October 6, 2023 3:58 PM

views 14

रांची को उपराजधानी दुमका से जोड़ने वाली गिरिडीह मुख्य सड़क जर्जर

रांची को उपराजधानी दुमका से जोड़ने वाली गिरिडीह मुख्य सड़क जर्जर हो गई है। सड़क की दुर्दशा देखकर स्थानीय लोगों ने कल इसी सड़क में मछली मारने का प्रदर्शन कर विरोध जताया। जर्जर सड़क को लेकर लोगों ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि इस सड़क के न...

October 6, 2023 3:55 PM

views 11

गोड्डा: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के तहत स्वच्छता एक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

गोड्डा जिले में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के तहत स्वच्छता एक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आकांक्षी प्रखंड सुंदरपहाड़ी के सभी पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी और स्कूलों में स्वच्छता एक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं विद्यालय स्तर प...

October 6, 2023 3:52 PM

views 16

गुमला जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निर्वाचन विभाग के साथ बैठक की

लोकसभा चुनाव और मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर गुमला जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कल निर्वाचन विभाग के साथ बैठक की। बताया गया कि डोर टू डोर सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। उपायुक्त ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य तेज करने को कहा।

October 6, 2023 3:47 PM

views 9

सिमडेगा में बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया

सिमडेगा में बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। प्रिंस चौक में सनातनियों ने जयकारे और पुष्प वर्षा के साथ शौर्य जागरण यात्रा के रथ का स्वागत किया। रथ में विराजमान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गई।

October 6, 2023 3:45 PM

views 10

जेबीवीएनएल रांची एरिया बोर्ड के जीएम पीके श्रीवास्तव ने रांची में दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मरम्मत के लिए अभियान का दिया निर्देश

जेबीवीएनएल रांची एरिया बोर्ड के जीएम पीके श्रीवास्तव ने राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मरम्मत कार्य के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने 10 दिनों के अंदर मरम्मत का काम पूरा करने के साथ स्टोर में 100 और 200 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफारमर, इंसुलेटर...

October 6, 2023 3:41 PM

views 8

झारखंड: अवैध प्रसव कराने एवं बच्चे की खरीद के मामले में 3 महिलाएं गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में अवैध प्रसव कराने एवं बच्चे की खरीद फरोख्त के मामले में 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 2 सहियाएं भी शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि पिछले दिनों 1 महिला का अवैध रूप से असंस्थागत प्रसव कराया गया था जिसमें महिला की मृत्यु हो गई थी। इसकी ...

October 6, 2023 3:37 PM

views 14

ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस दौरान याचिका में खामियां होने के कारण मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायाधीश आनंद सेन की खंडपीठ ने याचिका की खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। इस मामले की सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी।

October 6, 2023 3:35 PM

views 9

हिमाचल उत्सव की 5वी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायिका हिमांशी तंवर के साथ लोक गायक राज शर्मा के नाम रही

हिमाचल उत्सव की 5वी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायिका हिमांशी तंवर के साथ लोक गायक राज शर्मा के नाम रही। हिमांशी तनवर के हिंदी पंजाबी नगमों ने पंडाल में मौजूद और बाहर खड़े दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हिमांशी तनवर कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं और सोलन में उनका एक अलग फैन बेस भी है। हिमांशी के...

October 6, 2023 3:30 PM

views 1

कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों के सुधरी किस्मों के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलव्ध करवाए जाते हैं–उपनिदेशक

उपनिदेशक कृषि ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों के सुधरी किस्मों के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलव्ध करवाए जाते हैं ताकि किसान कम दाम देकर अच्छी पैदावार ले सकें I उन्होंने कहा कि इन्हीं फसलों के काटने के बाद किसानों से फसल की विभिन्न किस्म से निकली पैदावार से संबंधित प्रक्रियाएं ली...

October 6, 2023 2:11 PM

views 25

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा – भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच बढ़ती साझेदारी दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए अनेक अवसर प्रदान करती है

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बढ़ती मित्रता और सहयोग से दोनों देशों के बीच कारोबार के महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे। अबूधाबी चैंबर द्वारा आयोजित भारत और संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष कारोबारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ...