December 16, 2024 4:35 PM

views 17

महिला प्रीमियर लीग के लिए प्रउत्तराखंड की तीन खिलाड़ी का चयन

बंगलूरू में महिला प्रीमियर लीग के लिए हुए मिनी ऑक्शन में प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों को वूमेन प्रीमियर लीग के लिए खरीदा गया, जबकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एकता बिष्ट को रिटेन किया गया है। रॉयल चैलेंजर बंगलूरू ने बागेश्वर के सोमाटी गांव की प्रेमा रावत को टीम में स्थान दिया है।   वहीं, देहरादून की ...

December 16, 2024 4:34 PM

views 13

कुमाऊ भर में पौष मास शुरू होते ही बैठकी होली का दौर शुरू

कुमाऊ भर में पौष मास शुरू होते ही बैठकी होली का दौर शुरू हो गया है। नैनीताल में होल्यारों ने बैठकी होली का आयोजन कर भक्ति रस पर आधारित होली गीत पेश किए। पद्मश्री अनूप साह ने बताया कि बीते कई वर्षों से होली पर पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

December 16, 2024 4:34 PM

views 11

बास्केटबॉल टीम के लिए चयन

हैदराबाद में 15 से 22 दिसंबर तक होने वाले 49वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए काशीपुर के अनुज पांडे और अनन्या नेगी का चयन हुआ है। जिला ऊधमसिंह नगर बास्केटबॉल संघ के सचिव अतुल चंद्रा ने बताया कि हरिद्वार में राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों का चयन...

December 16, 2024 4:33 PM

views 21

बड़े बकायेदारों से होगी ात-प्रतिशत राजस्व वसूली

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बसंल ने 15 जनवरी तक सभी बड़े बकायेदारों से शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में राजस्व वसूली पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह कदम जनता के पैसे की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है।   उन्होंने कहा कि प्रभावी राजस्व नियंत्रण से न...

December 16, 2024 4:33 PM

views 12

महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता पर हस्ताक्षर हुआ

हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय और मॉडर्न ग्लोबल नर्सिंग इंस्टिट्यूट के बीच एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता पर हस्ताक्षर हुआ। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच नैदानिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगा। इस समझौता का मुख्य उद्देश्य मॉडर्न ग्लोबल नर्सिंग इंस्टिट्यूट के नर्सिंग छात्रों ...

December 16, 2024 4:33 PM

views 13

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जारी किया वाट्सएप नंबर

ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स ने दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य कारणों के चलते आपात स्थिति में फंसे व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट को देखने के लिए अब वाट्सएप नंबर 90 84 67 03 31 जारी किया है। इससे पूर्व एम्स ने हेली एंबुलेंस सेवा के लिए विगत दिनों टोल फ्री नंबर 18 00 18 04 278 जार...

December 16, 2024 4:32 PM

views 11

पिथौरागढ़ जिले में व्यास घाटी के चीन सीमा से सटे क्षेत्रों में संचार सेवा शुरू

पिथौरागढ़ जिले में व्यास घाटी के चीन सीमा से सटे छियालेख और अंतिम पोस्ट नाभीढांग में संचार सुविधा सुचारु कर दी है। संचार सुविधा सुचारू होने से आगामी आदि कैलाश यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा और आदि कैलाश यात्री और स्थानीय पर्यटक ओम पर्वत के लाइव दर्शन अपने परिजनों को करा सकेंगे। &n...

December 16, 2024 4:32 PM

views 24

विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस को याद किया

आज विजय दिवस है। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में ये दिवस मनाया जाता है। युद्ध की समाप्ति के बाद पूर्वी पाकिस्तान एक अलग देश बांग्लादेश बना। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान को नमन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह न...

December 16, 2024 4:31 PM

views 18

शीतकालीन यात्रा के लिए खरसाली में तैयारी पूरी

उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम की शीतकालीन यात्रा के लिए खरसाली में तैयारी पूरी कर ली गई है। शीतकाल यात्रा के लिए यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में मंदिर के साथ शनि महाराज के मंदिर को फूलों और विभिन्न लाइटों से सजाया गया है। आज शाम को ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ...

December 16, 2024 4:31 PM

views 11

शीतकाल में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के शीतकालीन पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। शीतकाल में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शीतकालीन पर्यटन स्थलों- मसूरी, औल...