April 17, 2024 7:50 PM

views 22

कोडरमा वन विभाग के टीम ने तीन वाहनों को जब्त किया

कोडरमा वन विभाग के टीम ने आज लखीबागी एसपी कोठी के समीप रेंजर के नेतृत्व में ढिबरा लदे तीन वाहनों को जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन पर लगभग 15 टन ढिबरा लदा हुआ था, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रूपये बताई जा रही है।

April 17, 2024 7:49 PM

views 18

झामुमों नेता अंतु तिर्की अपने तीन साथियों समेत न्यायिक हिरासत में भेजे गए

जमीन खरीद बिक्री मामले में गिरफ्तार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरसाद को आज राँची प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष अदालत के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया। पेशी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में राँची के बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार ...

April 17, 2024 7:45 PM

views 28

दिल्‍ली पुलिस ने अंतर्राज्‍य ड्रग सिंडिकेट के एक मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार किया है

दिल्‍ली पुलिस ने अंतर्राज्‍य ड्रग सिंडिकेट के एक मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्‍ली पुलिस ने इस सिंडिकेट के छह लोगों को गिरफ्तार किया था। दिल्‍ली पुलिस स्‍पेशल सेल के उपायुक्‍त मनोज ने बताया कि मुख्‍य आरोपी युसुफ आजम के पास से लगभग 7 लाख के ट्रामाडोल के कैप्‍सूल बरामद किए गए हैं जिस...

April 17, 2024 7:43 PM

views 18

लोकसभा चुनावः दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 700 पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में अब एक दिन शेष रह गया है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य भर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बीच दूरदराज के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को भेजने का सिलसिला जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार ...

April 17, 2024 7:41 PM

views 28

लोकसभा चुनाव प्रचार थमा, राजनीतिक दल अब अपने प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जाकर मतदान की अपील कर सकेंगे

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार आज शाम थम गया है। अब राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जाकर मतदान की अपील कर सकेंगे। चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले कांग्रेस, भाजपा, बीएसपी, यूकेडी और अन्य राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों ने रैलियों, जनसभाएं और अन्य माध्यमों से अपने पक...

April 17, 2024 7:37 PM

views 20

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार का घोटालों से पुराना रिश्ता है

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार का घोटालों से पुराना रिश्ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में मनमानी कंपनियों को ठेके दिये गये। श्री सचदेवा ने कहा कि एक कम्पनी बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप को शिक्षा विभाग ने 2021 म...

April 17, 2024 7:34 PM

views 15

कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हैंनेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुरः स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हैं। उन्हें नींद में भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस नेता नजर आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, पूरी कांग्रेस मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। कांग्र...

April 17, 2024 6:14 PM

views 30

जम्‍मू कश्‍मीर में दो टिफिन बम बरामद

जम्‍मू कश्‍मीर में पुलिस, केन्‍द्रीय आरक्षी पुलिस बल-सीआरपीएफ और सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सब-डिवीजन में संदिग्‍ध उग्रवादियों के ठिकाने का पता लगाकर दो टिफिन बम बरामद किये। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया है कि पुलिस, राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और सीआरपीएफ की 246वीं बटालियन ने संयुक्‍त रूप से मेंढर ...

April 17, 2024 6:12 PM

views 34

अगले चार दिनों के दौरान ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भीषण गर्मी की आशंका

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भीषण गर्मी की आशंका व्‍यक्‍त की है। झारखंड, उत्तरी कोंकण, सौराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुदुचेरी में भी लू की आशंका है। विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वी...

April 17, 2024 6:07 PM

views 17

पंजाब में कई किसान संघों ने आज अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग पर शंभू में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू किया

पंजाब में कई किसान संघों ने आज अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग पर शंभू में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू किया। आंदोलन के कारण 34 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे ने 11 रेलगाडियों को रद्द कर दिया है। कुछ अन्य रेलगाड़ियों के मार्ग बदल दिए गए हैं। पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों को रोकने की कोशिश की...