September 28, 2023 4:52 PM

views 18

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने की जरूरत पर जोर दिया है

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पारिस्थितिक तंत्र को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा रहा है। वे राजभवन में एकल प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग और दुष्प्रभाव के संबंध में आयोजित प्लास्टिक से जंग कार्यशाला को संबोधित कर रहे ...

September 28, 2023 4:49 PM

views 20

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर, भैरो मंदिर, मंदाकिनी और सरस्वती नदी घाटों से लगभग 30 किलो कचरा एकत्रित किया गया। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने दर्शनों के लिए पहुचें श्रद्धा...

September 28, 2023 4:46 PM

views 14

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून में वर्षा जल संग्रहण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून में वर्षा जल संग्रहण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बारिश के पानी को चैकेडैम के माध्यम से रोककर संरक्षित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा वर्षा जल संग्रहण कर पूरे सालभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सक...

September 28, 2023 4:45 PM

views 14

प्रदेश में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए राज्य सरकार ने लंदन में विभिन्न कंपनियों के साथ 4800 करोड़ रुपए के निवेश का अनुबंध किया

प्रदेश में निवेश को बढ़ाने और युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए देहरादून में दिसंबर के महीने में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के जरिए राज्य सरकार ने प्रदेश में ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसी संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन दौरे पर हैं। उन्ह...

September 28, 2023 4:40 PM

views 27

खूंटी जिले में राष्ट्रीय पोषण माह-2023 का सफलतापूर्वक हुआ समापन

खूंटी जिले में राष्ट्रीय पोषण माह-2023 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि इसे सफल बनाने में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं और सहायिकों का कार्य काफी सराहनीय रहा। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला कल्याण पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सेविक...

September 28, 2023 4:38 PM

views 14

झारखंड: 1 अक्टूबर को स्वच्छता के लिए एक तारीख, एक घंटा कार्यक्रम का होगा आयोजन

सरायकेला-खरसांवा जिले में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 1 अक्टूबर को स्वच्छता के लिए एक तारीख, एक घंटा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार से अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में कहा कि जिले के हर गांव में इस कार्यक्रम के तहत श्रमदान कर 1 घंटा सफाई कार्...

September 28, 2023 4:36 PM

views 24

पंजाब में 19 किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन से रेल सेवाए बुरी तरह प्रभावित हुईं

पंजाब में 19 किसान संगठनों के आज से शुरू हुए तीन दिन के रेल रोको आंदोलन से विभिन्‍न रेल मार्गो पर रेल सेवाए बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं। किसान संगठनों के सदस्‍य बडी संख्‍या में रेल पटरियों पर बैठ गए हैं जिससे राज्‍य में लम्‍बी दूरी की रेलगाडियों के साथ-साथ स्‍थानीय रेलगाडियों की स...

September 28, 2023 4:34 PM

views 25

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने डॉ एम.एस. स्‍वामीनाथन के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया।

    सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने डॉ एम.एस. स्‍वामीनाथन के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि देश में हरित क्रांति के पीछे डॉ स्‍वामीनाथन की ही दूरदृष्टि थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में श्री ठाकुर ने कहा कि डॉ स्‍वामीनाथन के प्रयासों से ही देश खादय उत्‍पादन...

September 28, 2023 4:34 PM

views 18

जेएसएससी ने झारखंड महिला पर्यवेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की

जेएसएससी ने झारखंड महिला पर्यवेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 444 महिला पर्यवेक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन और 27 अक्टूबर तक शुल्क जमा का सकते हैं। जबकि आवेदनों में सुधार के लिए आयोग का विंडो 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खुला...

September 28, 2023 4:32 PM

views 19

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मू ने अंतरराष्‍ट्रीय ख्‍याति प्राप्‍त कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्‍वामीनाथन के निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया

    राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मू ने अंतरराष्‍ट्रीय ख्‍याति प्राप्‍त कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्‍वामीनाथन के निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा है कि डॉ स्‍वामीनाथन ऐसे दूर दृष्‍टा थे जिन्‍होंने खादय सुरक्षा का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए अथक परिश्रम क...