   अलगअलग दलों की स्थिति इस प्रकार हैभारतीय जनता पार्टी 12, शिवसेना शिंदे गुट 5, एन.सी.पी. एक, कांग्रेस 12,  शिवसेना उद्धव गुट 11, एन.सी.पी. शरद पवार 6 और निर्दलीय एक सीट पर बढत बनाए हुए है।

महाराष्‍ट्र की ताजा स्थिति जानने के लिए बात करते हैं हमारी संवाददाता प्रार्थना से-

 

प्रश्‍न प्रार्थना, महाराष्‍ट्र में रूझान आने के बाद इस समय क्‍या स्थिति है और सरगर्मियां है?

********

लोकसभा चुनाव मतगणना में अब तक के रूझानों में विभिन्‍न गठबंधों और राजनीतिक दलों की स्थिति इस प्रकार है।

एनडीए 293 पर आगे चल रहा है, 02 सीट जीत ली है।

आईएनडीआई गठबंधन 229 सीटों पर आगे है 01 सीट जीत ली है।

अन्‍य 18 सीटों पर आगे है। पार्टी की अगर बात करें भाजपा 240 सीटों पर आगे है। दो सीट उसने जीत ली है। कांग्रेस 98 सीटों पर आगे हैं। एक सीट उसने जीत ली ह‍ै। समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस 29, राष्‍ट्रीय जनता दल 03 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल यूनाइटेड 14 सीट पर आगे चल रही है और डीएमके 21 सीट पर आगे चल रही है। और आप तीन सीट पर आगे चल रही है।

********

और रूख करते हैं राजस्‍थान का। जहां सभी 25 सीटों के रुझान मिल गए हैं। एन.डी.ए. 14, आई.एन.डी.आई.ए.- 10 और अन्‍य एक सीट पर आगे है। अलगअलग दलों की स्थिति इस प्रकार हैभारतीय जनता पार्टी 14, कांग्रेस 8, सी.पी.एम. एक, आर.एल.टी.पी. एक सीट बी.ए.डी.वी.पी. एक  सीट पर बढत बनाए हुए है।

********

अब सीधे चलते राजस्‍थान, जहां मौजूद हैं हमारे संवाददता जितेन्‍द्र द्विवेदी- 

 

प्रश्‍न जितेन्‍द्र, राजस्‍थान में क्‍या रूझान चल रहे हैं और इसके बारे में क्‍या ताजा जानकारी है?

********

और इधर, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सभी 7 सीटों के रुझान मिल रहे हैं और सभी सीटों पर एन.डी.ए. आगे है। 

********

दिल्‍ली में भाजपा मुख्‍यालय में मौजूद हैं हमारे संवाददाता अनुपम मिश्र-

 

प्रश्‍न अनुपम, ज्‍यादातर सीटों के रूझान आ चुके हैं, आपसे जानना चाहेंगे इसे लेकर पार्टी मुख्‍यालय में क्‍या हलचल है ?

********

दिल्‍ली कांग्रेस मुख्‍यालय में मौजूद हैं हमारे संवाददाता दीपेन्‍द्र

 

प्रश्‍न दीपेन्‍द्र, रूझानों पर नजर डालें तो कांग्रेस ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया है, इसे लेकर कांग्रेस मुख्‍यालय में क्‍या माहौल है ?

********

पंजाब की 13 में से कांग्रेस 7 पर, आम आदमी पार्टी 3 पर, शिरोमणि अकाली दल एक पर और निर्दलीय दो पर आगे हैं। चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश में सभी चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। हरियाणा की 10 में से भाजपा और कांग्रेस पांच-पांच सीट पर आगे है। तमिलनाडु की 39 में से डी एम के 21, कांग्रेस 9 तथा पीएमके, वी सी के, सी पी आई और सीपीएम दो-दो सीटों पर, पीएमके, आईयूएमएल, एम डी एम के एक-एक सीट पर आगे हैं। तेलंगाना की 17 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस आठ-आठ सीटों पर तथा ए आई एम आई एम एक सीट पर आगे है।

आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों में से तेलुगू देशम पार्टी 16, वाई एस आर कांग्रेस 4, भाजपा 3 और जेएसपी दो सीट पर आगे है। कर्नाटक की 28 में से 16 पर भाजपा, कांग्रेस 10 और जनता दल सेक्‍यूलर 2 पर आगे है। असम की 14 सीटों में से 8 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और यू पी पी एल तथा असम गणपरिषद एक-एक सीट पर आगे चल रही है। मणिपुर की दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे है। मेघालय की दो में से कांग्रेस और वी ओ टी पी पी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। मिजोरम की एकमात्र सीट पर जेड पी एम पार्टी आगे चल रही है। नागालैंड की एकमात्र सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। अरुणाचल की दोनों सीटों पर भाजपा आगे चले रही है। त्रिपुरा में दोनों सीटों पर भाजपा आगे है। सिक्किम की एकमात्र सीट पर एस के एम पार्टी आगे है। लक्षद्वीप में एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। पुद्दुचेरी की एकमात्र सीट पर कांग्रेस आगे है। दादरा और नगर हवेली की दो सीट में से भाजपा और निर्दलीय एक-एक सीट पर आगे हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र सीट पर भाजपा आगे है। जम्‍मू कश्‍मीर में पांच में से भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस दो-दो सीट पर और एक पर निर्दलीय आगे हैं। लद्दाख की एक सीट पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए है।

********

और एक बार फिर रूख करते हैं उत्तर प्रदेश का जहां हमारे संवाददाता सुशील चन्‍द्र तिवारी मौजूद है-

 

प्रश्‍न सुशील, उत्‍तरप्रदेश में रूझानों में दोनों गठबंधन के बीच कांटे की टक्‍कर दिखाई दे रही है। उत्‍तरप्रदेश में प्रमुख नेताओं के बारे में क्‍या जानकारी है ?    

********

उधर, केरल में सभी 20 सीटों के रुझान मिले हैं। आई.एन.डी.आई.ए. 18, एन.डी.ए. एक, सीट पर आगे है। अलगअलग दलों की स्थिति इस प्रकार है कांग्रेस 14, भाजपा एक और आई.यू.एम.एल. 2 सीट पर बढत बनाए हुए हैं।

कांग्रेस के राहुल गांधी वायनाड से बढत बनाए हुए हैं। भाजपा उम्‍मीदवार सुरेश गोपी त्रिशूर से आगे हैं और राजीव चन्‍द्रशेखर तिरुवन्‍तपुरम से पीछे चल रहे हैं।

********

लोकसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍द्रीय मंत्री- राजनाथ सिंह अमित शाह, पीयूष गोयल, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और किशल लाल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, डिम्‍पल यादव बढत बनाए हुए है।

केन्‍द्रीय मंत्री- स्‍मृति ईरानी, संजीव बालियान, अजय कुमार टेनी, पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री मेनका गांधी, कांग्रेस नेता शशि तरूर, जम्‍मू कश्‍मीर नेशनल कान्‍फ्रेंस के उमर अब्‍दुल्‍ला, पी.डी.पी. प्रमुख महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस नेता कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ और दिग्‍विजय सिंह पीछे चल रहे हैं।    

********

और चुनावों के रूझान सामने आने के बाद शेयर मार्किट में भी उतार-चढाव जारी है। राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और विभिन्‍न नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं हमारे सहयोगी सकलेन से क्‍या कुछ प्रतिक्रियाएं हैं आपके पास – लवलीन, पहले शेयर बाजार का हाल जान लेते हैं। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज भारी गिरावट का रूख रहा। बम्‍बई शेयर बाजार के सेंसेक्‍स और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।

अंतिम समाचार मिलने तक सेंसेक्‍स चार हजार 88 अंक यानी पांच दशमलव तीन-पांच प्रतिशत लुढक कर 72 हजार तीन सौ 80 पर आ गया। निफ्टी में भी एक हजार दो सौ उनहत्‍तर अंक यानी पांच दशमलव चार-छह प्रतिशत की गिरावट आई और यह 21 हजार नौ सौ 94 दशमलव पांच शून्‍य पर आ गया।

इससे पहले दिन के कारोबार में सेंसेक्‍स आठ दशमलव एक-पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ 70 हजार दो सौ 34 पर और निफ्टी आठ दशमलव पांच-दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 21 हजार दो सौ 81 पर था।

एशियाई बाजारों में जापान के निक्‍केई, सिंगापुर के स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स और दक्षिण कोरिया के कोस्‍पी में भी गिरावट का रूख रहा। दूसरी तरफ हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कम्‍पोजिट में उछाल दर्ज किया गया।   

********

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश को स्थिर और ईमानदार सरकार चाहिए।

 

हर बार हिमाचल 100 पर्सेंट रिजल्‍ट दिया है, इस बार भी हिमाचल ने 100 पर्सेंट रिजल्‍ट दिया है। निश्‍चित तौर पर देशभर में एनडीए लीड कर रहा है और मुझे पूर्ण विश्‍वास है कि जब शाम तक पूरे नतीजे आएंगे, स्थिति स्‍पष्‍ट होगी, भारतीय जनता पार्टी एनडीए फिर एक बार, तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगा क्‍योंकि देश को स्थिर और निरंतर सरकार चाहिए एक ईमानदार, दमदार नेता चाहिए।

********

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा है कि आई.एन.डी.आई गठबंधन अधिक सीटें जीतेगा और लोकसभा चुनाव में विजयी रहेगा। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि एनडीए, सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 सीटों का आंकडा पार नहीं कर पायेगा।

 

राहुल गांधी जी ने जो किया वो मुझे लगता है, भुतो न भविष्‍यति उन्‍होंने चार हजार किलोमीटर पैदल चलकर कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी को जोडा और कहीं न कहीं जनता के हर समस्‍या, हर मसले को उन्‍होंने समझा और उसका निवारण पाने के लिए जो भी हो सकता था, उसको हमारे मेनिफेस्‍टो यानि की न्‍यायपत्र का हिस्‍सा बनाया और यही कारण है कि जनता को लगा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो महालक्ष्‍मी योजना से नारी न्‍याय मिलेगा, भर्ती भरोसा से नौजवानों को रोजगार मिलेगा, हिस्‍सेदारी न्‍याय से दलित अल्‍पसंख्‍यक पिछले हुए लोगों को उनका अधिकार मिलेगा। तो ये अधिकारों पर आधारित राजनीति इंडिया अलाइंस ने की।

********

लोकसभा चुनाव मतगणना में अब तक के रूझानों में विभिन्‍न गठबंधनों और राजनीतिक दलों की स्थिति इस प्रकार है। एनडीए 293 सीटों पर आगे चल रही है, 02 पर जीत चुकी है। कुल 295 सीट, आईएनडीआई गठबंधन 229 सीटों पर आगे है, 01 पर जीत मिली है, अन्‍य 18 पर आगे हैं। अगर पार्टी की बात करे तो भाजपा 240 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस 98 सीट पर आगे हैं। एक सीट पर उसे जीत मिली है। समाजवादी पार्टी 35 सीट पर आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस 30 सीट पर आगे हैं। राष्‍ट्रीय जनता दल 03 सीट पर बढत बनाए हुए है। जनता दल युनाइटेड 14 सीट पर आगे चल रही है। और आप तीन सीट पर बढत बनाए हुए हैं।

********

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों और कई राज्यों में विधानसभा की 25 सीटों पर उप-चुनावों के लिए वोटों की गिनती भी सुचारू रूप से चल रही है।

आंध्र प्रदेश में 175 में से दो सीट का परिणाम तेलुगुदेशम पार्टी के पक्ष में गया है और एक पर जनसेना पार्टी जीतीं है। शेष 172 सीटों के रूझान इस प्रकार है- टी.डी.पी. 130 सीट पर आगे है। भाजपा 7 सीटों पर आगे है। जे.एस.पी. 19 सीटों पर आगे है। वाई.एस.आर. कांगेस पार्टी 16 सीटों पर बढत बनाए हुए है। ओडिशा में सभी 147 सीटों के रूझान मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी 75 सीटों पर आगे हैं। बीजू जनता दल 54 सीटों पर बढत बनाए हुए है। कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। अन्‍य 2 सीटों पर आगे है। गुजरात में पोरबंदर विधानसभा पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।

बिहार की अगिआंओ, गुजरात की विजापुर, पोरबंदर, मानवादर, खम्‍भात, वघोडिया, हरियाणा की करनाल, हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला, लाहौलस्‍पीति, सुजानपुर, बरसर, गग्रेट, कुटलेहार, झारखण्‍ड की गान्‍देय, कनार्टक की शोरापुर, राजस्‍थान की बागीडोरा, तमिलनाडु की विलावनकोड, तेलंगाना की सिकन्‍दराबाद छावनी, त्रिपुरा की रामनगर, उत्‍तर प्रदेश की डडरोल, लखनऊ पूर्व, गैन्‍सारी, दुद्धी और पश्चिम बंगाल की भागबनगोला और बारानगर विधानसभा सीट के उप-चुनावों की गिनती भी जारी है।

इनमें से भाजपा 12 सीटों पर और 7 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।  

********

अन्‍य खबरों के साथ हैं सरफिरोजी:-

 

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 10 जिलों में 6 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 191 राहत शिविर और 108 राहत वितरण केंद्र बनाए हैं। राहत और बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की गई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कछार जिले में चार लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है।

राज्य भर में 577 गांव बाढ़ प्रभावित हैं और 6 हजार हेक्टेयर से अधिक खेती की जमीन जलमग्न हो गयी है।

न्यू हाफलोंग-चंद्रनाथपुर खंड के बीच रेल पटरियों को हुए नुकसान के कारण पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने इस मार्ग पर कई रलगाडियों को 5 जून तक रद्द कर दिया है।

********

इस्रायली सेना ने पिछले वर्ष 7 अक्‍तूबर को हमास द्वारा बंधक बनाए गए चार और लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस्रायली रक्षा बल के प्रवक्‍ता रियर एडमिरल डेनियल हैगारी ने कहा कि इन चारों की मृत्‍यु दक्षिणी गजा के खान यूनिस में इस्रायली हमले के दौरान हुई। इनके शव अब भी हमास  आतंकवादियों के कब्‍जे में हैं। अक्‍तूबर में दक्षिणी इस्रायल पर हमास के हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और दो सौ 51 को बंधक बना लिया गया था। हमास ने नवंबर महीने में एक सप्‍ताह के संघर्ष विराम के दौरान एक सौ पांच बंधकों को रिहा किया था। एक सौ 20 बंधकों का कोई अता-पता नहीं है। इस्रायली अधिकारियों का कहना है कि इनमें से कई अब जीवित नहीं हैं। इस्रायल ने अक्‍तूबर में हुए हमले के जवाब में हमास के खात्‍मे के लिए व्‍यापक सैन्‍य कार्रवाई शुरू की थी।

********

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप में गुयाना में आज अफगानिस्तान का मुकाबला युगांडा से होगा।

इससे पहले कल दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है। न्यूयॉर्क में 78 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर 2 गेंद में चार विकेट पर 80 रन बना कर मैच जीत लिया।

श्रीलंका ने 19 ओवर और एक गेंद में 77 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्टजे ने चार ओवर में सात रन देकर चार विकेट झटके। केशव महाराज और कैगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए।

********

जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाडी आज अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। लक्ष्‍य सेन, एच.एस प्रणॉय, किदाम्‍बी श्रीकांत, प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज पुरूष सिंगल्‍स में चुनौती रखेंगे। एन.सिक्‍की रेड्डी और बी सुमित रेड्डी मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में तथा त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचन्‍द महिला डबल्‍स में उतरेंगे।

तनिशा क्रैस्‍टो और अश्विनी पोनप्‍पा तथा श्‍वेतपर्णा पांडा और ऋतु पर्णा पांडा कल महिला डबल्‍स खेलेंगी। कल ही पी.वी. सिंधु और आकर्षी कश्‍यप महिला सिंगल्‍स तथा चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी पुरूष डबल्‍स खेलेंगे। 

********

भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डेन फ़्रेंच ओपन टेनिस में पुरुष डबल्‍स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। प्री-क्‍वार्टर फाइनल में बोपन्‍ना और एब्‍डेन ने एन. श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला को 6-7, 6-3, 7-6 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और एब्डेन का मुकाबला बेल्जियम के सैंडर गिले और जोरान व्लिगेन से होगा।

********

18 वीं लोकसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। आज आंध्र प्रदेश और ओडिसा विधानसभा चुनाव तथा 25 अन्‍य विधानसभा सीटों के उपचुनाव के मतों की गणना की जारी है। लोकसभा के सभी 543 में से अब तक 2 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। ये दोनों सीटें एनडीए ने जीतीं है। शेष 541 सीटों के रूझान भी मिल गए हैं।

एनडीए पार्टी 294 सीटों पर आगे है जबकि आईएनडीआई गठबंधन 227 सीटों पर आगे है, अन्‍य दल 18 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी 238 सीटों पर जबकि कांग्रेस 98 सीटों पर बढत बनाए हुए हैं।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों और कई राज्यों में विधानसभा की 25 सीटों पर उप-चुनावों के लिए वोटों की गिनती भी सुचारू रूप से चल रही है।

आंध्र प्रदेश में 175 में से दो सीट का परिणाम तेलुगुदेशम पार्टी के पक्ष में गया है। शेष 172 सीटों के रूझान इस प्रकार है- टी.डी.पी. 130 सीट पर आगे है। भाजपा 7 सीटों पर आगे है। जे.एस.पी. 19 सीटों पर आगे है। वाई.एस.आर. कांगेस पार्टी 16 सीटों पर बढत बनाए हुए है। ओडिशा में सभी 147 सीटों के रूझान मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी 75 सीटों पर आगे हैं। बीजू जनता दल 55 सीटों पर बढत बनाए हुए है। कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है। अन्‍य 2 सीटों पर आगे है।

बिहार की अगिआंओ, गुजरात की विजापुर, पोरबंदर, मानवादर, खम्‍भात, वघोडिया, हरियाणा की करनाल, हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला, लाहौलस्‍पीति, सुजानपुर, बरसर, गग्रेट, कुटलेहार, झारखण्‍ड की गान्‍देय, कनार्टक की शोरापुर, राजस्‍थान की बागीडोरा, तमिलनाडु की विलावनकोड, तेलंगाना की सिकन्‍दराबाद छावनी, त्रिपुरा की रामनगर, उत्‍तर प्रदेश की डडरोल, लखनऊ पूर्व, गैन्‍सारी, दुद्धी और पश्चिम बंगाल की भागबनगोला और बारानगर विधानसभा सीट के उप-चुनाव की गिनती जारी है।

इनमें से भाजपा 13 सीटों पर और 7 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।  

********

लोकसभा चुनाव मतगणना में अब तक के रूझानों में विभिन्‍न गठबंधनों और राजनीतिक दलों की स्थिति इस प्रकार है। एनडीए 291 सीटों पर आगे चल रही है, 03 सीट जीत चुकी है।  आईएनडीआई गठबंधन 230 सीटों पर आगे है, 01 पर जीत हासिल कर ली है। अन्‍य 18 पर आगे हैं। अगर पार्टी की बात करे तो भाजपा 238 सीटों पर आगे हैं, 03 सीट जीत चुकी है। कांग्रेस 98 सीटों पर आगे हैं, एक सीट पर जीत मिली है। समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस 30 सीट पर बढत बनाए हुए हैं। राष्‍ट्रीय जनता दल 03 सीट पर आगे चल रही है। जनता दल युनाइटेड 14 सीट पर बढत बनाए हुए हैं। डीएमके 21 सीट पर आगे चल रही है और आप तीन सीट पर बढत बनाए हुए हैं।

********

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों और कई राज्यों में विधानसभा की 25 सीटों पर उप-चुनावों के लिए वोटों की गिनती भी सुचारू रूप से चल रही है।

आंध्र प्रदेश में 175 में से दो सीट के परिणाम तेलुगुदेशम पार्टी के पक्ष में गए हैं। और एक पर जनसेना पार्टी ने जीत हासिल की है।

********

मुख्य समाचार एक बार फिर:-

 

  • लोकसभा की सभी 543 सीटों की मतगणना रुझानों के अनुसार एनडीए 292 सीट और आईएनडीआईए 228 सीटों पर आगे।
  • बढ़त बनाने वाले उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोकसभा अध्यक्ष ओेम बिड़ला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केएल शर्मा और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव शामिल।
  • पिछड़ रहे नेताओं में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​एल. मुरुगन और वी. मुरलीधरन, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती सईद शामिल।
  • विधानसभा चुनाव परिणामों में टीडीपी की आंध्र प्रदेश में जीत तय, जबकि भाजपा ने ओडिशा में अच्छी बढ़त बनाई।
  • दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स में 4 हजार से अधिक अंक की गिरावट; निफ्टी भी 1200 से अधिक अंकों से लुढ़का।

********