August 21, 2024 8:43 PM August 21, 2024 8:43 PM

views 7

जम्मू-कश्मीर: गलत सूचना रोकने और चुनावी अखंडता के लिए जम्मू और श्रीनगर में नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए

जम्मू-कश्मीर में, गलत सूचना का प्रसार रोकने और आगामी विधानसभा चुनावों में चुनावी प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने के लिए, जम्मू और श्रीनगर में मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कमांड और नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश के सभी 20 उपायुक्‍त कार्यालयों में छोटे नियंत्रण कक्ष स्‍थ...

August 21, 2024 8:30 PM August 21, 2024 8:30 PM

views 6

23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की पहली सालगिरह

पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा। पिछले वर्ष आज ही के दिन चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के भारत मंडपम में मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगी। इस वर्ष के उत्सव का विषय चंद्रमा को छूते हुए जीवन क...

August 21, 2024 8:20 PM August 21, 2024 8:20 PM

views 21

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने डाक विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने डाक विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत डाक विभाग के कर्मचारी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में स्थापित होने वाली नई इकाइयों का सत्यापन करेंगे। खादी और ग्रामोद्योग आयोग सत्यापन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी करेगा।

August 21, 2024 7:38 PM August 21, 2024 7:38 PM

views 5

चुनाव आयोग ने हरियाणा में भर्ती परिणामों की घोषणा विधानसभा चुनाव तक रोकी

चुनाव आयोग ने आज हरियाणा में चल रही भर्ती प्रक्रिया के परिणाम की घोषणा राज्य में विधानसभा चुनाव पूरा होने तक रोक दी। आयोग ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद की पांच हजार छह सौ रिक्तियों और हरियाणा लोक सेवा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के संबंध में सं...

August 21, 2024 8:34 PM August 21, 2024 8:34 PM

views 7

मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में अफ्रीकी व्यापार मंत्रियों के साथ विशेष सत्र को संबोधित किया

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अफ्रीका की इच्‍छाओं, अभिलाषाओं और आकांक्षाओं में बडी समानता है। वे आज नई दिल्‍ली में भारतीय उद्योग परिसंघ भारत-अफ्रीका व्‍यापार सम्‍मेलन में अफ्रीकी देशों के व्‍यापार मंत्रियों के साथ विशेष अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भारत ...

August 21, 2024 7:02 PM August 21, 2024 7:02 PM

views 7

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 102 अंक बढ़कर 80,905 पर और निफ्टी 71 अंक बढ़कर 24,770 पर बंद हुआ

घरेलू शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में आज मामूली बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 102 अंक बढ़कर 80,905 पर बंद हुआ। निफ्टी 71 अंक बढ़कर 24,770 पर बंद हुआ। बीएसई के व्यापक बाजार में, मिड-कैप सूचकांक शून्‍य दशमलव चार-तीन प्रतिशत और स्मॉल-कैप सूचकांक शून्‍य दशमलव आठ-सात प्रतिशत बढ़े।

August 21, 2024 6:13 PM August 21, 2024 6:13 PM

views 6

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के कुरुड़ में आयोजित नंदा देवी राजराजेश्वरी सांस्कृतिक एवं पर्यटन लोकजात मेले में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के कुरुड़ में आयोजित नंदा देवी राजराजेश्वरी सांस्कृतिक एवं पर्यटन लोकजात मेले में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, कि इस मेले के बाद मां नंदा देवी की लोकजात यात्रा शुरू होने जा रही है। यह अलौकिक यात्रा प्रदेश के प्रेम और एकता की प्रतीक है। यह यात्रा पूरी दुनिया मे...

August 21, 2024 6:12 PM August 21, 2024 6:12 PM

views 6

प्रदेश के चिह्नित आंदोलनकारियों के सभी आश्रितों को अब 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लाभ मिलेगा

प्रदेश के चिह्नित आंदोलनकारियों के सभी आश्रितों को अब 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लाभ मिलेगा। शासन की ओर से आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रविवार को क्षैतिज आरक्षण संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी।

August 21, 2024 6:12 PM August 21, 2024 6:12 PM

views 7

उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग ज़िले में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण के लिये नाबार्ड ने 83 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की

उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग ज़िले में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण के लिये नाबार्ड ने 83 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की है। साथ ही 22 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जिले में संचालित राजीव गांधी न...

August 21, 2024 6:11 PM August 21, 2024 6:11 PM

views 5

राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी है

राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कईं स्थानों पर बारिश के चलते सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात के लिए अवरूद्ध है। टिहरी जिले के घुत्तु क्षेत्र में कल रात अतिवृष्टि से एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त ह...