September 22, 2023 4:53 PM

views 23

देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदडीह बालू घाट के पास छापेमारी कर पुलिस ने अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त किया

देवघर कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदडीह बालू घाट के पास छापेमारी कर पुलिस ने अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त किया है। वहीं दो ट्रैक्टर चालकों को पुलिस हिरासत में लेकर थाना में पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ पवन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंडा थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के सहयोग से छापेमारी की ...

September 22, 2023 4:52 PM

views 17

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को एक्स्ट्रा पावर जेनरेट करने के लिए कोडरमा में ग्रिड का निर्माण किया जाना है, ग्रामीणों के विरोध के बाद निर्माण ठप

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को एक्स्ट्रा पावर जेनरेट करने के लिए कोडरमा में ग्रिड का निर्माण किया जाना है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद निर्माण ठप हो गया है। कोडरमा थर्मल पावर प्लांट से गझंडी ग्रिड तक अलग ट्रांसमिशन लाइन ले जाने के लिए गडगी में टावर का निर्माण किया जा रहा था, जिसे ग्रामीणों ने रोक ...

September 22, 2023 4:49 PM

views 18

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का आज सुबह रांची के मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का आज सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर रांची के मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वर्ष 2018 में उन्होंने न्यायाधीश पद पर योगदान दिया था। इससे पहले बार काउंसिल के सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। न्यायमूर्ति कैलाश दे...

September 22, 2023 4:46 PM

views 13

झासा और आईएमए ने संयुक्त रूप से डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार को वापस लेने की घोषणा की

झासा और आईएमए ने संयुक्त रूप से डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार को वापस लेने की घोषणा की है। झासा और आईएमए ने अपने सभी चिकित्सकों से आग्रह किया है कि उनकी मांगे मान ली गई है, इसलिए वे सभी अपने-अपने कार्य पर वापस आ जाए। सदस्यों को भरोसा दिया है कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के लिए यथासंभव प्रयास...

September 22, 2023 4:44 PM

views 14

देवघर म्युचुअल फंड कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी से 3 लाख 60 हजार रुपए की ठगी

देवघर म्युचुअल फंड कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी से गुरुवार को 3 लाख 60 हजार रुपए की ठगी कर ली गयी है। पीड़ित ने शाम में साइबर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को शिकायत दी। पीड़ित अधिकारी ने आवेदन देकर मामले की जांच-पड़ताल की मांग करते हुए अज्ञात ठग की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी वर्तमान में देव...

September 22, 2023 4:42 PM

views 12

चुनाव प्रश्न बैंक नामक पुस्तक के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण का विमोचन भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने किया

भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, वरीय उप चुनाव आयुक्त नितेश कुमार व्यास और उप चुनाव आयुक्त मनोज कुमार साहू, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं। चुनाव प्रश्न बैंक ना...

September 22, 2023 4:40 PM

views 18

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अंतरराष्‍ट्रीय अधिवक्‍ता सम्‍मेलन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्‍ली में अंतरराष्‍ट्रीय अधिवक्‍ता सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिन के इस सम्‍मेलन का विषय है- न्‍याय प्रणाली की उभरती चुनौतियां। बार काउंसिल ऑफ इंडिया इस सम्‍मेलन को पहली बार आयोजित कर रहा है। सम्‍मेलन में उभरते कानूनी रुझान, सीमा पार याचिकाओं...

September 22, 2023 4:36 PM

views 17

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण क...

September 22, 2023 4:34 PM

views 14

हरिद्वार जिले में 13 ग्राम प्रधानों को स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये किया गया सम्मानित

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेशभर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार जिले में 13 ग्राम प्रधानों को स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वच्छ भ...

September 22, 2023 4:32 PM

views 15

उत्तरकाशी जिले में साफ-सफाई को लेकर जिलाधिकारी ने दिए दिशा-निर्देश

उत्तरकाशी जिले में विशेषकर यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसी क्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्दे...