September 26, 2023 6:19 PM

views 18

मुख्यमंत्री ने अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की दुःखद स्मृतियों के प्रतीक विभाजन संग्रहालय का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की दुःखद स्मृतियों के प्रतीक विभाजन संग्रहालय (पार्टीशन म्यूजियम) का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 1947 में भारत के विभाजन से प्रभावित लोगों के दुःख और तकलीफ को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करना अत्यन्त...

September 26, 2023 6:14 PM

views 57

सदाबहार अभिनेता देव आनंद की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीर साझा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सदाबहार अभिनेता देव आनंद को उनकी 100वीं जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अभिनेता देव आनंद के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि देव आनंद को एक सदाबहार अभिनेता के रूप में याद किया जाता है। देव आनंद का सिनेमा के प्रति बेजोड़ जुनून था। श्री मो...

September 26, 2023 6:12 PM

views 21

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अशोक चक्र विजेता शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को दी श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अशोक चक्र विजेता शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि पर देहरादून में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण कार्य दिसम्बर माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। सरकार निर्माण कार्य को लेकर पूरी तरह से सजग है।...

September 26, 2023 6:11 PM

views 16

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कुल 1305 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना के कुल 1305 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए। इस मौके पर डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि समाज के अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याण कारी योजनाएं पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए आवास...

September 26, 2023 6:09 PM

views 17

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे लंदन, पोमा ग्रुप के साथ करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लंदन में आयोजित होने वाले रोड शो के दौरान डेलिगेशन रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी पोमा ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पोमा ग्रुप के साथ प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल गतिशीलता के सम्बंध में चर्चा की जाएगी। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन पहुंचने पर प्रवासी भ...

September 26, 2023 6:06 PM

views 14

चमोली जिले के जोशीमठ में अति संवेदनशील क्षेत्र से निर्माण हटाया जाएगा

चमोली जिले के जोशीमठ में अति संवेदनशील क्षेत्र से हर हाल में निर्माण को हटाया जाएगा। जोशीमठ में हुए भू-धसाव पर 8 वैज्ञानिक संस्थाओं की रिपोर्ट आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। रिपोर्ट में ड्रेनेज, पानी के रिसाव के कारण चट्टानों के खिसकने से भू-धंसाव की बात कही गई है। वैज्ञानिकों की रिपोट में कहा गय...

September 26, 2023 6:04 PM

views 15

भू वैज्ञानिकों के दल ने हरिद्वार के चंडी और मनसा देवी मंदिर में भूस्खलन का सर्वे शुरू किया

भू वैज्ञानिकों के दल ने हरिद्वार के चंडी और मनसा देवी मंदिर में बारिश से हुए भूस्खलन का सर्वे शुरू कर दिया है। इस दल में भू वैज्ञानिक रूचिका टण्डन, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक डॉक्टर टन्ड्रिला और सरकार के अधिकारी शामिल हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि सर्वे के बाद वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के आधार ...

September 26, 2023 5:59 PM

views 28

जम्मू-कश्मीर: पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि कोकेरनाग मुठभेड़ से कश्मीर में शांतिपूर्ण स्थिति में कोई बदलाव नहीं

जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि कोकेरनाग मुठभेड़ से कश्मीर में शांतिपूर्ण स्थिति में कोई बदलाव नहीं है और यहां मुठभेड़ से पहले जैसी स्थिति ही है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि कोकेरनाग में अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया और लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी उजैर खान अपने सहयोगी के साथ मारा गया...

September 26, 2023 5:52 PM

views 36

रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में फार्मा-मेडटेक के क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार पर राष्ट्रीय नीति की शुरूआत की

   रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में भारत में फार्मा-मेडटेक के क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार पर राष्ट्रीय नीति की शुरूआत की। श्री मांडविया ने फार्मा मेडटेक (MedTech) सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्‍सा‍हन देने की योजना भी शुरू की। इस योजना का उद्द...

September 26, 2023 5:49 PM

views 26

उत्तर प्रदेश में स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज से 154 घंटे का विशाल स्‍वच्‍छता अभियान शुरू किया गया

उत्तर प्रदेश में स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राज्‍य के सभी नगर निकायों में आज से 154 घंटे का विशाल स्‍वच्‍छता अभियान शुरू किया गया है। राज्‍य के शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा ने आज अपने निवास से वर्चुअल माध्‍यम से स्‍वच्‍छता अभियान की शुरूआत की। उन्‍होंने कहा कि सभी निकाय एक-द...