Social Feed

Loading Facebook feed...
Loading Twitter feed...

April 19, 2026 7:30 AM

Aaj Savere

printer

सुप्रभात, कार्यक्रम आज सवेरे में मैं हूं आपके साथ फरहत नाज़। आकाशवाणी स्टूडियों से आज की हसीन सुबह का आगाज करते हैं। मेरे साथ हैं शगुन चोपडा और आज के इस अंक में हम देश और दुनिया के खबरों के अलावा कुछ जानीमानी शख्सियतों को भी याद करेंगे।

 

Hello FARHAT good morning and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 19th of april 2026.

 

<><><>

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इसके गठबंधन सहयोगियों ने महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप किया है, उसका दंड उन्हें अवश्य ही मिलेगा। विपक्ष ने संसद और राज्‍य विधानसभाओं में नारी शक्ति वंदन संशोधन का विरोध किया और उसे पास नहीं होने दिया। राष्‍ट्र के नाम अपने संबोधन ने प्रधानमंत्री मोदी ने कल कहा कि उनकी सरकार महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करेगी। उन्‍होंने कहा कि जो दल महिला आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, वे देश की महिलाओं की संसद और राज्य विधानसभाओं में बढ़ती भागीदारी को रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है। उन्होंने यह भी कहा कि यद्यपि विधेयक को पारित होने के लिए आवश्यक 66 प्रतिशत मत प्राप्त नहीं हुए, लेकिन देश की सभी महिलाओं का आशीर्वाद उनकी सरकार के साथ है।

 

 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताया और कहा कि सरकार के निष्ठापूर्ण प्रयासों के बावजूद नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन से जुड़ा विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका, जिसके लिए वह सभी माताओं और बहनों से क्षमा मांगते हैं।

 

<><><>

 

Vice President C P Radhakrishnan begins his two-day official visit to Sri Lanka. The visit marks the first-ever bilateral trip by an Indian Vice President to the island nation. The visit comes amid renewed high-level engagement between the two neighbours.

 

 

“India’s Vice President C. P. Radhakrishnan is set to arrive in Colombo today morning as he commences a landmark visit to Sri Lanka. he is scheduled to meet Sri Lanka’s President Anura Kumara Dissanayake and Prime Minister Harini Amarasuriya, as well as other leaders. He will also interact with leaders of Indian-origin Tamil Community and Tamil Leaders from the Northern and Eastern regions of Sri Lanka. In Colombo, the Vice President will address the Indian diaspora and virtually hand over homes built under India’s housing initiative, taking the total to 50,000, with more underway. On the second day, he travels to Nuwara Eliya to visit project sites and interact with local communities. The visit is expected to further deepen longstanding cultural and people-to-people ties between the two countries. Ahmed Muyeen Farooqi, Colombo.”

 

<><><>

 

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे सुबह 11 बजे बरजोरा में रैलियों को संबोधित करेंगे, उसके बाद दोपहर 12 बजे पुरुलिया और झारग्राम में और फिर दोपहर बाद पश्चिम मिदनापुर में रैलियों में संबोधन देंगे।

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे। वे कूचबिहार के शीतलकुची में एक जनसभा करेंगे और दोपहर के आसपास जलपाईगुड़ी में एक रोड शो में भाग लेंगे।

 

 

इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोलकाता पहुंच चुके हैं। वे भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में बीरभूम में रैलियों और रोड शो में भाग लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज दोपहर बालुरघाट में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे, इसके बाद मालदा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे शाम तक कोलकाता पहुंचेंगें और वे कल पूर्वी मिदनापुर में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

<><><>

 

 

तमिलनाडु में भी चुनाव प्रचार चरम पर है। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इरोड जिले के शिवगिरी में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी एन.डी.ए. गठबंधन को मजबूत करने के लिए राज्य का दौरा कर चुके हैं।

 

वही, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तरी जिलों में प्रचार किया। राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के लिए कोयंबटूर, तिरुप्पुर और नीलगिरी में चुनाव अभियान में हिस्सा लिया।

 

<><><>

 

Union Agriculture and Farmers’ Welfare Minister Shivraj Singh Chouhan conducted a high-level review of the current status of the agriculture sector, preparations for the upcoming Kharif season and the potential El Niño impact.

 

 

“During the review meeting yesterday, Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan emphasized that farmers’ welfare is of utmost priority and added that the government is fully prepared to address the potential El Niño impact. He directed agriculture Secretary and concerned senior officials to ensure that all necessary arrangements are made well in advance to safeguard farmers’ interests. Mr Chouhan underlined that the government is moving forward with complete preparedness, taking India Meteorological Department’s weather-related forecasts seriously. He stated that through coordinated efforts of the central and state governments, better water management, advanced technologies, expansion of irrigation facilities, and climate-resilient agricultural measures, the impact of potential challenges can be significantly controlled. WITH PRIYA’S REPORT, JIGYASA PANDEY, AKASHVANI NEWS, DELHI.”

 

<><><>

 

ईरान ने कहा है कि जब-तक ईरानी बंदरगाहों से अमरीकी नाकेबंदी नहीं हटाई जाती, तब-तक होर्मुज जलडमरूमध्य तब-तक बंद रहेगा। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमरीका द्वारा जारी नाकेबंदी को युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन बताया और चेतावनी दी है कि जलडमरूमध्य के पास आने वाले किसी भी जहाज को शत्रुतापूर्ण माना जाएगा और उसे निशाना बनाया जा सकता है।

 

यह घटनाक्रम शुक्रवार को जलडमरूमध्य को अस्थाई रूप से फिर से खोले जाने के बाद हुआ है। हालांकि, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सभी मुद्दों का पूर्ण समाधान होने तक नौसैनिक नाकाबंदी लागू रहेगी। इस बीच, जलडमरूमध्य में गोलीबारी की घटनाओं की भी खबरें हैं, जिनमें कुछ वाणिज्यिक जहाजों को नुकसान पहुंचा है। युद्धविराम के बावजूद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।

 

<><><>

 

In IPL cricket, Sunrisers Hyderabad defeated Chennai Super Kings by 10 runs at the Rajiv Gandhi International Stadium in Hyderabad last night. Put in to bat first, Sunrisers Hyderabad posted 194 for nine in their stipulated 20 overs, with 59-run innings each from Abhishek Sharma and Heinrich Klaasen. For Chennai, Anshul Kamboj and Jamie Overton picked up three wickets each. In reply, Chennai Super Kings could only manage 184 for eight in their 20 overs. For Hyderabad, Eshan Malinga picked up three wickets, while Nitish Kumar Reddy took two. Malinga was awarded the player of the match.

 

In an another match, Delhi Capitals defeated Royal Challengers Bengaluru by six wickets in a league match at the M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru yesterday. Chasing a target of 176, Delhi scored 179 for six with one ball to spare.

 

Today, Kolkata Knight Riders will take on Rajasthan Royals at the Eden Gardens in Kolkata at 3:30 PM, while Punjab Kings will face Lucknow Super Giants in Chandigarh at 7:30 PM.

 

<><><>

 

महानगरों की खबर

Justice Abhay Shreeniwas Oka has said that rivers, lakes , sea and water bodies are polluted in the name of religion. Delivering a lecture at Chennai, he said that the pollution affects the poor and weaker sections of the society and not the affluent ones. He said that there should be a scientific temper to understand the amount of pollution in water bodies.

 

<><><>

 

Applications for admissions under the Right to Education Act for 2026-27 will begin on Monday and the education department has instructed schools to open the online application window. Parents  are requested to apply online at rte.tnschools.gov.in between April 20 and May 18. Parents who are unable to apply online may visit the respective schools or education offices to apply. The final list after scrutinisation will be released on 20th May and admissions will be made through draw of lots on 22nd May.

 

<><><>

 

दिल्ली

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के प्रवर्तन कार्यबल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए हाल ही में उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की। पिछले महीने की 27 तारीख से इस महीने की 10 तारीख तक 15 दिनों की अवधि में, अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में 162 निरीक्षण किए और 64 उल्लंघन पाए। इनमें निर्माण और विध्वंस स्थलों पर 25 निरीक्षण, औद्योगिक क्षेत्रों में 28 निरीक्षण और डीजल जनरेटर सेट से संबंधित 109 निरीक्षण शामिल थे। कार्य बल ने डीजल जनरेटर, निर्माण गतिविधियों, औद्योगिक उत्सर्जन और सड़क धूल नियंत्रण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

<><><>

 

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कल हरित मंथन 2026 के नेशनल हैकाथॉन का उद्घाटन किया। यह पहल दिल्ली विकास प्राधिकरण और उधमोदय फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के पारिस्थितिक भविष्य के लिए नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

 

 

उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली में 16 हजार एकड़ से अधिक हरित क्षेत्र, पार्क और जैव विविधता ज़ोन मौजूद हैं, लेकिन असली चुनौती अत्याधुनिक तकनीक को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी शासन और क्रियान्वयन से जोड़ने की है। श्री संधू ने हैकाथॉन के टेक्नोलॉजी और पॉलिसी, दोनों को सराहनीय बताया और कहा कि इससे समाधान न केवल नवाचारी बल्कि व्यवहारिक, विस्तार योग्य और टिकाऊ बन सकें।

 

<><><>

 

इस वर्ष हज के लिए 371 हज यात्रियों का पहला जत्था कल नई दिल्ली से सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ।

 

जायरीन इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मक्का के लिए रवाना हुए। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्णा ने पहली उड़ान को रवाना किया। उन्होंने सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण यात्रा के लिए सभी जायरीन को शुभकामनाएं दीं।

 

संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जायरीन के सहयोग के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में सभी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है और सरकार हज यात्रा को सुगम, सुखद और आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

 

इस बीच, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने  सुगम, सुरक्षित और आरामदायक हज सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

<><><>

 

Four cheetahs from South Africa arrived at Kempegowda International Airport at midnight and were received by Forest Minister Eshwar B. Khandre.

 

After arriving in Bengaluru from Kalaburagi via Hyderabad, he went straight to the cargo terminal to welcome the animals brought for Bannerghatta Biological Park. He directed officials and veterinary staff to ensure proper quarantine, a prescribed diet for 30 days, and thorough health checks before safely shifting them to Bannerghatta.

 

Noting that cheetahs, once found in Karnataka’s forests, have now disappeared, he emphasized giving the public an opportunity to see them in zoos and instructed authorities to prioritize their safety

 

<><><>

 

Karnataka is facing a severe heatwave, with temperatures rising sharply across districts. North Karnataka regions like Kalaburagi are recording 44–45°C, while Raichur, Ballari, and Vijayapura have crossed 40°CELSIUS. Even relatively cooler districts such as Bagalkot, Koppal, and Bidar are consistently seeing high temperatures. Residents are advised to avoid direct sun exposure during peak afternoon hours.

 

<><><>

 

Federation of Karnataka Chambers of Commerce & Industry President Uma Reddy has expressed concern over recent tariff orders by the Karnataka Electricity Regulatory Commission, warning of a negative impact on industry and economic growth.

 

The orders include tariff hikes across ESCOMs and retrospective billing for FY 2025–26, increasing the financial burden on industrial and commercial consumers. FKCCI said this will disrupt working capital, raise production costs, and reduce competitiveness, particularly for MSMEs.

 

Reddy termed the retrospective revisions unfair, stating they distort financial planning and impose sudden liabilities. She also criticized the growing reliance on cross-subsidies, urging the government to directly fund subsidies instead.

 

FKCCI has called for reconsideration of these measures and emphasized the need for stable, transparent, and industry-friendly policies to sustain Karnataka’s industrial growth.

 

<><><>

 

मुंबई-समाचार

 

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण और रायगढ़-पेन विकास केंद्र के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। पेन तालुका में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने वाली यह परियोजना प्रमुख बंदरगाह क्षेत्रों से कनेक्टिविटी के साथ रणनीतिक रूप से स्थित होगी और इसे एक आत्मनिर्भर टाउनशिप के रूप में परिकल्पित किया गया है। हस्ताक्षर समारोह में महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी सहित वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

<><><>

 

शिवसेना की महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने कल मुंबई में महिला आरक्षण विधेयक के खारिज होने के विरोध में प्रदर्शन किया और विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (आईएनएल) को निशाना बनाया। नारे लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं और आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर “दोहरा मापदंड” अपनाया है।

 

<><><>

 

मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 19 से 22 अप्रैल के बीच तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों सहित क्षेत्रों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में 19 अप्रैल से बारिश शुरू होने की उम्मीद है, जो 20 और 21 अप्रैल को तेज होगी और 22 अप्रैल तक धीरे-धीरे कम हो जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों को संभावित नुकसान को कम करने के लिए एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है, जिसमें काटी गई फसलों को सुरक्षित रखना और पूर्वानुमान के अनुसार कृषि गतिविधियों की योजना बनाना शामिल है।

 

<><><>

 

Telangana Labour Minister Vivek Venkataswamy has announced that freed bonded labourers will receive top priority in the allotment of Indiramma houses. Speaking at the conclusion of a state-level workshop on human trafficking and bonded labour prevention, the Minister emphasized the government’s commitment to rehabilitating those rescued from exploitation.

 

Between 2021 and 2025, authorities rescued 673 individuals across sectors including brick kilns, agriculture, and domestic services.

 

Minister Venkataswamy noted that these figures highlight the ongoing struggles of the state’s most vulnerable populations. He assured that the government is prepared to issue a special Government Order (GO) to guarantee housing for survivors and urged victims to approach him or local MLAs directly if they face any hurdles.

 

Regarding child labour, the Minister called for a compassionate approach, urging police to treat these cases as humanitarian issues rather than mere law and order violations. He specifically lauded the Nalgonda police for a recent successful rescue operation in Devarakonda. To further combat forced labour, the state has launched a 24/7 toll-free helpline, 8069434343, encouraging citizens to report instances of exploitation immediately as part of a broader mission to eradicate the practice.

 

<><><>

 

कोलकाता की विशेष एनआईए अदालत ने मालदा के मोथाबारी में सात न्यायाधीशों के साथ हुई बदसलूकी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 13 लोगों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कल सुनवाई के दौरान आरोपियों ने जमानत मांगी, जबकि एनआईए ने न्यायिक हिरासत की अपील की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

 

<><><>

 

आज सवेरे में अब वक्त है महानगरों के मौसम का हाल जानने का।

 

मौसम विभाग के अनुसार आज राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

 

उधर मुम्बई में आज दोपहर या शाम के समय आसमान मुख्‍यरूप से साफ रहेगा। शहर में आज न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

इसके अलावा, कोलकाता में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। आज का न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 28 degree Celsius and maximum will be around 37 degree.

 

Bengaluru is expected to have a Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 22 degree Celsius and maximum will be around 37 degree.

 

Hyderabad is expected to have a Partly cloudy sky with haze.The temperature will hover between minimum of 28 degree and a maximum of 41 degree Celsius.

 

<><><>

 

19 अप्रैल का दिन भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन ,1975 में  भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में प्रवेश किया था।

 

World Liver Day is observed every year on April 19th, with an aim to raise awareness about liver health. But why should liver health be a priority? The truth is, your liver acts as the body’s powerhouse, performing over 500 functions to keep you functioning at your best. From filtering toxins to processing nutrients, a healthy liver is essential for overall well-being. So, let’s use World Liver Day as an opportunity to start conversations, raise awareness, and encourage healthy habits. By prioritising liver health, we’re investing in a brighter, healthier future for ourselves and generations to come.

 

Understanding the Liver

 

The liver, the largest and most intricate internal organ, resides in the upper right quadrant of the abdomen. Often overshadowed by its more visible counterparts, the liver plays a critical role in human physiology, acting as the body’s primary metabolic and detoxification centre. Understanding its diverse functions is important to appreciate its vital contribution to overall health.

 

 

Your liver is a powerhouse:  it filters blood, breaks down food, stores energy, and keeps your body in balance. But today, 1/3 of the global adult population is living with a condition called metabolic dysfunction-associated steatotic liver disease (MASLD). Often linked with weight, diet, and lifestyle, MASLD can stay silent for years, but over time it may lead to scarring (fibrosis), cirrhosis (advanced fibrosis and loss of some of the liver function), or even liver cancer.

 

The good news? Small, steady lifestyle changes can make a big difference.

 

Our 2026 campaign, Solid Habits, Strong Liver, highlights four solid habits that keep your liver strong: eating a balanced diet, staying active, reducing alcohol intake, and getting regular liver checks. By making these habits part of your daily life, you can take control of your liver health and prevent serious complications.

 

<><><>

 

1975 – First Indian Satellite ”Aryabhata” launched. The Satellite provided technological experience in building and operating a satellite system. It was launched by Russian launch vehicle Intercosmos

1977 – सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।

 

1910 – Anant Laxman Kanhere, revolutionary, was hanged.

 

1999 – बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।

 

1950 – Shyama Prasad Mukherji resigned. He was the first Minister of Central Cabinet.

 

2003 – चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकॉर्ड बनाया।

 

1998 – Kottayam in Kerala becomes the first district in India to complete computerisation of the talluk offices connecting them with the district headquarters.

 

2005 – जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नये पोप चुने गये।

 

2006 – प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।

 

2007 – द विजार्ड ऑफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।

 

 

<><><>

 

और अब कुछ जानी मानी शख्सियतों को याद करते हैं-

 

सुरेखा सीकरी (अंग्रेज़ी: Surekha Sikri, जन्म- 19 अप्रॅल, 1945, नई दिल्ली; मृत्यु- 16 जुलाई, 2021, मुम्बई) एक भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन कलाकार थीं। वह मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय थीं। वर्ष 2018 में आयी बॉलीवुड फिल्म ‘बधाई हो’ और धारावाहिक टेलीविजन शो ‘बालिका बधु’ (2008) के लिए सुरेखा सीकरी को जाना जाता है। धारावाहिक ‘बालिका वधु’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। तो क्यों न बालिका वधु की यादों को ताजा किया जाए।

 

डॉयलॉग—बालिका वधु

वह हिंदी रंगमंच में वर्ष 1978 से लेकर 2021 तक सक्रिय थीं। सुरेखा सीकरी ने अपने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1978 में राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘क़िस्सा कुर्सी का है’ से की थी।

 

<><><>

 

Pierre Curie was a Frenchphysicist, a pioneer in crystallography, magnetism, piezoelectricity, andradioactivity. In 1903, he received the Nobel Prize in Physics with his wife,Marie Curie, and Henri Becquerel, “in recognition of the extraordinary servicesthey have rendered by their joint researches on the radiation phenomenadiscovered by Professor Henri Becquerel”. With their win, the Curiesbecame the first ever married couple to win the Nobel Prize, launching theCurie family legacy of five Nobel Prizes. Pierre Curie’sscientific rigor and inventive spirit led to rapid recognition. He became headof the physics laboratory at the School of Industrial Physics and Chemistry inParis (ESPCI). There, he developed his famous torsion balance and conductedpioneering studies on magnetism. His experiments on the magnetic properties of materials resulted in the formulation of ‘Curie’s law’, establishing aquantitative relationship between magnetization and temperature. His workbridged theoretical and experimental physics, combining meticulous measurementwith an intuitive grasp of natural laws.   

 

<><><>

 

सुमित्रा भावे (अंग्रेज़ी: Sumitra Bhave, जन्म- 12 जनवरी, 1943, पुणे; मृत्यु- 19 अप्रॅल, 2021) सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता थीं। वह मराठी सिनेमा और मराठी थिएटर में फिल्म निर्माता सुनील सुख्तनकर के साथ एक जोड़ी के रूप में लोकप्रिय थीं। वह अपनी आउट-ऑफ-द-बॉक्स कंटेंट और साथ ही अपनी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को संभालाने के उनके तरीकों के लिए जानी जाती थीं। सुमित्रा और सुनील की जोड़ी ने एक साथ कई लोकप्रिय फिल्में, जैसे- डॉगी, दहावी फा, वास्तुपुरुष, देवराई, बाधा, एक कप च्या, संहिता, अस्तू, कासव का निर्देशन किया। उन्होंने परिवार कल्याण पर सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक/ प्रेरक/निर्देशात्मक फिल्म, अन्य सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणियों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं।

 

 

Charles Darwin naturalist, biologist, and geologist best knownfor his revolutionary contributions to the science of evolution. He proposedthe theory that all species of life have descended over time from commonancestors through a process he called natural selection. To this day the theory of evolution by natural selection is accepted bythe scientific community as the best evidence-based explanation for thediversity and complexity of life on Earth.The theory proposes that the ‘fittest’individual organisms – those with the characteristics best suited to theirenvironment – are more likely to survive and reproduce. They pass on thesedesirable characteristics to their offspring.Gradually these features may become morecommon in a population, so species change over time. If the changes are great enough, they could produce a new speciesaltogether. On his travels Darwin had collectedfinches from many of the Galápagos Islands – off the coast of Ecuador – whichhelped him to formulate his idea.Darwin explored remote regions and marvelled at a worldso different from the one he knew. He encountered birds with bright blue feet,sharks with T-shaped heads and giant tortoises. On his travels Darwin collected plants, animals andfossils, and took copious field notes. These collections and records providedthe evidence he needed to develop his remarkable theory.   

 

मुकेश ऋषि

भारतीय सिनेमा में दमदार खलनायकों की बात हो और मुकेश ऋषि का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. 19 अप्रैल 1956 को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक छोटे से गांव में जन्में मुकेश ऋषि 19 अप्रैल को अपना 70वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।1990 और 2000 के दशक में उन्होंने अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और प्रभावशाली आवाज के दम पर कई फिल्मों में खतरनाक विलेन की पहचान बनाई, हालांकि उनके अभिनय का दायरा सिर्फ नेगेटिव किरदारों तक सीमित नहीं रहा।‘घातक’, ‘सरफरोश’, ‘सूर्यवंशम’, ‘गर्व’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने तेलुगु, तमिल समेत कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की।

 

तो क्यों न उनके कुछ बेहतरीन डॉय़लॉग सुने जाएं।

 

Mukesh Rishi is an actor who’s worked primarilyin Hindi films and since then in the southern industry and has since,established himself as a leading actor across India in multiple languages.

 

Hehas also appeared in Malayalam, Kannada, Punjabi, Marathi and Tamil films. He got his first break in Hindi in 1993 with Gardish and has since, established himself as a notablesupporting actor, generally as a villain. 

 

Maria Yuryevna Sharapova born 19 April1987) is a Russian former professional tennis player.She was ranked as the world No. 1 inwomen’s singles by the Women’s Tennis Association (WTA) for 21weeks. Sharapova won 36 WTA Tour-level singles titles, including five major titles, as well as the 2004 WTA TourChampionships. She is one of ten women to achieve the career Grand Slam in singles.Ateen sensation, Sharapova broke through to the top of the sport by winning the 2004

WimbledonChampionships as a 17-year-old, upsetting two-time defendingchampion Serena Williams. She then won the 2004 TourFinals, and became the world No. 1 for the first time in August 2005 at the ageof 18, the first Russian woman to top the singles rankings.   

अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल, 1968 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक बोर्डिंग स्कूल, बार्न्स स्कूल, देवलाली में की थी। वह 14 साल की उम्र में अनाथ हो गए थे और अपने शुरुआती दिनों में मुंबई में रहने के लिए संघर्ष करते थे। वह एक अभिनेता, डांसर, फिल्म निर्माता, टेलीविजन व्यक्तित्व, कोरियोग्राफर और पार्श्व गायक हैं। वित्तीय परिस्थितियों ने वारसी को 17 साल की उम्र में डोर-टू-डोर कॉस्मेटिक्स सेल्समैन के रूप में काम शुरू करने के लिए मजबूर किया। बाद में उन्होंने एक फोटो लैब में काम किया। इस बीच, उन्हें नृत्य में गहरी दिलचस्पी थी और उन्हें मुंबई में अकबर सामी के डांस ग्रुप में शामिल होने का प्रस्ताव मिला, जिसने उनके नृत्य और कोरियोग्राफिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने ठिकाना (1987) और काश (1987) में महेश भट्ट की सहायता भी की। फिर 1991 में, उन्होंने 21 साल की उम्र में भारतीय नृत्य प्रतियोगिता जीती, इसके बाद 1992 विश्व नृत्य चैम्पियनशिप, लंदन में मॉडर्न जैज़ श्रेणी में चौथा पुरस्कार जीता। जल्द ही, उन्होंने उस पैसे से अपना खुद का डांस स्टूडियो, ‘विस्मयकारी’ शुरू किया और एक नृत्य मंडली भी बनाई। यहीं पर, उनकी भावी पत्नी, मारिया गोरेटी, जो सेंट एंड्रयूज कॉलेज की छात्रा थीं, उनके साथ वीजे बनने से पहले उनके साथ शामिल हुईं। वे मुंबई में इंग्लिश थिएटर ग्रुप से भी जुड़े थे, भरत दाभोलकर के लिए कोरियोग्राफ़िंग शो और उन्हें फ़िल्म, रूप की रानी चोरों का राजा (1993) के टाइटल ट्रैक को कोरियोग्राफ करने का अवसर मिला। उन्होंने 1996 की फ़िल्म तेरे मेरे सपने से स्क्रीन पर अपनी शुरुआत की।

 

गीत- तेरे मेरे सपने

 

अरशद वारसी का सर्किट का किरदार मुन्ना भाई एमबीबीएस में काफी सराहा गया। तो आइये आपको सुनाते हैं इस फिल्म का यह डॉयलॉग

 

डॉयलॉग

Arshad Warsi (born 19 April 1968) is an Indian actor who appears in Hindi films. He is the recipient of several awards includinga Filmfare Award from five nominations andis noted for acting in varied filmgenres.Beforemaking his acting debut, Warsi served as an assistant director to MaheshBhatt in Kaash (1987) and also choreographed asong in Roop Ki Rani Choron KaRaja (1993). Warsi made his acting debut in 1996 with Tere Mere Sapne, which was a box officesuccess. His portrayal of Circuit in the comedy film Munna Bhai M.B.B.S. (2003), and itssequel Lage Raho Munna Bhai (2006) for whichhe won the Filmfare Award for BestPerformance in a Comic Role marked a turning point in hiscareer. He featured in several commercially successful comedyfilms, including Hogi Pyaar Ki Jeet (1999), Hulchul (2004), Maine Pyaar Kyun Kiya? (2005), SalaamNamaste (2005), Golmaal: Fun Unlimited (2006), Dhamaal (2007), Krazzy4 (2008), GolmaalReturns (2008), Ishqiya (2010), Golmaal3 (2010), F.A.L.T.U (2011), DoubleDhamaal (2011), JollyLLB (2013), GolmaalAgain (2017) and TotalDhamaal (2019), and received critical recognition for hiswork in films including Sehar (2005), KabulExpress (2006), DedhIshqiya (2014) and GudduRangeela (2015). He is widely regarded by many as one ofthe most underrated actors in the Hindifilm industry.

 

James Richard Steinman (November 1, 1947 – April 19, 2021) composer, lyricist and record producer. Steinman, whose sweepingoperatic producing style was a perfect fit for the sometimes bombastic, highlymelodic pop of Meat Loaf, Celine Dion, Bonnie Tyler and Barry Manilow, found ahome on the theatrical stage as well, composing the score for the 2017 musical Bat Out of Hell, as well as the Andrew Lloyd Webber’s1996 West End musical Whistle Down the Wind. Bat Out of Hell is among the 35 best-sellingalbums in U.S. history, racking up 14 million units sold, per the RIAA. Itssingles “Two of Three Ain’t Bad” and “Paradise by the Dashboard Light” — whichpeaked at No. 11 and No. 39 on the Billboard Hot 100, respectively — both werecertified platinum in 2018. Following his breakthrough with Bat Out of Hell, which eventually would reach sales ofmore than 50 million worldwide, Steinman wrote such hits as Tyler’s “TotalEclipse of the Heart” and “Holding Out for a Hero,” Manilow’s “Read ‘Em andWeep,” Air Supply’s “Making Love Out of Nothing at All” and Dion’s “It’s AllComing Back to Me Now.” The latter two peaked at No. 2 on the Hot 100.”It’s All Coming Back to Me Now” reached No. 2 on the Billboard charts and the album as a whole won two1997 GRAMMY Awards, for Best Pop Album and for Album of the Year.     

 

अनंत लक्ष्मण कन्हेरे (अंग्रेज़ी: Anant Laxman Kanhere; जन्म- 1891 ई., इंदौर, मध्य प्रदेश; मृत्यु- 19 अप्रैल, 1910 ई., महाराष्ट्र) भारत के युवा क्रांतिकारियों में से एक थे। उन्हें देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवाओं में गिना जाता है। 1909 ई. में ब्रिटिश सरकार के ख़िलाफ़ एक लेख लिखने के कारण गणेश सावरकर को आजन्म कारावास की सज़ा हुई थी। अंग्रेज़ सरकार के इस फैसले से क्रांतिकारियों में उत्तेजना पैदा हो गई। प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर अनंत लक्ष्मण कन्हेरे ने 21 दिसम्बर, 1909 ई. को नासिक के ज़िला अधिकारी जैक्सन को गोली मार दी। बाद में कन्हेरे पकड़ लिये गए और मात्र 19 वर्ष की अवस्था में उन्हें फाँसी दे दी गई।

 

<><><> 

 

और, अब अनुमति दिजिए मुझे यानि फरहत नाज़ और शगुन चोपडा कार्यक्रम यहीं समाप्त करने की। इस वायदे के साथ हम फिर मिलेंगे आपसे कुछ नयी जानकारी और खबरों के साथ।