September 24, 2023 9:03 PM

views 19

गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई

गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग ने 28 सितंबर से अगले 3 -4 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है।

September 24, 2023 9:02 PM

views 26

अखिल भारतीय वनवासी कल्‍याण आश्रम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना की, कहा जनजातीय समाज के विकास में आएगी तेजी

अखिल भारतीय वनवासी कल्‍याण आश्रम ने संसद द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना की है। इस अधिनियम के अनुसार लोकसभा और राज्‍य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आकाशवाणी से बातचीत में अखिल भारतीय वनवासी कल्‍याण आश्रम के अध्‍यक्ष रामचन्‍द्र खराडी&nbs...

September 24, 2023 9:00 PM

views 15

देश में बुनियादी ढांचा विकास की गति और व्यापकता देशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप है–प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में बुनियादी ढांचा विकास की गति और व्यापकता देशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप है और देश को इसी प्रकार के बुनियादे ढांचे की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने यह बात आज दोपहर बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची-हावड़ा समेत 9 वन्दे भारत रेलगाड़ियों को रवाना कर...

September 24, 2023 8:58 PM

views 18

केंद्र सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है–राज्यपाल

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि केंद्र सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के साथ देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। राज्यपाल आज प्रधानमंत्री द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ...

September 24, 2023 8:56 PM

views 15

देश में अभी कौशल विकास की बेहद जरूरत है– केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि देश में अभी कौशल विकास की बेहद जरूरत है। श्री मुंडा आज पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड में अनुसूचित जनजाति औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई छात्रावास के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री मुंडा ने कहा कि हाल ही में ...

September 24, 2023 8:55 PM

views 17

पुलिस ने लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

रांची जिले की पुलिस ने लॉटरी के नाम पर 1 करोड़ 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने आज एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 85 एटीएम कार्ड, 18 बैंक पासबुक...

September 24, 2023 8:52 PM

views 16

झारखंड: अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिए 70 नए टीबी मरीजों के बीच चौथे चरण का पोषण किट वितरित किया

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में चल रहे गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिए 70 नए टीबी मरीजों के बीच चौथे चरण का पोषण किट वितरित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत पोषक आहार किट पाकर टीबी मरीज उत्साहित...

September 24, 2023 8:51 PM

views 53

भारत और संयुक्‍त राष्‍ट्र ने ग्‍लोबल साउथ के लिए संयुक्‍त क्षमता निर्माण पहल की शुरूआत की

भारत और संयुक्‍त राष्‍ट्र ने दक्षिण विश्‍व के लिए आज संयुक्‍त क्षमता निर्माण अभियान की शुरूआत की। इसका उद्देश्‍य भारत के विकास के अनुभव, सर्वोत्तम प्रक्रिया और विशेषज्ञता को दक्षिण विश्‍व के देशों के साथ साझा करना है। इस अभियान की घोषणा न्‍यूयार्क में भारत संयुक्‍त राष्‍ट्र - दक्षिण विश्‍व कार्...

September 24, 2023 8:48 PM

views 25

आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन, कहा भारत-मध्‍यपूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा आने वाले समय में विश्‍व व्‍यापार का आधार बनेगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान घोषित भारत-मध्‍यपूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा आने वाले सैकड़ों वर्षो के लिए विश्‍व व्‍यापार का आधार बनेगा। प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरव की बात है...

September 24, 2023 8:46 PM

views 18

मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश के दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात होने की भी आशंका है।