September 28, 2023 2:39 PM

views 38

बिहार: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक और विकास आयुक्त से रिपोर्ट मांगी

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना जिले के खुशरुपुर में अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक और विकास आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल ने पीड़ित महिला को समुचित सहायता और मुआवजा देने का निर्देश दिया है। श्री आर्लेकर ने इस मामले में पुलि...

September 28, 2023 2:35 PM

views 15

आप जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, सरकार उनकी मदद करेगी–मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नौजवानों से कहा है कि वे जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, सरकार उनकी मदद करेगी। वे  कल रामकृष्ण मिशन एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के वार्षिक दीक्षान्त समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा सरकार की सर्वाे...

September 28, 2023 2:33 PM

views 23

एसीबी हजारीबाग की टीम में चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड के 2 कर्मियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी हजारीबाग की टीम में चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड के 2 कर्मियों को कल रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने 15वे वित्त आयोग से निर्मित योजनाओं में लाभार्थी से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में पंचायत सचिव कमलेश वर्मा को 5000 औ...

September 28, 2023 2:30 PM

views 23

दुमका में 12वीं की पूरक परीक्षा में उतीर्ण विद्यार्थियों के नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल खुला

सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय, दुमका में 12वीं की पूरक परीक्षा में उतीर्ण विद्यार्थियों के नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल को खोला गया है। विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं,जबकि पहली मेरिट लिस्ट 1 अक्टूबर को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 4 अक्टूबर तक नामांकन ले सकेंगे।

September 28, 2023 2:27 PM

views 23

दुमका जिले के बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है

दुमका जिले के बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस सिलसिले यहां चल रहे विकास कार्यों का पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक अमर प्रकाश द्विवेदी और क्षेत्रीय रेल प्रबंधक चेतनानंद सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और पार्किंग एरिया को विकसि...

September 28, 2023 2:24 PM

views 24

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने डेंगू के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्यों से डेंगू की रोकथाम के लिए जारी निर्देशों का पालन करने को कहा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने झारखंड समेत देशभर में डेंगू के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्यों से डेंगू की रोकथाम के लिए केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है। डेंगू की रोकथाम तथा प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठ...

September 28, 2023 2:22 PM

views 24

हांगचोओ में एशियाई खेलों में, रोशीबीना देवी ने वुसु के 60 किलो वर्ग में रजत पदक जीता

भारत ने चीन के हांगचोओ में जारी एशियाई खेलों में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और कल चौथे दिन आठ पदक जीते थे। भारत को निशानेबाजी में दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक मिले मिले हैं जबकि नौकायन में एक कांस्य पदक प्राप्‍त हुआ है। एशियाई खेलों में वुशु में रोशिबिना को रजत पदक मिला है। फाइनल...

September 28, 2023 2:18 PM

views 24

इस साल दिसम्‍बर तक सभी राष्‍ट्रीय राजमार्ग होंगी गड्ढा मुक्‍त, सरकार ने तैयार की नीति

केन्‍द्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री निति‍न गडकरी ने कहा है कि सभी राष्‍ट्रीय राजमार्गों को इस साल दिसम्‍बर तक गड्ढा मुक्‍त करने की नीति तैयार की जा रही है। आज नई दिल्‍ली में पत्रकारों से बातचीत में श्री गडकरी ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढा मुक्‍त हो जायेंगे। उन्‍होंने कहा कि बारिश के का...

September 28, 2023 2:16 PM

views 28

भारतीय भाषाओं की गौरवगाथा का 75 दिवसीय आयोजन भारतीय भाषा उत्‍सव आज से लखनऊ में शुरू

भारतीय भाषाओं की गौरवगाथा का 75 दिवसीय आयोजन भारतीय भाषा उत्‍सव आज लखनऊ में शुरू हुआ। पदमश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित भाषा विशेषज्ञ और विभिन्‍न भारतीय भाषाओें के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। आज रामायण पर आधारित बहुभाषी संगोष्‍ठी आयोजित की गई है। भारतीय भाषा उत्‍सव आज से शुरू ह...

September 28, 2023 2:14 PM

views 31

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम 1994 में मुख्‍य संशोधन किया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम 1994 में मुख्‍य संशोधन किए हैं। मंत्रालय ने कल बहुप्रणाली प्रचालक पंजीकरणों के नवीकरण के लिए नियमों में संशोधन करने वाली एक कार्यप्रणाली की अधिसूचना जारी की। केबल प्रचालकों द्वारा मूलभूत संरचना साझा करने के नियमों में एक प्र...