September 13, 2023 6:23 PM

views 20

चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने आज जिला अस्पताल और जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने आज जिला अस्पताल और जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को जिला चिकित्सालय में सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री पाण्डेय ने...

September 13, 2023 6:21 PM

views 21

उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बैठक का आयोजन हुआ

उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज जिला परिषद हाल में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) एक बैठक का आयोजन किया गया  बैठक में हाल की आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क सहित सड़क सुरक्षा आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को 2...

September 13, 2023 6:19 PM

views 26

ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के तीसरे चरण को मंजूरी

केन्‍द्र सरकार ने चार वर्षों के लिए सात हजार दो सौ दस करोड रूपये के वित्‍तीय परिव्‍यय के साथ ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। राष्‍ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना के तहत ई-कोर्ट परियोजना व...

September 13, 2023 5:39 PM

views 31

लद्दाख में पोषण माह महा मेले का आयोजन

  लद्दाख में, करगिल ब्लॉक के एकीकृत बाल विकास सेवा योजना- आईसीडीएस ने विशेष स्तनपाऩ, पूरक आहार, परीक्षण, उपचार, एनीमिया और समग्र पोषण विषयों पर आधारित आईसीडीएस केंद्र हाटू गोमा करगिल में पोषण माह महामेले का आयोजन किया। इस अवसर पर एनीमिया के संबंध में एक विशेष चिकि...

September 13, 2023 5:32 PM

views 21

केन्‍द्र सरकार ने मैसर्स सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में नौ हजार पांच सौ 89 करोड़ रुपये तक के प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दी

केन्‍द्र सरकार ने मैसर्स सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में नौ हजार पांच सौ 89 करोड़ रुपये तक के प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज साइप्रस के मैसर्स बरहयांदा लिमिटेड द्वारा मैसर्स...

September 13, 2023 5:09 PM

views 19

साइबर अपराध की रोकथाम और महिला सुरक्षा पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेजों में संगोष्ठी आयोजित होगी

संताल परगना के पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने पुलिस पदाधिकारियों को साइबर अपराध की रोकथाम और महिला सुरक्षा पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेजों में संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है। साथ ही पॉक्सो एक्ट के बारे में लोगों की जानकारी बढ़ाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को भी ज...

September 13, 2023 5:08 PM

views 17

गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जनसुनवाई की

गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में कल राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जनसुनवाई की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में 82 आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री ने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों पर 1 सप्ताह के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने बताया ...

September 13, 2023 5:08 PM

views 15

पाकुड जिले में टॉस्क फोर्स की टीम ने अवैध माइनिंग की रोकथाम को लेकर बड़ी कार्रवाई की

पाकुड जिले में टॉस्क फोर्स की टीम ने अवैध माइनिंग की रोकथाम को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साहा और खान निरीक्षक पिंटू कुमार की संयुक्त छापेमारी में चांचकी एवं नगरनवी में पत्थर से लदे 4 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। वहीं जब्त वाहन के मालिकों, चालकों और क्रशर मॉलिक के खि...

September 13, 2023 5:07 PM

views 19

झारखंड: झुमरी तिलैया की कंचन भदानी खुद के साथ समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है

कोडरमा के झुमरी तिलैया की कंचन भदानी खुद को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज की महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में जुटी हैं। वह क्रोशिया वर्क के जरिए खिलौने बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। वह अब तक 100 से ज्यादा महिलाओं और युवतियों को क्रोशिया के जरिए खिलौने बनाने का प्रशिक्ष...

September 13, 2023 5:05 PM

views 17

राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रामगढ़ जिले का दौरा किया

राज्य के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कल रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला योजना समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू ने विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं सत्यानंद भोक्ता ने उपस्थित...