September 6, 2023 9:21 PM

views 24

मोर्चा अब प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदायों में सद्भाव संवाद के माध्यम से संपर्क अभियान चलाएगा–जमाल सिद्दीकी

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा है कि मोर्चा अब प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदायों में सद्भाव संवाद के माध्यम से संपर्क अभियान चलाएगा और समाज के सभी वर्ग के लोगों को मोदी मित्र कार्यक्रम से जोड़ने का कार्य करेगा। आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित अल्प...

September 6, 2023 9:18 PM

views 36

बिहार: बारिश के दौरान बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की मौत

बिहार में बारिश के दौरान बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों के दौरान 8 लोगों की मृत्यु हो गई। सबसे अधिक 4 लोगों की मृत्यु रोहतास जिले में जबकि सारण जिले में 3 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड बिजली गिरने से चपेट में आकर 1 व्यक्ति की मौत हो गई।  इन घटनाओं में 2 लोग गंभीर रू...

September 6, 2023 9:14 PM

views 32

झारखंड: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 35 प्रस्तावों को किया पारित

रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 35 प्रस्तावों को पारित किया गया है। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को पिछले 3 वित्तीय वर्ष के लिए साइकिल की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में ...

September 6, 2023 9:11 PM

views 19

विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों का औचक निरीक्षण किया

विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मानिक बाजार आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित टीकाकरण पोषण एवं एएनसी संबंधी कार्यों की प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जांच की गई।

September 6, 2023 9:08 PM

views 18

पाकुड अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार विमल ने क्राइम मीटिंग में थानेदारों से दर्ज मामले की प्रगति की जानकारी ली

पाकुड अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार विमल ने क्राइम मीटिंग में थानेदारों से दर्ज मामले की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही त्योहार के मौके पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्व त्योहार के मौके पर अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए स्पेशल टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया।

September 6, 2023 9:06 PM

views 30

सरकार ने बैटरी ऊर्जा भंडारण योजना के विकास के लिए लगभग नौ हजार 400 करोड़ रुपये के प्रारंभिक परिव्यय को मंजूरी दी

सरकार ने बैटरी बिजली भंडारण योजना (बीईएसएस) के विकास के लिए सरकारी सहायता योजना को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस योजना में 40 प्रतिशत तक की वित्तीय सहायता के साथ 2030-31 तक चार हजार मेगावा...

September 6, 2023 9:05 PM

views 34

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा – भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते से वर्ष 2030 तक व्यापार दोगुना होने की संभावना

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आज कहा कि एक आधुनिक, दूरदर्शी मुक्त व्यापार समझौता भारत और ब्रिटेन को 2030 तक व्यापार दोगुना करने की साझा महत्वाकांक्षा के रास्ते पर मजबूती से खड़ा कर सकता है। एक समाचार एजेंसी को दिए विशेष साक्षात्कार में, भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा ...

September 6, 2023 9:04 PM

views 24

प्रधानमंत्री ने कहा- आसियान के साथ जुड़ाव भारत की पूर्वोन्‍मुखी नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आसियान के साथ संबंध भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता रवाना होने से पहले श्री मोदी ने कहा कि वे आसियान नेताओं के साथ भविष्य की साझेदारी की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए...

September 6, 2023 9:03 PM

views 26

नवनिर्मित डिग्री महाविद्यालय भवन का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो और मंत्री हफीजुल हसन ने दीप प्रज्वलित किया

जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में आज नवनिर्मित डिग्री महाविद्यालय भवन का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो और मंत्री हफीजुल हसन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नाला विधानसभा एवं जामताड़ा जिला का फतेहपुर प्रखंड का यह पिछड़ा इलाका है। इस महाविद्यालय की स्थापना से ...

September 6, 2023 8:57 PM

views 20

कोडरमा के झुमरी तिलैया नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

कोडरमा के झुमरी तिलैया नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय शहर में विज्ञापन लगाने वाली एजेंसी के संवेदक से टेंडर होने के बाद पेपर साइन करने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इस मामले को लेकर विज्ञापन...