December 15, 2024 9:04 PM

views 23

मध्यप्रदेश में ग्वालियर में आज सौवां तानसेन संगीत समारोह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

मध्यप्रदेश में ग्वालियर में आज सौवां तानसेन संगीत समारोह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। यह रिकार्ड नौ वाद्ययंत्रों को लगातार 9 मिनट तक बजाकर बनाया गया। इसमें 536 पुरुष और महिला कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने राग मल्हार, मियां की तोरी और दरबारी कान्हरा का प्रदर्शन किया। मशहूर बांस...

December 15, 2024 8:57 PM

views 25

उत्तराखंड के देहरादून में आज 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रतीक-चिह्न, शुभंकर, गान, जर्सी और मशाल का अनावरण किया गया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आज 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रतीक-चिह्न, शुभंकर, गान, जर्सी और मशाल का अनावरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य भारत को खेलों में महाशक्ति बनाना है। उन्हो...

December 15, 2024 8:54 PM

views 23

सातवां स्‍मार्ट इंडिया हार्डवेयर हैकाथॉन सम्‍पन्‍न

कर्नाटक के मैसूरु और हुबली में 11 दिसम्‍बर से चल रहा सातवां स्‍मार्ट इंडिया हार्डवेयर हैकाथॉन आज सम्‍पन्‍न हो गया।     पांच दिन के इस हैकाथॉन में देश के कई राज्‍यों के विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विचारों और खोजों का प्रदर्शन किया।

December 15, 2024 8:51 PM

views 22

मुंबई इंडियंस ने 16 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कमलिनी को एक करोड़ 60 लाख रूपये में खरीदा

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट 2025 के लिए आज बेंगलुरु में नीलामी हुई। इसमें डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, जी. कमलिनी और प्रेमा रावत को सबसे ऊंची कीमत पर ख़रीदा गया। गुजरात जायंट्स ने वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा को एक करोड़ 70 लाख रुपये में और मुंबई की बल्लेबाज सिमरन को सबसे अधिक एक करोड़ 90 लाख रुपये ...

December 15, 2024 8:49 PM

views 45

राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार का एक वर्ष पूरा

राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने जयपुर के जवाहर कला केंद्र में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

December 15, 2024 8:46 PM

views 25

राष्ट्रीय जलमार्गों पर मालढुलाई को बढ़ावा देने के लिए ‘जलवाहक’ योजना की शुरुआत

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज तीन राष्ट्रीय जलमार्गों पर मालढुलाई को बढ़ावा देने के लिए 'जलवाहक' योजना की शुरुआत की। इसका उद्देश्य गंगा, ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों से जुड़े जलमार्गों पर लंबी दूरी की मालढुलाई को प्रोत्साहित करना है।     इस स्कीम से तीन सौ किलोमीटर से अधिक...

December 15, 2024 8:44 PM

views 22

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में मुख्‍य सचिवों के चौथे राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में मुख्‍य सचिवों के चौथे राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता की। तीन दिन का यह सम्‍मेलन शुक्रवार को शुरु हुआ था। इसका उद्देश्य राज्‍यों के साथ मिलकर साझा विकास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना था। सम्‍मेलन का उद्देश्‍य संघीय ढांचे को मज़बूत करने और तीव्र वि...

December 15, 2024 8:13 PM

views 33

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, कल रात साढे़ नौ बजे “”उपभोक्ता जागरूकता- अधिकार और जिम्मेदारियां” विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, अपने साप्‍ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में कल रात साढे़ नौ बजे ""उपभोक्ता जागरूकता- अधिकार और जिम्मेदारियां" विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। परिचर्चा में उपभोक्ता कार्य विभाग की सचिव निधि खरे भाग लेंगी।     कार्यक्रम के दौरान, श्रोता उपभोक्ता अधिकारों और जिम्मेदारिय...

December 15, 2024 8:10 PM

views 22

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके आज शाम भारत की तीन दिन की यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके आज शाम भारत की तीन दिन की यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे। सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने दिल्‍ली हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया। श्रीलंका में हाल ही में संपन्‍न राष्‍ट्रपति और संसदीय चुनाव के बाद राष्‍ट्रपति दिसानायके की यह पहली भारत यात्रा...

December 15, 2024 8:09 PM

views 43

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्‍का कोहरा छाये रहने का अनुमान

दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। आज अधिकतम तापमान 23 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान चार दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस था।     अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्‍का कोहरा छाये रहने का अनुमान है। कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग...