October 6, 2023 3:37 PM

views 14

ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस दौरान याचिका में खामियां होने के कारण मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायाधीश आनंद सेन की खंडपीठ ने याचिका की खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। इस मामले की सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी।

October 6, 2023 3:35 PM

views 9

हिमाचल उत्सव की 5वी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायिका हिमांशी तंवर के साथ लोक गायक राज शर्मा के नाम रही

हिमाचल उत्सव की 5वी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायिका हिमांशी तंवर के साथ लोक गायक राज शर्मा के नाम रही। हिमांशी तनवर के हिंदी पंजाबी नगमों ने पंडाल में मौजूद और बाहर खड़े दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हिमांशी तनवर कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं और सोलन में उनका एक अलग फैन बेस भी है। हिमांशी के...

October 6, 2023 3:30 PM

views 1

कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों के सुधरी किस्मों के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलव्ध करवाए जाते हैं–उपनिदेशक

उपनिदेशक कृषि ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों के सुधरी किस्मों के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलव्ध करवाए जाते हैं ताकि किसान कम दाम देकर अच्छी पैदावार ले सकें I उन्होंने कहा कि इन्हीं फसलों के काटने के बाद किसानों से फसल की विभिन्न किस्म से निकली पैदावार से संबंधित प्रक्रियाएं ली...

October 6, 2023 2:11 PM

views 25

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा – भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच बढ़ती साझेदारी दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए अनेक अवसर प्रदान करती है

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बढ़ती मित्रता और सहयोग से दोनों देशों के बीच कारोबार के महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे। अबूधाबी चैंबर द्वारा आयोजित भारत और संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष कारोबारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ...

October 6, 2023 2:07 PM

views 23

मुंबई के गोरेगांव में एक सात मंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मृत्‍यु, 40 घायल

मुंबई में गोरेगांव में आजाद मैदान के निकट एक सात मंजिले भवन में आज तड़के लगी आग में सात लोगों की मृत्‍यु हो गयी और 40 घायल हो गये। पांच लोगों की हालत गम्‍भीर बताई गई है। 51 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। आग निचली मंजिल की दुकानों, रद्दी सामानों और वाहन पार्किंग में लगी। दमकलकर्मी ...

October 6, 2023 1:54 PM

views 23

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों में तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतने पर महिला टीम को बधाई दी

युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेलों में तीरंदाजी रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भजन कौर, अंकिता भकत और सिमरनजीत कौर को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 2010 के बाद से भारत के लिए इस स्पर्द्धा में पहला पदक एक सराहनीय उपलब्धि है। उ...

October 6, 2023 1:43 PM

views 30

एशियाई खेलों में भारतीय शटलर एचएस प्रणय और महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने 13वें दिन कांस्य पदक जीता

भारत का एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने आज बैंडमिंटन और तीरंदाजी में कांस्‍य पदक जीता। बैडमिंटन के पुरूष सिंगल्‍स में एच एस प्रणय ने कांस्‍य पदक हासिल किया। तीरदांजी में महिला रिकर्व टीम ने वियतनाम को 6-2 से हराकर कांस्‍य&...

October 6, 2023 1:33 PM

views 22

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई, 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सिक्किम बाढ़ से मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि 26 लोग घायल है और 103 लापता हैं। लापता लोगों में सेना के जवान भी शामिल हैं। राज्य के मुख्य सचिव वी. बी. पाठक ने कल सचिवालय में वाणिज्य परिसंघ, थोक विक्रेताओं, औषधि संघ, भारतीय तेल निगम, रसोई गै...

October 6, 2023 1:27 PM

views 24

सरकार ने जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी को राष्ट्र-विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित किया

सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी- जेकेडीएफपी को गैरकानूनी घोषित कर दिया है। यह संगठन 1998 से ही देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसके सदस्य हमेशा भारत में अलगाववाद और आतंकवादी हरकतों को बढ़ावा दे...

October 6, 2023 1:24 PM

views 18

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एनआईए के तहत मॉडल आतंकवाद विरोधी संरचना की स्थापना का आह्वान किया

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्रीय और राज्य एजेंसियां पिछले नौ वर्षों में देश में सभी प्रकार के आतंकवाद पर मजबूती से अंकुश लगाने में सफल रही हैं। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए द्वारा आयोजित दो दिन के आतंकवाद विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने कहा कि...