December 4, 2024 5:10 PM

views 22

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी राज मनचंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी राज मनचंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि राज मनचंदा भारतीय स्क्वैश के दिग्‍गज खिलाडी थे, जो अपने समर्पण और उत्कृष्टता के लिए जाने जाते थे। प्रधानमंत्री ने सेना में रहकर की गयी राष्ट्र सेवा के लिए भी उनकी सराहना की।

December 4, 2024 5:08 PM

views 27

शारजाह में अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट के ग्रुप-ए में आज भारत ने संयुक्त अरब अमारात को दस विकेट से हरा दिया

शारजाह में अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट के ग्रुप-ए में आज भारत ने संयुक्त अरब अमारात को दस विकेट से हरा दिया। संयुक्‍त अरब अमारात की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गयी। भारत के लिए युद्धजीत गुहा ने तीन जबकि चेतन शर्मा और हार्दिक राज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में भारत ने 16 ओव...

December 4, 2024 5:00 PM

views 20

महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश

महाराष्ट्र में भाजपा नेता देवेन्द्र फड़णवीस, शिवसेना नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार सहित महायुति के नेताओं ने आज मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने महायुति के कु...

December 4, 2024 4:56 PM

views 14

लोकसभा में आज रेलवे (संशोधन) विधेयक- 2024 को विचार और पारित करने के लिए लाया गया

लोकसभा में आज रेलवे (संशोधन) विधेयक- 2024 को विचार और पारित करने के लिए लाया गया। विधेयक का उद्देश्य रेलवे बोर्ड को वैधानिक शक्तियां प्रदान करना और निकाय की कार्यप्रणाली और स्वतंत्रता को बढ़ाना है।     यह भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम 1905 को निरस्त करता है, और रेलवे बोर्ड से संबंधित प्रावधानों को रेलव...

December 4, 2024 4:55 PM

views 26

भारत के वीर ट्रस्ट से अब तक पांच सौ एक शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान

सरकार ने आज कहा कि भारत के वीर ट्रस्ट से अब तक पांच सौ एक शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। गृह राज्‍य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि यह ट्रस्ट सुनिश्चित करता है कि शहीदों के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपए की सहायता मिले। विवाहित शहीदों के माता-...

December 4, 2024 4:53 PM

views 14

संभल का दौरा करने के प्रयासों को लेकर भाजपा ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा

उत्तर प्रदेश के हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने के प्रयासों को लेकर भाजपा ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में औपचारिकता कर रही है। उन्होंने दावा किया कि संभल की घटना पर ...

December 4, 2024 4:50 PM

views 57

देश में पिछले वर्ष ग्रामीण साक्षरता में मामूली वृद्धि दर्ज

देश में पिछले वर्ष ग्रामीण साक्षरता में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। यह साक्षरता 2022-23 के दौरान 77 प्रतिशत थी जोकि 2023-24 में बढ़कर 77 दशमलव पांच प्रतिशत हो गई।     राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि पुरुष साक्षरता दर 2022-23 में 83 दशमलव छह प्रतिशत थी, यह वर्ष ...

December 4, 2024 4:49 PM

views 16

विदेशमंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भारत और चीन के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ाने के लिए  सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के महत्व पर बल दिया है

विदेशमंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भारत और चीन के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ाने के लिए  सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के महत्व पर बल दिया है। चीन के साथ भारत के संबंधों पर आज राज्यसभा को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच चर्चा तनाव कम करने ...

December 4, 2024 4:17 PM

views 20

सरकार ने कहा है कि देश में एक हजार सात सौ से अधिक बहु राज्‍य सहकारी समिति- एम.एस सी एस पंजीकृत हैं

सरकार ने कहा है कि देश में एक हजार सात सौ से अधिक बहु राज्‍य सहकारी समिति- एम.एस सी एस पंजीकृत हैं। इनमें से सौ समितियां परिसमापन के अधीन हैं। राज्यसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने कहा कि इन समितियों द्वारा संचालित 70 बैंकों में धोखाधड़ी की सूचना मिली है और ...

December 4, 2024 4:15 PM

views 17

देश के सात सौ 83 जिलों में से सात सौ 79 जिलों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं

सरकार ने आज कहा कि देश के सात सौ 83 जिलों में से सात सौ 79 जिलों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं। लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्तर में संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉक्‍टर पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा कि देश में चार लाख छह हजार से अधिक 5जी बेस ट्रांसीवर स्टेशन स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि...