मुख्य समाचार:-
- भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के आज रात ओडिशा तट पर भीतरकनिका और धामरा के बीच टकराने की संभावना । चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में अत्यधिक वर्षा की आशंका।
- दोनों राज्यों के तटीय भागों से बड़े पैमाने पर लोगों को निकाला जा रहा है। 200 से अधिक रेलगाडियां और 40 उड़ानें रद्द।
- जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अंतर-सरकारी परामर्श बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंच रहे हैं।
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा- आईटीबीपी लोगों की रक्षा के लिए वीरता और समर्पण का प्रतीक है।
- कुश्ती में, भारत के विश्वजीत रामचन्द्र मोरे ने अल्बानिया में अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- महिला क्रिकेट में भारत तथा न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला एकदिवसीय मुकाबला अहमदाबाद में जारी।
———–
पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘दाना‘ गंभीर रूप ले रहा है और इसके आज देर रात या कल सुबह तक ओडिशा के भितरकनिका तथा धामरा के बीच तट से टकराने की संभावना है। चक्रवात का मार्ग थोड़ा पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़ सकता है, जिससे ओडिशा के कुछ भीतरी और दक्षिणी हिस्सों में अधिक बारिश हो सकती है। दाना के तट पर टकराने के 5 से 6 घंटे के दौरान हवा की गति लगभग 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
इसके साथ ही समुद्र में ऊंचे ज्वार आने की आशंका है और तूफान के कारण पेड़, बिजली के खंभे और कच्चे मकान गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि भीषण चक्रवात ‘दाना’ का कोई केन्द्र नहीं होगा। तूफान के कारण अगले दो दिनों तक विभिन्न स्थानों पर मूसलाधार बारिश होगी। चक्रवात पारादीप से 190 किमी तथा ओडिशा तट के धामरा से 220 किमी दूर है और यह बंगाल की खाड़ी में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ओडिशा के केंद्रपाड़ा, बालासोर, मयूरभंज, जगतसिंहपुर और भद्रक जिले भारी बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित होंगे, जबकि राज्य के 9 अन्य जिलों में भी इसके कारण मूसलाधार वर्षा होगी। आज शाम 5 बजे से कल सुबह 9 बजे तक भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली सभी हवाई सेवाएँ रद्द कर दी गई हैं। तूफान के कारण चालीस से ज्यादा उडानें और लगभग दो सौ रेलगाडियां रद्द की गई हैं।
प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को युद्ध स्तर पर बहुत उद्देश्य चक्रवात केंद्रों में पहुंचना शुरू कर दिया है! उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी भुवनेश्वर में सचिवों और विशेष राहत आयुक्त के साथ मिशन चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उड़ीसा उच्च न्यायालय, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कई सरकारी संस्थान कल तक बंद रहेंगे। डॉक्टरों और सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है, जबकि बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन भी रद्द कर दी गई है। मछुआरों को शनिवार तक समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और ओडीआरएफ और अग्निशमन सेवा की टीमों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है। कल के लिए केंद्रपाड़ा, जाजपुर, जगतसिंहपुर, मयूरभंज के उधर भद्रक और बालेसर जिलों में बहुत भारी से लेकर अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रकाश दास, आकाशवाणी समाचार।
———–
मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान दाना के कारण पश्चिम बंगाल के पश्चिम और पूर्वी मिदनापुर तथा दक्षिण 24 परगना जिलों में शनिवार तक मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। कोलकाता, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और हुगली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने चक्रवात के मद्देनजर जान-माल का नुकसान बचाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। तटीय इलाकों के लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। सागर द्वीप और सुंदरबन के अन्य हिस्सों में नौका सेवाएं रोक दी गई हैं। पूर्वी रेलवे ने आज शाम से सियालदाह और हावड़ा डिवीजन में लोकल ट्रेन रद्द कर दी हैं और हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन तूफान की आशंका वाले सात जिलों में एहतियाती कदम उठा रहा है।
———–
भारतीय नौसेना ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर चक्रवाती तूफान दाना के मद्देनजर मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चलाने की तैयारी में जुटी है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि नौसेना तूफान के प्रभाव की आशंका वाले क्षेत्रों में आवश्यक कपड़े, पीने का पानी, भोजन, दवाओं और आपातकालीन राहत सामग्री पहुंचाएगी। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर समन्वित बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए गोताखोरों की टीमों को तैनात किया जा रहा है। नौसेना के पूर्वी बेड़े के दो जहाज आपूर्ति और बचाव तथा गोताखोरों की टीमों के साथ तैनात हैं।
———–
इस बीच भारतीय तट रक्षक बल-आईसीजी ने चक्रवात दाना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कई उपाय किए हैं। चक्रवात की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आईसीजी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पानी के जहाजों, विमानों तथा रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशनों से कहा है कि वे मछुआरों और नाविकों को लगातार अलर्ट करने का कार्य करें।
———–
आकाशवाणी से खास बातचीत में ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि कुल 203 रेलगाडियां रद्द की गई हैं।
ईस्ट कोस्ट रेलवे और साउथ ईस्टर्न रेलवे यह दोनों जोन में पहले से ही हमारे लोगों को और हमारे जो रैपिड एक्शन टीम्स को वहां पर मुद्रेण किया गया है। हमारे जो हैवी अर्थमूविंग मशीनरी से उसको मैपिंग किया गया है हमारा कोई चीज पावर सप्लाई कहीं पर अगर कुछ डैमेज होता है उसको अर्ली रेस्टोरेशन कराने के लिए वो भी तैनात किए गए हैं। सारे पैसेंजर को जो हमारे कैंसिलेशन किया गया है ट्रेन उनको इनफॉरम कर दिया गया है एसएमएस के माध्यम से। की कुल 203 ट्रेनें ईस्ट कोस्ट रेलवे और साउथ ईस्टर्न रेलवे में कैंसिल किया गया है यात्रियों के सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए।
———-
आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात के कारण कई इलाकों में वर्षा शुरू हो गई है और अगले 24 घंटों में बारिश के बढने की संभावना है।
समुद्री लहर अभी एक से दो मीटर ऊंचाई का आने का संभावना है आज 24 तारीख मिडनाइट से 25 तारीख सुबह तक जब वह लैंडफॉल करेगा। स्पेशली इंद्रापुरा, भद्रक, बालासोर और पूर्व मेदिनीपुर इन चारों जिला में सबसे ज्यादा संभावना है टाइडल वेव की। उसके साथ साथ दक्षिण 24 परगना और दक्षिण पूर्व डिस्ट्रिकट में भी एक मीटर तक टाइट आने की संभावना है। इसको देखते हुए हम साइक्लोन वार्निंग इशू कर रहे हैं। ओडिसा, वेस्ट बंगाल के लिए हर तीन घंटे में हम हमारा प्राप्त सूचना जारी कर रहे हैं।
—————
एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मोहसिन शाहिदी ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया, ओडिशा के प्रभावित इलाकों में मौजूद 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला गया है।
ओडिसा में सात हजार दो सौ शेल्टरर्स बनाए गए हैं जिसमें से तकरीबन आठ सौ अपने शेल्टरर्स है। करीब छह हजार जो है वह टेंपरेरी शेल्टरर्स बनाए गए हैं एनडीआरएफ की बीस टीमें लगी हुई है। इसके अलावा ओडीआरएफ जो है स्टेट फोर्स वो लगी है इलेवन टीमें उनकी हैं। उनकी स्मॉल टीम होती है। उनकी दस-दस लोगों की टीम होती है। इसके अलावा उनकी जो फायर सर्विसस है जो ओडिसा की। भी दो सौ बीस टीमें लगी है। तो यह बडे पैमाने पर काफी कोर्डिनेशन के साथ यह कार्रवाही की जा रही है। और यह एंशोयर किया जा रहा है से पहले मैक्सीमम लैंडस्लाइड से पहले ही कर दिया जाएगा।
———–
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज अंतर-सरकारी परामर्श-आईजीसी की सातवीं बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिन की यात्रा पर आज भारत पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चांसलर शोल्ज कल अंतरसरकारी परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
जर्मन बिजनेस का एशिया प्रशांत सम्मेलन जर्मनी और इंडो पेसिफिक देशों के व्यापारिक नेताओं, अधिकारियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों का एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है। इसे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और बढावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में जर्मनी, भारत और अन्य देशों के लगभग छह सौ पचास शीर्ष व्यापारिक नेता और सीईओ भाग लेंगे। जर्मनी, यूरोप में भारत के सबसे महत्वपूर्ण भागीदार देशों में से एक है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले देशों में भारत एक प्रमुख देश था। भारत और जर्मनी कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंटस, डिजीटल तकनीक, सतत् विकास और स्टार्टअप के क्षेत्र में आपसी सहयोग कर रहे हैं। सुपर्णा सेतिया के साथ भूपेंद्र सिंह, आकाशवाणी समाचार दिल्ली।
———
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस-आईटीबीपी का स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर हिमवीरों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आईटीबीपी के जवान सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों और कठिन जलवायु परिस्थितियों में लोगों की रक्षा के लिए वीरता और समर्पण के प्रतीक के रूप में तैनात हैं। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और बचाव कार्यों के दौरान बल के जवानों के गौरवपूर्ण तथा प्रेरक प्रयासों की भी सराहना की।
————
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की एक और उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
राजस्थान की चोरासी सीट से करीलाल ननोमा चुनाव लडेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद सीट से संजीव शर्मा, मझवान सीट से सुचिस्मिता मौर्य और फूलपुर विधानसभा सीट से दीपक पटेल को मैदान में उतारा गया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों का चयन किया है।
———–
निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे ई-विजिल ऐप और वोटर हेल्पलाइन ऐप की मदद से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। रांची में पीटीसी कार्यशाला को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि आयोग ने मतदाताओं के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं।
किसी भी तरह का अगर वायलेशन हो रहा है फ्रील्ड में तो इसके लिए सीविजिल एप्पमें कहीं पर भी अगर आप कुछ विलेशन देख रहे हैं उसे आप रिपोर्ट कर सकते हैं और 100 मिनट के भीतर रिस्पेक्ट कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है उसे डायरेक्टली इसी मॉनिटर इसके साथ ही एक इंपॉर्टेंट ऐप है जो वोटर हेल्पलाइन एप है होटल हेल्पलाइन अप के माध्यम से आपका नाम वोटर रोल में कहां पर है इलेक्टरल रोड में किस क्रमांक संख्या में है आपका पोलिंग स्टेशन का क्या डिटेल है यह आप अपने मोबाइल से ही जान सकते हैं।
———–
कुश्ती में, भारत के विश्वजीत रामचन्द्र मोरे ने आज अल्बानिया के तिराना में अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। मोरे ने 55 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में एडम उलबाशेव को 14-10 ये हराया। यह चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है। ईरान के अली अब्दुल्ला अहमदी वफ़ा ने स्वर्ण और राशद मम्मादोव ने रजत पदक जीता, जबकि जापान के कोहेल यामागिवा ने मोरे के साथ कांस्य पदक साझा किया।
———-
टेनिस में, विएना ओपन के पुरूषों के डबल्स क्वार्टर फाइनल डबल्स में आज भारत और आस्ट्रेलिया के रोहन बोपन्ना तथा मैथ्यू एब्डन की जोडी का मुकाबला ब्रिटेन के नील स्कूपस्की तथा न्यूजीलैंड के माइकल विनस की जोडी से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम चार बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा।
———-
महिला क्रिकेट में आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ताजा समाचार मिलने तक भारत ने तीन विकेट पर 74 रन बना लिये थे।
————-
पुणे में भारत के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में अंतिम समाचार मिलने तक पांच विकेट पर 201 रन बना लिए थे। भारत, बेंगलुरु में पहला टेस्ट हारने के बाद सीरीज़ में वापसी करने की कोशिश करेगा। भारत तीन मैचों की सीरीज़ में शून्य-एक से पीछे है।
————-
सरकार ने देश में डायमोनियम फॉस्फेट -डीएपी उर्वरक की कमी से संबंधित मीडिया खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि ये भ्रामक और तथ्यात्मक स्थिति से परे हैं।
रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि डीएपी पर सब्सिडी बिल्कुल भी कम नहीं की गई है और इसकी अधिकतम खुदरा कीमत कोविड के समय से ही एक हजार 350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम बैग रखी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी वर्ष 2024 के लिए डीएपी की सब्सिडी में वृद्धि का निर्णय लिया है। मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा रबी 2024-2025 के लिए कुल बजटीय आवंटन बढ़ाकर 24 हजार 475 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि कई भू-राजनीतिक कारकों से डीएपी की उपलब्धता कुछ हद तक प्रभावित हुई है। दिवाकर की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से आकर्षिता सिंह।
————
केंद्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सडक सुरक्षा तंत्र को बेहतर बनाने के लिए सरकार सभी तरीके की उन्नत तकनीकों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग कर रही है। नई दिल्ली में आज ट्रैफिक इंफ्राटेक एक्सपो के 12वें संस्करण को संबोधित करते हुए उन्होंने सड़क निर्माण में उन्नत तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।
———
यूनेस्को की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत शिक्षा पर चीन और जापान जैसे देशों से ज्यादा खर्च कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत मध्य और दक्षिणी एशिया के अन्य देशों की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद प्रतिशत और सरकारी व्यय दोनों मामले में शिक्षा में अधिक निवेश कर रहा है।
———–
इजराइल ने आज सीरिया की राजधानी दमिश्क और होम्स प्रांत के मध्य में एक सैन्य स्थल पर हवाई हमले किए। सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
———
मुख्य समाचार एक बार फिर :-
- भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के आज रात ओडिशा तट पर भीतरकनिका और धामरा के बीच टकराने की संभावना । चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में अत्यधिक वर्षा की आशंका।
- दोनों राज्यों के तटीय भागों से बड़े पैमाने पर लोगों को निकाला जा रहा है। 200 से अधिक रेलगाडियां और 40 उड़ानें रद्द।
- जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अंतर-सरकारी परामर्श बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंच रहे हैं।
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा- आईटीबीपी लोगों की रक्षा के लिए वीरता और समर्पण का प्रतीक है।
- कुश्ती में, भारत के विश्वजीत रामचन्द्र मोरे ने अल्बानिया में अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- महिला क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे अहमदाबाद में जारी।
———-