August 20, 2024 10:59 AM August 20, 2024 10:59 AM

views 9

सीबीआई ने एनसीएल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व सीएमडी भोला सिंह के आवास सहित छह ठिकानों पर छापेमारी की

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एनसीएल में हुए भ्रष्टाचार मामले में पूर्व सीएमडी भोला सिंह के रांची स्थित आवास सहित छह ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने एक ठिकाने से तीन करोड़ पच्चासी लाख रुपये जब्त किए। वहीं सीबीआई ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है। कोर्ट ने आगे की पूछताछ के लिए...

August 20, 2024 10:54 AM August 20, 2024 10:54 AM

views 6

चम्पाई सोरेन के दिल्ली में रहने से रांची में राजनीतिक सरगर्मी तेज

हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री और झामुमो नेता चम्पाई सोरेन के दिल्ली में पिछले दो दिनों से रहने के बाद राजधानी रांची में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। सूत्रों के अनुसार चम्पाई सोरेन भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उनकी बातचीत भाजपा के साथ चल रही है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चम्पाई सोरेन के अगले कद...

August 20, 2024 10:49 AM August 20, 2024 10:49 AM

views 6

रांची के रिम्स में डॉक्टरों की हड़ताल आज 8वें दिन भी जारी, बिना इलाज लौट रहे मरीज

रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आज 8वें दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। ओपीडी नहीं चलने से हर दिन काफी संख्या में मरीज बिना इलाज कराए वापस जा रहे हैं। वहीं पिछले सात दिनों में 400 से अधिक भर्ती मरीजों ने रिम्स छो़ड़ दिया है।

August 20, 2024 10:32 AM August 20, 2024 10:32 AM

views 7

एम्स भोपाल में किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया गया

एम्स भोपाल से अच्छी खबर आई है। एम्स में कल किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया गया। यह सफल प्रत्यारोपण यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि सभी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एम्स भोपाल मरीजो...

August 20, 2024 10:24 AM August 20, 2024 10:24 AM

views 8

बैतूल जिले में भुजलिया पर्व के अवसर पर आज होगा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

बैतूल जिले में इस वर्ष भी भुजलिया पर्व के अवसर पर 142वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आज 20 अगस्त मंगलवार को पशु बाजार, सदर, बैतूल में आयोजित होगी। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी, जिसमें विभिन्न जिलों और प्रदेशों के पहलवान अपनी कुश्ती कला का प...

August 20, 2024 10:20 AM August 20, 2024 10:20 AM

views 8

जन-कल्याण की योजनाओं में बढ़ी है बहनों की भूमिका: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन-कल्याण की योजनाओं में बहनों की भूमिका बढ़ी है। ऐसे में आधी आबादी का ध्यान रखेंगे तो सरकार और व्यवस्था अपने आप सुचारू रूप से चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया जाना एक बड़ा फैसला है। इससे दुन...

August 20, 2024 10:15 AM August 20, 2024 10:15 AM

views 6

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित 27 लोगों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में शिकायत दर्ज

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) में कल 27 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जिनमें बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, पूर्व मंत्री ओबैदुल कादर, रशीद खान मेनन और हसनुल हक इनु शामिल हैं। इन पर कथित नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप है। शिकायतों में अन्य प्रमुख आरोपी अनवर...

August 20, 2024 10:06 AM August 20, 2024 10:06 AM

views 8

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश जारी, लोगों को उमस से मिली राहत

राज्य के पूर्वी हिस्सों में आज सुबह से रूक-रूक कर मध्यम से तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को उमस से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, अम्बेडकरनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से ते...

August 20, 2024 10:00 AM August 20, 2024 10:00 AM

views 5

भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ सावन का पवित्र माह

सावन का पवित्र माह कल पूर्णिमा तिथि पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हो गया। इस बार सावन में यह सुखद संयोग भी रहा कि इसका आरम्भ और समापन दोनों ही सोमवार के दिन हुआ। सावन के आखिरी सोमवार को देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक और दर्शन-पूजन करने के लिए कल प्रदेश भर के शिवालयों में शाम तक भक्तों की कतारें ...

August 20, 2024 9:46 AM August 20, 2024 9:46 AM

views 7

उत्तर प्रदेश स्टेट कोटा की सीटों पर आज से शुरू होगी नीट काउंसलिंग

एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट कोटा की सीटों पर नीट काउंसलिंग आज से शुरू होगी। 24 अगस्त तक चलने वाली काउंसलिंग में पहले दिन छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थी पंजीकरण केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट https://upneet.gov.in/ पर जाकर कर सकेंगे। क...