August 18, 2024 7:03 AM August 18, 2024 7:03 AM

views 9

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज कुवैत की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज कुवैत की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। वे कुवैत के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला-अली-अल-याहया से मुलाकात करेंगे। वे कुवैत के शीर्ष नेतृत्व से भी मिल सकते हैं। डॉक्‍टर जयशंकर की यात्रा से दोनों देशों को राजनीति, व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, संस्‍कृति, राजनयिक ...

August 18, 2024 6:59 AM August 18, 2024 6:59 AM

views 5

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने वर्ष 2030 तक खुरपका और मुंहपका रोग से मुक्ति के लिए विभाग के उपायों की समीक्षा की

  मत्स्य-पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने वर्ष 2030 तक खुरपका और मुंहपका रोग से मुक्ति के लिए विभाग के उपायों की समीक्षा की है। केंद्र सरकार कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात सहित अन्य राज्यों में इन रोगों से मुक्त-क्षेत्र बनाना...

August 18, 2024 6:48 AM August 18, 2024 6:48 AM

views 7

पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज भारत पहुंचेंगी नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरज़ू राणा देउबा 

  नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरज़ू राणा देउबा पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज भारत पहुंच रही हैं। उनकी यह यात्रा विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर के निमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पड़ोसी प्रथम नीति के तहत भारत, नेपाल के साथ नियमित वार्ता करता है और सुश्री देउबा की यात्रा से दोनों देश...

August 18, 2024 6:36 AM August 18, 2024 6:36 AM

views 8

चीन में होने वाली बैडमिंटन जूनियर चैम्पियनशिप के लिए भारत ने भेजा 39 खिलाड़ियों का दल

  15 और 17 वर्ष से कम उम्र के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए चीन में मंगलवार से शुरु हो रही चैम्पियनशिप के लिए भारत ने 39 खिलाड़ियों का दल भेजा है। अंडर-17 श्रेणी में इस दल का नेतृत्व श्याम बिंडीगणविले, जबकि अंडर-15 में तन्वी पत्री कर रही हैं। शाइना मणिमुतु अंडर-17 के सिंगल्स के अलावा ऐक्या शेट्टी के सा...

August 18, 2024 6:25 AM August 18, 2024 6:25 AM

views 1

रूस के पूर्वी तट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 7 मापी गई तीव्रता

रूस के पूर्वी तट पर आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता सात मापी गई। भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोस्क-कामशाकी शहर में 48 किलोमीटर की गहराई में था। अमरीकी मौसम विभाग ने शुरुआत में कहा कि भूकंप-ग्रस्त इलाक़े से 300 किलोमीटर तक के दायरे में सुनामी आ सकती है, हालांकि बाद में...

August 17, 2024 9:07 PM August 17, 2024 9:07 PM

views 16

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज भ्रष्‍टाचार  के मुद्दों पर कांग्रेस की आलोचना की

   भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज भ्रष्‍टाचार  के मुद्दों पर कांग्रेस की आलोचना की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री नड्डा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में नेशनल हेराल्‍ड मामले से लेकर मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण-मुडा घोटाले में भ्रष्‍टाचार के साथ कांग्रेस पार्टी का इतिहास एक सु...

August 17, 2024 9:02 PM August 17, 2024 9:02 PM

views 1

उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के लिए पैदल मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया है

उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के लिए पैदल मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया है। तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन से यह मार्ग क्षतिग्रस्‍त हो गया था। 19 किलोमीटर का यह रास्ता भूस्खलन के मलबे के कारण कई जगहों पर बाधित था। 260 श्रमिकों की एक दल ने केवल 15 दिनों में काम को पूरा कर लिया।  

August 17, 2024 8:57 PM August 17, 2024 8:57 PM

views 5

भारत ने तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी वर्चुअल माध्‍यम से की  

      भारत ने तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी वर्चुअल माध्‍यम से की।  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि इस शिखर सम्‍मेलन में खाद्य, स्‍वास्‍थ्‍य तथा ऊर्जा सुरक्षा सहित कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। शिखर सम्‍मेलन के समापन के बाद मीडिया को सम्‍बोधित करते हुए डॉ. जय...

August 17, 2024 8:51 PM August 17, 2024 8:51 PM

views 7

भारतीय चिकित्‍सा संघ-आईएमए ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखा

      भारतीय चिकित्‍सा संघ-आईएमए ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखकर डॉक्टरों की सुरक्षा और मामले में शीघ्र न्याय की मांग की है। संघ ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि सभी अस्पतालों का सुरक्षा प्रोटोकॉल हवाई अड्डों की तर्ज पर होना चाहिए। पत्र में पीड़ित...

August 17, 2024 8:46 PM August 17, 2024 8:46 PM

views 10

नेपाली भाषा, साहित्य, संस्कृति और दर्शन पर शोध करने के लिए नेपाल अकादमी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के बीच एक समझौता किया गया है  

नेपाली भाषा, साहित्य, संस्कृति और दर्शन पर शोध करने के लिए नेपाल अकादमी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के बीच एक समझौता किया गया हैं। दोनों पक्ष समझौते के माध्यम से नेपाली और भारतीय नेपाली साहित्यकारों और संस्थानों के बीच नेपाली भाषा, साहित्य और दर्शन पर बातचीत और आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित ...