September 21, 2023 7:24 AM

views 33

मध्‍य प्रदेश में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज किया जाएगा अनावरण

अद्वैत वेदांत दर्शन के संस्थापक आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज मध्‍य प्रदेश के ओंकारेश्वर में अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा विभिन्‍न धातुओं से बनी है, इसमें आदि शंकराचार्य को 12 वर्ष की आयु में दर्शाया गया है, क्योंकि उन्‍होंने इसी आयु में ज्ञान प्राप्‍त किया था। मुख्‍यमंत्री...

September 20, 2023 9:35 PM

views 37

भारतीय सेना और अमरीका की सेना 25 से 27 सितंबर तक नई दिल्ली में एक संयुक्त सैन्य सम्मेलन की सह-मेजबानी करेंगे

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना और अमरीका की सेना 25 से 27 सितंबर तक नई दिल्ली में एक संयुक्त सैन्य सम्मेलन की सह-मेजबानी करेंगा। पैंतीस देशों की सेनाओं के प्रमुख और प्रतिनिधि 13वें इंडो-पैसिफिक आर्मी चीफ्स कॉन्फ्रेंस आईपीएसीसी, 47वें इंडो-पैसिफिक आर्मीज मैनेजमेंट सेमिनार आईपीएएमएस और 9वें...

September 20, 2023 9:32 PM

views 26

चीन के होंगजाऊ में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एक रोमांचक मैच में दक्षिण कोरिया को हराया

होंगझाउ में एशियाई खेलों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आज भारत ने बड़ा उलटफेर करते हुए पूल सी में दक्षिण कोरिया की टीम को 3-2 से हरा दिया है। भारत ने यह मुकाबला 25-27, 29-27, 25-22, 20-25, 17-15 से जीता। प्रतियोगिता में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। पूल के पहले मैच में कल उसने कम्...

September 20, 2023 9:27 PM

views 74

लोकसभा ने संविधान के एक सौ अट्ठाईसवें संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है, विधेयक का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम है

लोकसभा ने संविधान एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है इसमें महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की कुल सीटों में से एक तिहाई आरक्षित करने का प्रावधान है। इस विधेयक का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम है। विधेयक पर आज मत विभाजन के दौरान 454 सांसदों ने विधेयक के पक्ष में मतदान...

September 20, 2023 9:25 PM

views 14

राष्ट्रपति मुर्मू कल ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। 5 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी 75 जिलों के एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत आने वाले उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेड शो म...

September 20, 2023 9:21 PM

views 16

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक उठाया सवाल

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधेयक में कई ऐसे प्रावधान हैं जिससे महिलाओं को लाभ मिलने में 15 -16 साल लग जाएंगे। लखनऊ में आज प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विधेयक को जनगणना और परिसीमन पूरा होने के बाद लागू करने की बात कही गई है। उन्होंने सरका...

September 20, 2023 9:20 PM

views 15

राज्यसभा ने चन्‍द्रयान-3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को अभिनंदन देने संबंधी प्रस्‍ताव आज सर्वसम्‍मति से पारित कर दिया

  राज्यसभा ने चन्‍द्रयान-3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को अभिनंदन देने संबंधी प्रस्‍ताव आज सर्वसम्‍मति से पारित कर दिया। सदन में आज चंद्रयान-3 मिशन की सफलता सहित भारत की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा हुई। राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड ने प्रस्‍ताव पढते हुए कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार...

September 20, 2023 9:18 PM

views 16

प्रदेश में पीएम स्वामित्व योजना के अंतर्गत 66 लाख से ज्यादा घरौनियां हो चुकी हैं तैयार

प्रदेश में पीएम स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 66 लाख से ज्यादा घरौनियां तैयार हो चुकी हैं। प्रदेश के 90 हजार से अधिक गांवों के लिए घरौनियां तैयार कराई जा रही हैं, जिनमें से 47 हजार से अधिक गांवों की घरौनियों का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें भी प्रदेश के ललितपुर का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। म...

September 20, 2023 9:17 PM

views 17

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिसा के पश्चिमी जिलों में मनाए जाने वाले कृषि त्‍यौहार नुआखाई के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिसा के पश्चिमी जिलों में मनाए जाने वाले कृषि त्यौहार नुआखाई के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि नुआखाई किसानों की कड़ी मेहनत की सराहना करने का एक अवसर है। श्री मोदी ने सभी की समृद्धि और कल्याण की क...

September 20, 2023 9:17 PM

views 15

बिहार की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी हाई स्पीड रेलगाड़ी के परिचालन की शुरुआत 24 सितंबर को होगी

बिहार की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी हाई स्पीड रेलगाड़ी के परिचालन की शुरुआत 24 सितंबर को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना और हावड़ा जंक्शन के बीच इसके परिचालन की शुरुआत करेंगे। पटना और रांची के बीच पहले से चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद इस श्रृंखला की यह दूसरी रेलगाड़ी होगी। अत्याधुनिक सु...