September 20, 2023 8:46 PM

views 13

भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ के 1 मामले में रामगढ़ जिले के 2 दारोगा निलंबित

भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ के 1 मामले में रामगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय ने 2 दारोगा को निलंबित कर दिया है। इनमें बासल थाना प्रभारी विकास आर्यन और रामगढ़ थाना के दारोगा श्याम नंदन सिंह शामिल हैं। 2 दिन पहले ये दोनों 1 सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने की नियत से घटनास्थल पर पाए गए थे।

September 20, 2023 8:44 PM

views 13

खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने में मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका है– हिमांशु शेखर चौधरी

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने में मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री चौधरी आज पाकुड़ जिले के डायट भवन में संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में यदि मुखिया जागरूक हों तो किसी...

September 20, 2023 8:41 PM

views 12

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में आज से 100 दिनों का विशेष जागरूकता शिविर शुरु किया गया

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में आज से 100 दिनों का विशेष जागरूकता शिविर शुरु किया गया। इसके तहत जिले के हर गांव में महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वृद्धों और अनुसूचित जनजाति के लोगों के बीच विभिन्न कानूनों के बारे में और सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी।

September 20, 2023 8:40 PM

views 18

बागपत के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सचिवालय में स्थित लाइब्रेरी का लोकार्पण किया

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बागपत के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कासिमपुर खेड़ी गांव में ग्राम पंचायत सचिवालय में स्थित लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इस दौरान गांव में अमृत कलश यात्रा भव्य तरीके से निकल गई। कार्यक्रम में कासिमपुर खेड़ी के लोगों ने कलश में अपने गांव की माटी और चावल समर्पित...

September 20, 2023 8:38 PM

views 22

आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा का अनावरण वैदिक रीति के साथ देश के प्रमुख साधु-संतों की उपस्थिति में कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इस बीच यहां प्रतिदिन देश के विख्यात साधु-संतों द्वारा वैदिक रीति के पूजन तथा 21 कुण्डीय ...

September 20, 2023 8:26 PM

views 23

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में दूसरे दौर की जी-20 समिट की बैठकें कल से प्रारंभ

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में दूसरे दौर की जी-20 समिट की बैठकें कल से प्रारंभ हो रही हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। यहां विदेशी मेहमान पहुंचने का सिलसिला जारी है। छतरपुर कलेक्टर संदीप जी.आर ने बताया कि 20 देशों के 55 प्रतिनिधि जी-20 समिट में शामिल होंगे। 21 सितंबर को खजुर...

September 20, 2023 8:22 PM

views 16

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 सितंबर को राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों का लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 सितंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सीतामढ़ी-हरचौका में करीब साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत से बने राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों का लोकार्पण किया। मवई नदी के किनारे राम वनगमन पर्यटन परिपथ में राम वाटिका और अन्य अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं। कार...

September 20, 2023 8:20 PM

views 33

मुख्यमंत्री ने 19 सितंबर को भिलाई में विभिन्न निर्माण कार्यां का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 सितंबर को भिलाई में 65 करोड़ रूपये से अधिक की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यां का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने भिलाई के नेहरू नगर में 2 करोड़ रूपए की लागत से बने तारामंडल का भी लोकार्पण किया। यह तारामंडल शहरवासियों को ब्रम्हांड से परिचित कराएगा। वहीं, मुख...

September 20, 2023 8:18 PM

views 19

नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल तरीके से रायपुर में किया गया

नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल तरीके से रायपुर में किया गया। इसमें जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी शामिल हुए। यह प्रतियोगिता ‘‘गांधीजी के वैश्विक प्रभाव-आज के परिवेश में गांधीवादी विचार की प्रासंगिकता’’ विषय पर आधारित थी। का...

September 20, 2023 8:16 PM

views 16

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी आज से बेमुद्दत हड़ताल पर चले गए

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी आज से बेमुद्दत हड़ताल पर चले गए हैं। इससे 108 और 102 की एंबुलेंस सेवाएं ठप हो गई हैं। छत्तीसगढ़ संजीवनी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने बताया कि इन कर्मचारियों को 2 -3 माह कार्य कराकर 1 माह का वेतन दिया जा...