September 8, 2023 10:17 PM

views 25

प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

प्रदेश के कई जिलों में आज वर्षा होने के समाचार हैं। गोरखपुर, संत कबीरनगर, बलरामपुर, मऊ, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, सुल्तानपुर, कौशांबी सहित आसपास के जनपदों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

September 8, 2023 10:15 PM

views 26

बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाराह इलाके में कुआनो नदी में कलश विसर्जन के दौरान दो युवक डूबे

बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाराह इलाके में कुआनो नदी में कलश विसर्जन के दौरान आज दो युवक डूब गए। घटना दोपहर लगभग एक बजे की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद बेलावड़ी बारगाह से कुछ लोग कलश विसर्जन के लिए कुआनो नदी के बाराह क्षेत्र घाट गए थे। यहां पुल का निर्माण चल रहा है, जिससे वे नदी की ग...

September 8, 2023 10:11 PM

views 28

वाराणसी के सभी 100 वार्डों में ’मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का हुआ शुभारंभ

वाराणसी के सभी 100 वार्डों में आज ’मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का शुभारंभ हुआ। भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिगरा स्थित ’शिवपुरवा वार्ड’ में हर घर से पवित्र मिट्टी और अक्षत को अमृत कलश में एकत्र किया। इस अवसर पर...

September 8, 2023 10:05 PM

views 33

जौनपुर: लम्पी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पशुओं का नियमित टीकाकरण कराने के निर्देश

पशुधन विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पांडेय ने आज जौनपुर में लम्पी वायरस के प्रसार को रोकने के लिये पशुओं का नियमित टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लम्पी बीमारी के प्रसार को रोकने के लिये पैम्फलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थलों में पशुओं के ...

September 8, 2023 10:02 PM

views 32

इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में रामपुर की सरिता और सुशील ने गोल्ड मेडल जीता

इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप नेपाल में रामपुर की सरिता और सुशील ने गोल्ड मैडल प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया है। सरिता ने 100 मीटर दौड़ और सुशील ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रामपुर पहुंचने पर आज गोल्ड मैडल पाने वाले दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सांसद घनश्याम...

September 8, 2023 10:00 PM

views 23

गौतम बुद्ध नगर में पोषण माह के तहत लोकल फोर वोकल थीम पर आधारित मिलेट्स व्यंजनों की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गौतम बुद्ध नगर में पोषण माह के तहत लोकल फोर वोकल थीम पर आधारित मिलेट्स व्यंजनों की प्रतियोगिता का आयोजन आज विकास भवन परिसर में किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह ने व्यंजनों का अव...

September 8, 2023 9:58 PM

views 32

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पुलिस आर्म्ड फोर्सेज सहायता संस्थान लखनऊ की प्रबंध समिति की 40वीं बैठक हुई सम्पन्न

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज राजभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस आर्म्ड फोर्सेज सहायता संस्थान लखनऊ की प्रबंध समिति की 40वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश पुलिस आर्म्ड फोर्सेज के स्वर्गीय कर्मियों के 9 आश्रित लाभार्थीगणों को तीन-तीन लाख रुपये की टर्म डिपाजिट की ...

September 8, 2023 9:53 PM

views 32

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का किया शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भाजपा महानगर इकाई के अध्यक्ष राजेश गुप्ता को गोरखनाथ मंदिर परिसर की पवित्र मिट्टी अमृत कलश में भरकर सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

September 8, 2023 9:49 PM

views 38

मप्र राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग और प्रदेश के सभी जिला उपभोक्ता आयोग में कल शनिवार को लोक अदालत का होगा

मप्र राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग और  प्रदेश के सभी जिला उपभोक्ता आयोग में कल शनिवार को प्रदेश और जिला स्तर पर उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आज आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शान्तनु एस. केमकर ने दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के दौरान राज्य उपभोक्ता आयोग भोपाल में...

September 8, 2023 9:47 PM

views 36

ग्वालियर: फूलबाग मैदान पर 10 सितम्बर को राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन होगा आयोजित

ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर 10 सितम्बर को राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन आयोजित होगा। इस आयोजन में प्रदेश भर की महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत धनराशि भेजी जाएगी । मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री इ...