September 3, 2023 8:40 PM

views 33

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले चौथी और अंतिम शेरपा बैठक हरियाणा के मेवात में शुरू

  जी-20 सम्‍मेलन के शेरपा की चौथी और अंतिम  बैठक आज हरियाणा के मेवात में शुरू हो गई और यह सात सितम्‍बर तक चलेगी। शेरपा बैठक अगामी जी-20 सम्‍मेलन के लिए अंतिम कार्यसूची तैयार करेगी। जी-20 शिखर सम्‍मेलन दिल्‍ली में नौ सितम्‍बर और दस सितम्‍बर को निर्धारित है। शेरपा बैठक में जी-20 के सदस्‍य दे...

September 3, 2023 8:36 PM

views 31

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान आज तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में नगर और आस-पास के जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समुचित निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस ...

September 3, 2023 8:36 PM

views 27

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-भारत 2047 तक भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त विकसित राष्ट्र होगा।

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्‍ट्र बन जायेगा। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भ्रष्‍टाचार, जातिवाद और साम्‍प्रदायिकता का कोई स्‍थान नहीं होगा। उन्‍होंने एक समाचार एजेंसी को दिये साक्षात्‍कार में कहा कि निकट भविष्‍य में विश्‍व में भारत तीन श...

September 3, 2023 8:32 PM

views 26

राज्य सरकार ने श्रमिकों के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अटल आवासीय विद्यालय खोले

राज्य सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले श्रमिकों के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अटल आवासीय विद्यालय खोले हैं। इन विद्यालयों में पंजीकृत निर्माण श्रमिको और अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। विभिन्न जिलों में स्थापित इन विद्यालयों में शिक्षण सत...

September 3, 2023 8:28 PM

views 35

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी होंगे

वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी होंगे। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने आज डॉ. शर्मा के नाम पर मोहर लगा दी है। यह जानकारी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है। राज्यसभा की यह सीट हरिद्वार द...

September 3, 2023 8:25 PM

views 26

डुमरी विधानसभा उपचुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे हुआ समाप्त

डुमरी विधानसभा उपचुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो गया। अब प्रत्याशी सिर्फ डोर-टू-डोर संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज भाजपा, आजसू ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क और चुनावी सभा कर एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। भाजपा प्रदेश अध्य...

September 3, 2023 8:21 PM

views 35

केंद्र सरकार ने धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड का आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयन किया

केंद्र सरकार ने धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड का आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयन किया है। देशभर के 500 और झारखंड के 34 प्रखंडों में धनबाद जिले से एकमात्र गोविंदपुर प्रखंड का चयन किया गया है। इसके तहत नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और शासन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस योजना के कार्य...

September 3, 2023 8:20 PM

views 44

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

  केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आज सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विशेषकर सीमा पार से घुसपैठ के प्रयासों, नार्को व्यापार और ड्रोन गतिविधियों का भी जायजा लिया। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि पुलिस प्...

September 3, 2023 8:18 PM

views 22

उपराजधानी दुमका के व्यवहार न्यायालय परिसर में आज मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

उपराजधानी दुमका के व्यवहार न्यायालय परिसर में आज मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जिला जज प्रथम रमेश चंद्र ने कहा कि सड़क दुर्घटना में 30 दिनों के अंदर पुलिस को दुर्घटना संबंधी कागजात कोर्ट में प्रस्तुत करना है। ऐसा नहीं होने पर कोर्ट को सूचित करना आवश्यक है। व...

September 3, 2023 8:16 PM

views 23

सोलन के कथेड़ में बहु उद्देश्य अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है–डाॅ. धनी राम शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल ने कहा कि सोलन के कथेड़ में बहु उद्देश्य अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का प...