September 8, 2024 7:13 PM September 8, 2024 7:13 PM

views 4

मौसम विभाग के अनुसार कल नौ सितंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार कल नौ सितंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा एक दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। 

September 8, 2024 7:12 PM September 8, 2024 7:12 PM

views 4

बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई है। इस महिला मरीज को इकतीस अगस्त को सिम्स मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कल इलाज के दौरान इसकी मृत्यु हो गई। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। वहीं, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या एक सौ...

September 8, 2024 7:12 PM September 8, 2024 7:12 PM

views 5

दुर्ग जिले के ग्राम नंदनी खुंदनी में बीती रात दो गुटों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत

दुर्ग जिले के ग्राम नंदनी खुंदनी में बीती रात दो गुटों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पन्द्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि गांव में गणेश स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान डीजे में नाचने को लेकर दो गुट आपस ...

September 8, 2024 7:11 PM September 8, 2024 7:11 PM

views 1

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नुआखाई के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं  

        प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नुआखाई के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर श्री मोदी ने देश के किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

September 8, 2024 7:11 PM September 8, 2024 7:11 PM

views 6

कोंडागांव में चलित थाना के माध्यम से विशेष शिविर का आयोजन किया गया

कोंडागांव जिले के ग्राम सिंगनपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केशकाल थाना और तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलित थाना के माध्यम से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को नए कानून, महिला और बालिकाओं से संबंधित अपराधों, पॉक्सो एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट समेत अ...

September 8, 2024 7:10 PM September 8, 2024 7:10 PM

views 3

रायगढ़ में कल 07 सितंबर से चक्रधर समारोह शुरू हो गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कल 07 सितंबर से चक्रधर समारोह शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है।   इस दौरान उन्होंने स्थानीय कला संस्कृति के साथ-साथ पारंपरि...

September 8, 2024 7:09 PM September 8, 2024 7:09 PM

views 3

सभी जिलों में श्रम विभाग द्वारा लगभग 2 हजार मोबाईल कैंप लगाकर श्रमिकों को योजनाओं और पंजीयन के संबंध में जानकारी दी गई

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में श्रम विभाग द्वारा लगभग 2 हजार मोबाईल कैंप लगाकर श्रमिकों को योजनाओं और पंजीयन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सत्ताईस हजार से अधिक नये हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। वहीं, मौके पर ही आठ हजार सात सौ से अधिक आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। गौरतलब है कि श्रम विभाग द्व...

September 8, 2024 7:08 PM September 8, 2024 7:08 PM

views 7

सरगुजा जिले के एक एल्युमिनियम प्लांट में आज हुए एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत

सरगुजा जिले के एक एल्युमिनियम प्लांट में आज हुए एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार सिलसिला गांव में संचालित एल्युमिनियम प्लांट में कोयले से भरा हॉपर गिर गया। घटनास्थल पर पांच से छह मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। इन मजदूरों को निकालने के लिए बचाव ...

September 8, 2024 7:07 PM September 8, 2024 7:07 PM

views 8

भगवान बलराम की जंयती पर कल नौ सितम्बर को प्रदेशभर में किसान दिवस मनाया जाएगा

भगवान बलराम की जंयती पर कल नौ सितम्बर को प्रदेशभर में किसान दिवस मनाया जाएगा। रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। किसान दिवस का आयोजन इंदिरा गांधी...

September 8, 2024 7:07 PM September 8, 2024 7:07 PM

views 5

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवसः रायपुर राज्य स्तरीय “उल्लास साक्षरता अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय “उल्लास साक्षरता अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार क...