September 10, 2023 7:27 PM

views 21

सोलन जिलें के गांव पपलोल में शहीद रोशन लाल मेले के शुभारम्भ

राज्य में आयोजित होने वाले मेले प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह बात स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज जिला सोलन के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत पौधना के गांव पपलोल में शहीद ...

September 10, 2023 7:25 PM

views 71

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्‍नी अक्षता मूर्ति ने आज सुबह अक्षरधाम मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के दर्शन किये

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्‍नी अक्षता मूर्ति आज सुबह अक्षरधाम मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के दर्शन किये। मंदिर के स्वामियों और अन्य पदाधिकारियों ने पारंपरिक हिंदू तरीके से माला पहनाकर, माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत किया। मंत्रोच्चारण के साथ उनके हाथ में रक्षा सूत्र भी बांधा ग...

September 10, 2023 7:24 PM

views 45

राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन आज समाप्‍त, शाम से कुछ रूटों पर दिल्‍ली परिवहन निगम और क्‍लस्‍टर बस सेवा बहाल

राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन आज समाप्‍त हो गया। सम्‍मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों की वापसी के साथ ही शाम से कुछ रूटों पर दिल्‍ली परिवहन निगम और क्‍लस्‍टर बस सेवा बहाल कर दी गई। दिल्‍ली परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि कल से सभी रूटों पर निगम की बसों का नियमित परिचालान शुरू कर दिया...

September 10, 2023 7:22 PM

views 36

जी-20 शिखर सम्मेलन में आए मेहमानों को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की महिलाओं ने मिलेट्स से बने व्यंजन उपहार में दिए

जी-20 शिखर सम्मेलन में आए मेहमानों को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की महिलाओं ने मिलेट्स से बने व्यंजन उपहार में दिए। बस्तर का मिलेट विशेषकर रागी से बने लड्डू जी-ट्वेंटी में आये राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नी भेंट किया गया। नई दिल्ली के आई.ए.आर.आई. परिसर में एक कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जहां वि...

September 10, 2023 7:21 PM

views 37

प्रगति मैदान में भारत मंडपम के पास भैरों मार्ग स्थित भैरो मंदिर में आज सुबह आग लग गई

प्रगति मैदान में भारत मंडपम के पास भैरों मार्ग स्थित भैरो मंदिर में आज सुबह आग लग गई।  आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने सुबह करीब सात बजे अग्निशमन विभाग को दी थी जिसके बाद अग्निशमन कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घ...

September 10, 2023 7:01 PM

views 26

प्रदेश में आज भी मानसून की सक्रियता, अधिकांश जिलों में दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबादी

प्रदेश में आज भी मानसून की सक्रियता बनी हुई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबादी होती रही। कहीं-कहीं अत्यधिक तेज वर्षा भी दर्ज की गयी। गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर सहित पूर्वांचल के जनपदों में पिछले चौबीस घंटों के दौरान वर्षा दर्ज की गयी। एटा, मैनपुरी...

September 10, 2023 6:58 PM

views 37

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पार्टी मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हार की समीक्षा करेगी

उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पार्टी मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हार की समीक्षा करेगी। बहराइच में आज भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस जीत से समाजवादी पार्टी को अति उत्साहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी लोकसभा चुनाव ...

September 10, 2023 6:54 PM

views 25

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री के साथ जी-20 समूह के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जी-20 समूह के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया संदेश में श्री योगी ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन अपने लक्षित उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ चला है। उन्होंन...

September 10, 2023 6:27 PM

views 17

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी20 के सफल आयोजन के लिए सभी देशवासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी20 के सफल आयोजन के लिए सभी देशवासियों को बधाई दी है। एक ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को देखा। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली घोषणा पर सभी सदस्य देशों की सहमति एक बड़ी और ऐतिह...

September 10, 2023 6:26 PM

views 21

उत्तरकाशी के टकनोर के रैथल गांव में पारंपरिक सेलुकू मेला शुरू

उत्तरकाशी के टकनोर के रैथल गांव में पारंपरिक सेलुकू मेला शुरू हो गया है। आज से शुरू हुए सेलुकू समेश्वर देवता मंदिर में बुग्याल से आये देवीय पुष्पों में देवता की डोली के साथ नृत्य शुरू हुआ। मेले में आये ग्रामीण पुष्पों को प्रसाद रूप में घर ले गये उसके बाद अतिथियों को देवीय पुष्पों को भेंट देकर स्वागत...