January 29, 2026 11:36 AM

views 159

दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत

भारत 31 जनवरी को दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात करेंगे। अरब लीग के अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्री और महासचिव इसमें भाग लेंगे। सूडान गणराज्य के विदेश मंत्री मोहिएलदीन सलीम अहमद इब्राहिम, फिलिस्तीन के विदेश मंत्री वर्सेन अघाबेकियन और ...

January 29, 2026 10:33 AM

views 74

एफपीओ को मजबूत करने के लिए कृषि मंत्रालय ने किया उच्च स्तरीय समिति का गठन

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने तमिलनाडु में किसान उत्पादक संगठनों-एफपीओ को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह निर्णय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की हाल ही में इरोड यात्रा के बाद लिया गया है, जहां किसानों और अन्य हितधारकों के साथ एफपीओ द्वारा सामना की जा र...

January 29, 2026 10:24 AM

views 64

गल्‍फूड वर्ल्‍ड इकोनॉमी समिट: वैश्विक खाद्य अर्थव्यवस्था में भारत और यूएई की मजबूत साझेदारी पर प्रकाश डाला गया

गल्‍फूड वर्ल्‍ड इकोनॉमी समिट में वैश्विक खाद्य अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका और संयुक्‍त अरब अमीरात के साथ इसकी मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला गया। इस शिखर सम्मेलन में वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योगपतियों ने खाद्य और पेय क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। भारत केंद्रित ...

January 29, 2026 9:30 AM

views 54

राजनीतिक ध्रुवीकरण और वेनेजुएला के मुद्दे पर दक्षिण अमरीकी नेताओं ने किया एकता का आह्वान

कल पनामा सिटी में एक विकास मंच के लिए एकत्रित हुए दक्षिण अमरीकी नेताओं ने बढ़ते राजनीतिक ध्रुवीकरण और वेनेजुएला में हाल ही में हुए अमरीकी हस्तक्षेप के मद्देनजर क्षेत्रीय एकता का आह्वान किया। इस बैठक में इक्वेडोर, बोलीविया और ग्वाटेमाला के नेता तथा चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट भी शामिल हुए। ...

January 29, 2026 9:19 AM

views 75

सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात

मॉस्‍को में कल सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस बैठक में सीरिया में रूस की सैन्य उपस्थिति पर भी बातचीत हुई। श्री पुतिन ने युद्ध से तबाह हुई अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में सहायता करने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि रूस ने सीरिया सरकार के...

January 29, 2026 9:10 AM

views 46

ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला में अपना रहा है चरणबद्ध रणनीति: अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सांसदों को बताया है कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला में चरणबद्ध रणनीति अपना रहा है, जिसका उद्देश्य तत्काल स्थिरता, आर्थिक सुधार और लोकतांत्रिक परिवर्तन है। वेनेजुएला के प्रति अमरीका की नीति पर कांग्रेस की सुनवाई में बोलते हुए रुबियो ने कहा कि अमरीका का लक्ष्य एक मि...

January 29, 2026 9:06 AM

views 83

पश्चिम बंगाल: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े अधिकारियों के तबादले पर निर्वाचन आयोग सख्त

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े अधिकारियों के तबादले पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने राज्‍य सरकार से मतदाता सूची पर्यवेक्षक (ईआरओ) के रूप में नियुक्त तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश को वापस लेने को कहा है। क्योंकि ये तबादले निर्वाचन आयोग की सहमति क...

January 29, 2026 9:00 AM

views 92

गुरु रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लन का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि मोदी सुबह संसद के बजट सत्र में भाग लेने के बाद दोपहर में डेरा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास जयंती के अवसर पर हो रहा है। पिछल...

January 29, 2026 8:58 AM

views 59

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी घने कोहरे की आशंका जताई है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्ता...

January 29, 2026 8:57 AM

views 758

तेलंगाना: ऐतिहासिक मेदाराम सम्मक्का-सरलम्मा महा जतारा का पहला प्रमुख पड़ाव पूरा

तेलंगाना के ऐतिहासिक मेदाराम सम्मक्का-सरलम्मा महा जतारा, जिसे 'तेलंगाना का कुंभ मेला' भी कहा जाता है, ने कल शाम अपना पहला प्रमुख पड़ाव पूरा किया। कल शाम देवी सरलम्मा पवित्र चबूतरे गद्देलु पर विराजमान हुईं। इसके साथ ही जनजातीय महोत्सव के मुख्य आयोजनों की औपचारिक शुरुआत हो गई है। यात्रा के लिए कन्नेपल...