August 2, 2024 4:17 PM August 2, 2024 4:17 PM

views 4

नीट-यूजी परीक्षा में शुचिता का कोई प्रणालीगत उल्लंघन नहीं होने और इसलिए दोबारा परीक्षा नहीं होने पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय की टिप्पणी सरकार के रुख की पुष्टि करती है: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  

  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि नीट-यूजी परीक्षा में शुचिता का कोई प्रणालीगत उल्लंघन नहीं होने और इसलिए दोबारा परीक्षा नहीं होने पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय की टिप्पणी सरकार के रुख की पुष्टि करती है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री प्रधान ने कहा कि सरकार छेड़छाड़ मुक्त, पारदर्शी और शून्य-त्र...

August 2, 2024 4:15 PM August 2, 2024 4:15 PM

views 4

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद और अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने फोन पर पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की

  सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद और अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने फोन पर पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की। सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी ने बताया कि वार्ता के दौरान, दोनों नेताओं ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और गजा में तनाव को कम करने और स्थायी ...

August 2, 2024 1:57 PM August 2, 2024 1:57 PM

views 17

मौसम विभाग ने झारखण्‍ड, दक्षिणी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में बारिश का रेड एलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने झारखण्‍ड के कुछ हिस्‍सों, दक्षिणी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने का रेड एलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा है कि पश्चिमी प्रायद्वीपीय इलाके में तेज वर्षा होने की...

August 2, 2024 1:56 PM August 2, 2024 1:56 PM

views 17

लोकसभा में सरकार का जवाब- मुफ्त आपूर्ति के लिए कोविड टीकों की खरीद पर लगभग 36 हजार 398 करोड़ रुपये का कुल खर्च किया 

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त आपूर्ति के लिए कोविड टीकों की खरीद पर लगभग 36 हजार 398 करोड़ रुपये का कुल खर्च किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह बात कही। श्री जाधव ने कहा कि देश भर में अब तक दौ सौ बीस करोड़ से अ...

August 2, 2024 1:53 PM August 2, 2024 1:53 PM

views 16

देश के अलग-अलग हिस्सों में शुरू किए गए एम्स की गुणवत्ता और मानकों को बनाए रखना चाहती है सरकार 

सरकार ने कहा है कि वह देश के अलग-अलग हिस्सों में शुरू किए गए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) की गुणवत्ता और मानकों को बनाए रखना चाहती है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक पूरक उत्तर में बताया कि सरकार इन अस्पतालों में श्रेष्ठ चिकित्सक को नियुक्त करने के...

August 2, 2024 4:32 PM August 2, 2024 4:32 PM

views 15

इस्राइल, ईरान और उसके सहयोगियों से संभावित हमले को देखते हुए हाई अलर्ट पर है

  इस्राइल, ईरान और उसके सहयोगियों से संभावित हमले को देखते हुए हाई अलर्ट पर है। हाल में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनिया और वरिष्ठ हिजबुल्लाह अधिकारी फुआद शुक्र के मारे जाने के मद्देनजर ये कदम उठाया जा रहा है।     इस बीच, तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। जॉर्डन के विदेश म...

August 2, 2024 1:48 PM August 2, 2024 1:48 PM

views 11

हिमाचल प्रदेश:   भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसटीआरएफ पुलिस, होम गार्ड, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। इस बीच कुल्लू जिले के मलाणा बांध की सुरंग में...

August 2, 2024 1:47 PM August 2, 2024 1:47 PM

views 10

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को करेंगे  उद्घाटन, कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आई.सी.ए.ई.) का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है- सतत कृषि-खाद्य प्रणालियों की ओर परिवर्तन। कृषि अर्थशास्त्रियों के अंतर्राष्ट्रीय संघ की अध्यक्षता त्रिवार...

August 2, 2024 1:43 PM August 2, 2024 1:43 PM

views 4

राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर और महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र ने किया याद 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर और महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर याद किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि देश को तिरंगा दिलाने में पिंगली वेंकैया के प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन का समर्थ...

August 2, 2024 1:40 PM August 2, 2024 1:40 PM

views 24

कर्नाटक : बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए दो ट्रक राहत सामग्री भेजी

कर्नाटक में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने आज केरल के वायनाड के भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर दो ट्रक भेजे। वायनाड में भूस्खलन के पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की व्यवस्था करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुल 25 लाख रुपये का योगदान दिया। राहत सामग्री में चावल, गे...