September 22, 2023 7:08 PM

views 16

नैनीताल पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करीब एक करोड़ रूपए की कीमत का नशीला पदार्थ बरामद किया

नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तकरीबन एक करोड़ रूपए की कीमत का नशीला पदार्थ बरामद किया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के मुताबिक जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

September 22, 2023 7:02 PM

views 13

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में जाकर दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री देव का निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ...

September 22, 2023 7:00 PM

views 17

राष्ट्रीय पोषण महा अभियान के तहत 1 से 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और जिला स्तर पर पोषण माह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा

राष्ट्रीय पोषण महा अभियान के तहत 1 से 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और जिला स्तर पर पोषण माह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में पौड़ी जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी महिलाओं को दी ज...

September 22, 2023 6:58 PM

views 15

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चम्पावत जिले के ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चम्पावत जिले के ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी में विकासखंड स्तरीय प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े के निस्तारण और प्रबंधन के लिए जिले के चारों विकास खंड में एक-एक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना...

September 22, 2023 6:55 PM

views 14

हजारीबाग जिले की एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत

हजारीबाग जिले की एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जिले के कटकमदाग थानांतर्गत सिरसी डामोडीह गांव में हुए विस्फोट से फैक्ट्री की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। यह फैक्ट्री शहर के सरदार चौक निवासी अवध कुमार गुप्ता की बताई जाती है। संचालक का कहना है कि बिजली गिरने के ...

September 22, 2023 6:54 PM

views 12

धनबाद रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा ने हजारीबाग रेलवे स्टेशन और बानादाग कोल साइडिंग का निरीक्षण किया

धनबाद रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा ने हजारीबाग रेलवे स्टेशन और बानादाग कोल साइडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने साइडिंग से कोयले की लोडिंग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। रेलवे की टीम ने एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह साइडिंग का भी मुआयना किया। टीम में रेलवे और एनटीपीसी क...

September 22, 2023 6:52 PM

views 14

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्य में आयुष्मान भवः अभियान में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रदेश में आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा के तहत अभियान में लोगों की बढ़-चढ़ कर भागीदारी की तारीफ की है। आयुष्मान भवः अभियान के तहत प्रदेश भर में स्वास्थ्य और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता ...

September 22, 2023 6:51 PM

views 25

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने कल लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर जताया ऐतराज

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने कल लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्‍पणी को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के अनुसार श्री बिड़ला ने श्री बिधूड़ी को भविष्‍य में इस प्रकार के व्‍यवहार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। श्री बिधूड़ी ...

September 22, 2023 6:50 PM

views 14

उत्तराखंड: कैलाश विदाई के साथ अधिष्टात्री देवी माँ नंदा की वार्षिक लोकजात यात्रा का समापन

हिमालय की अधिष्टात्री देवी माँ नंदा की वार्षिक लोकजात यात्रा का नंदा सप्तमी के अवसर पर नंदा को कैलाश विदा करनें के साथ ही समापन हो गया। मां नंदा को कैलाश विदा करनें के बाद डोली और छंतोली वापस लौट आई है। इससे पहले उच्च हिमालयी बुग्यालों में श्रद्धालुओं नें पौराणिक लोकगीतों और जागर के साथ हिमालय की अध...

September 22, 2023 5:53 PM

views 25

आयुष्मान भव अभियान के तहत पहले 5 दिन में 8 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड और लगभग 20 लाख आभा आईडी बनाई गई

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा है कि आयुष्मान भव अभियान के तहत पहले पांच दिन में 51 हजार से ज्यादा आयुष्मान मेले आयोजित किये गये। सुश्री पवार ने आज नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि अभियान में 21 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में 55 लाख जांच और स्क्...