September 11, 2024 8:11 PM September 11, 2024 8:11 PM

views 7

इस वर्ष का स्वच्छता अभियान प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितम्बर से शुरू होगा

स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर इस वर्ष का स्वच्छता अभियान प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितम्बर से शुरू होगा। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम होगी 'स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता'। यह अभियान 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर संपन्न होगा। 17 सितम्बर ...

September 11, 2024 8:10 PM September 11, 2024 8:10 PM

views 9

भोपाल सहित प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी

भोपाल सहित प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। सागर जिले के शाहगढ़ में सबसे ज्यादा 11.08 इंच बारिश हुई। वहीं दमोह के पथरियां में 11 इंच और छतरपुर के बक्सवाहा में 10 इंच बारिश दर्ज की गई। भोपाल में लगातार बारिश के बाद आज कलियासोत डेम के दो, कोलार के दो जबकि भदभदा और केरवा के...

September 11, 2024 8:09 PM September 11, 2024 8:09 PM

views 11

मध्य प्रदेश के किसानों से सरकार अब 4892 रुपए  के समर्थन मुल्य पर सोयाबीन की खरीदी करेगी

मध्य प्रदेश के किसानों से सरकार अब 4892 रुपए  के समर्थन मुल्य पर सोयाबीन की खरीदी करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान करते हुए सोयाबीन का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 4892 रुपये निर्धारित किया है। उन्होंने  किसानों के हित...

September 11, 2024 8:06 PM September 11, 2024 8:06 PM

views 7

MP: प्रदेश में पोषण माह के तहत कार्यक्रमों का आयोजन जारी

प्रदेश में पोषण माह के तहत कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। आज महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भोपाल में 'गुड फार्मिंग, गुड फूड, गुड हेल्थ' विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेशप्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण होने के साथ कृषि प्रधान राज्य है। इसके बाब...

September 11, 2024 8:03 PM September 11, 2024 8:03 PM

views 2

रांची: जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़गांई के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार और शैलेश कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की

रांची के बड़गाईं जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज बड़गांई के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार और शैलेश कुमार के वर्तमान पदस्थापन दफ्तर और आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इसे लेकर एसीबी की टीम रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और चाईबासा में छापेमारी कर रही है। शैलेश कुमार वर्तमान मे...

September 11, 2024 8:01 PM September 11, 2024 8:01 PM

views 11

नागालैंड सरकार ने दीमापुर, चुमौकेदिमा और न्यूलैंड जिलों के लिए इनर लाइन परमिट लागू करने को मंजूरी दे दी है

        नागालैंड सरकार ने दीमापुर, चुमौकेदिमा और न्यूलैंड जिलों के लिए इनर लाइन परमिट लागू करने को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।     कोहिमा में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री, तेमजेन इम्ना ने क...

September 11, 2024 8:01 PM September 11, 2024 8:01 PM

views 2

पीएम मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में पीएम आवास योजना के लाखों लाभार्थियों को दो हजार सात सौ पैंतालीस करोड़ रुपये की किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 15 तारीख को झारखंड के जमशेदपुर में महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना के लाखों लाभार्थियों को दो हजार सात सौ पैंतालीस करोड़ रुपये की किस्त जारी करेंगे। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस मौके पर सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वि...

September 11, 2024 7:59 PM September 11, 2024 7:59 PM

views 2

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में महिलाओं और बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की याचिका पर सुनवाई के दौरान नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, डीजीपी और रांची के उपायुक्त को हाजिर होने का आदेश दिया

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में महिलाओं और बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, डीजीपी और रांची के उपायुक्त को हाजिर होने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। उसी दिन सभी को सशरीर उपस्थित होने क...

September 11, 2024 7:56 PM September 11, 2024 7:56 PM

views 6

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्यभर में मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्यभर में मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्यभर के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं  होगा।

September 11, 2024 7:55 PM September 11, 2024 7:55 PM

views 16

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

        राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपा...