September 11, 2024 11:10 AM September 11, 2024 11:10 AM

views 6

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की

जम्मू कश्मीर में आज तड़के सीमा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की। गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि बीएसएफ जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन पाकिस्तान की ओर से हताहतों ...

September 11, 2024 11:06 AM September 11, 2024 11:06 AM

views 9

उत्तर प्रदेश में आईजी, डीआईजी और आठ जिलों के पुलिस कप्तान सहित 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

उप्र शासन ने कल शाम को एक आईजी, एक डीआईजी और आठ जिलों के पुलिस कप्तान सहित 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादले के क्रम में शलभ माथुर को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ से पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनायागया है। प्रभाकर चैधरी को पुलिस उप महानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय ...

September 11, 2024 2:00 PM September 11, 2024 2:00 PM

views 5

जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को डोडा में रैली करेंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भी डोडा में एक रैली को संबोधित करने की उम्मीद है, लेकिन उनके कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं...

September 11, 2024 10:55 AM September 11, 2024 10:55 AM

views 5

अब आयोगों के माध्यम से होंगी यूपी सड़क परिवहन निगम की रिक्त पदों पर भर्तियां

राज्य सड़क परिवहन निगम की समूह ख और समूह ग के पदों पर भर्तियां अब आयोगों के माध्यम से होंगी। समूह ख के रिक्त पदों पर भर्तियां उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग और समूह ग की भर्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इस सम्बन्ध में कैबिनेट बाई सर्कुलर के माध्यम से परिवहन विभाग के प्रस्तावों को मंजूरी ...

September 11, 2024 10:48 AM September 11, 2024 10:48 AM

views 8

दो दिवसीय अखिल भारतीय चिंतन शिविर का समापन आगरा में हुआ

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आगरा में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय चिंतन शिविर का कल समापन हुआ। चिंतन शिविर के अंतिम दिन भिक्षावृत्ति में लगे लोगों के पुनर्वास, विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के कल्याण और ट्रांसजेंडर के पुनर्वास पर विभिन्न सत्रों में मंथन हुआ। शिविर...

September 11, 2024 10:46 AM September 11, 2024 10:46 AM

views 4

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन रक्षकों, वन्यजीव रक्षकों और 41 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 647 वन रक्षकों, वन्यजीव रक्षकों और 41 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर श्री योगी ने कहा कि आज हम सब जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों के भुक्तभोगी हैं। अगर वन्य जीव रक्षक ईमानदारी के साथ अपन...

September 11, 2024 10:41 AM September 11, 2024 10:41 AM

views 8

उत्तर प्रदेश में खोले जाएंगे पांच नए मेडिकल कॉलेज

उत्तर प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिल गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की शीर्ष निकाय संस्था राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद में दायर अपील मंजूर होने के बाद पांच मेडिकल कॉलेजों को हरी झंडी मिल गई है। इससे गोंडा, औरैया, चंदौली, कौशांबी, लखीमपुर खीरी में 100- 100 सीट के मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता...

September 11, 2024 10:28 AM September 11, 2024 10:28 AM

views 6

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे कई अभियान

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान में कल सुपर बाइकर्स भी शामिल हो गये। जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय के नेतृत्व में जिला प्रशासन की एक टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाइकर्स के साथ बातचीत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के बारे में...

September 11, 2024 10:59 AM September 11, 2024 10:59 AM

views 4

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 14 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल,...

September 11, 2024 10:15 AM September 11, 2024 10:15 AM

views 8

तेलंगाना: गोदावरी नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भद्राद्री कोठागुडेम जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी

तेलंगाना में गोदावरी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अधिकारियों ने भद्राद्री कोठागुडेम जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। यह जलस्तर 48 फीट को पार कर चुका है। जिला अधिकारियों ने बताया कि नदी में जल का प्रवाह 11.82 क्‍यूब प्रति सेकेंड दर्ज किया गया। जिलाधिकारी जितेश वी पाटिल ने बताया कि गोदा...