September 7, 2024 5:00 PM September 7, 2024 5:00 PM

views 5

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देहरादून के विभिन्न खाद्य पदार्थों के आउटलेट और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देहरादून के विभिन्न खाद्य पदार्थों के आउटलेट और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने एक नामी शैक्षणिक संस्था के मैस में भी खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की और वहां से खाद्य सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉक्टर आर र...

September 7, 2024 4:59 PM September 7, 2024 4:59 PM

views 8

उत्तरकाशी में भूस्खलन के विस्तृत सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञों की टीम ने उत्तरकाशी पहुंचकर सर्वेक्षण का काम शुरू किया

उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत से लगे गोफियारा-जल संस्थान कॉलोनी के ऊपर पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के विस्तृत सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञों की टीम ने उत्तरकाशी पहुंचकर सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। इस टीम में टीएचडीसी, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के साथ ही उत्तराखंड भूस्खलन शमन और प्रबंधन केन्द्र के वि...

September 7, 2024 4:58 PM September 7, 2024 4:58 PM

views 4

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 25 दिसंबर तक करा दिए जाएंगे

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 25 दिसंबर तक करा दिए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से  उच्च न्यायालय में नया शपथ पत्र दिया गया है जिसमें आगामी 25 दिसम्बर से पहले निकाय चुनाव कराने की जानकारी दी गई है। राज्य में निकाय चुनावों के मामले में मुख्य न्यायाधीश ऋतू बाहरी और न्यायाधीश राकेश थपलियाल की खंडपीठ में सुनवा...

September 7, 2024 4:57 PM September 7, 2024 4:57 PM

views 3

प्रदेश में अतिथि शिक्षिकाओं को अब मातृत्व अवकाश की सुविधा मिलेगी

प्रदेश में अतिथि शिक्षिकाओं को अब मातृत्व अवकाश की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। महानिदेशक शिक्षा को संबोधित पत्र में सचिव शिक्षा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार के अधीन विभागों और सस्थानों में विभागीय और बाह्य स्रोत के माध्यम से संविदा अथवा नियत वेतन पर नियोजित महिल...

September 7, 2024 4:57 PM September 7, 2024 4:57 PM

views 7

 मौसम विभाग ने अगले चार दिन रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

 मौसम विभाग ने अगले चार दिन रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर राज्य के कई हिस्सों में दिख सकता है। रांची में इसका असर नौ और 10 सि...

September 7, 2024 4:56 PM September 7, 2024 4:56 PM

views 6

झारखंड में गणेश चतुर्थी का उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है

झारखंड में गणेश चतुर्थी का उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रांची समेत राज्यभर में घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गयी है। जमशेदपुर में मनिफिट जागृति क्लब के गणेश उत्सव पूजा पंडाल का उद्घाटन रांची के विधायक सीपी सिंह और पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने संयुक्...

September 7, 2024 4:56 PM September 7, 2024 4:56 PM

views 5

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई, सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार

शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद मामले में शनिवार को नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें वक्फ बोर्ड और संबंधित जेई को फटकार लगी है और मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को तय की गई है। वक्त बोर्ड और जेई को स्टेट्स रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए गए हैं।मामले में संजौली के निवासियों की ओर से अदा...

September 7, 2024 4:54 PM September 7, 2024 4:54 PM

views 4

जमशेदपुर में चर्चित शक्ति नाथ सिंह हत्याकांड में संलिप्त पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है

जमशेदपुर में चर्चित शक्ति नाथ सिंह हत्याकांड में संलिप्त पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि यह हत्या जमीन विवाद के कारण हुई। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास हथियार और कारतूस भी बरामद किये गये हैें।

September 7, 2024 4:53 PM September 7, 2024 4:53 PM

views 4

साइबर अपराध के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली

साइबर अपराध के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने जामताड़ा जिले से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बाकरिब ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गयी हैं।

September 7, 2024 4:53 PM September 7, 2024 4:53 PM

views 3

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि रांची को राजधानी बने 24 साल हो गये लेकिन अभी भी यहां मूलभूत नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है। श्री सेठ ने निगम के अधिकारियों को खामियों को दूर करने और नागरिक सुविधाओं के विस्...