January 30, 2026 6:26 PM

views 52

महात्‍मा गांधी की 78वीं पुण्‍यतिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री

उपराष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्‍णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी महात्‍मा गांधी की 78वीं पुण्‍यतिथि पर नई दिल्‍ली के गांधी स्‍मृति पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की आज ही के दिन 1948 में नई दिल्‍ली के बिडला हाउस (गांधी स्‍मृति) में हत्‍या कर दी गई थी।

January 30, 2026 6:16 PM

views 43

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने सूडान के विदेश मंत्री सलीम अहमद इब्राहिम के साथ की बैठक

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज दोपहर बाद नई दिल्ली में सूडान के विदेश मंत्री सलीम अहमद इब्राहिम के साथ बैठक की। डॉ० जयशंकर ने सूडान में हिंसा को समाप्त करने और वार्ता बहाल करने के प्रति भारत की स्थिति को दोहराया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में विदेश मंत्री डॉ० जयशंकर ने कहा कि उन्‍होंने ...

January 30, 2026 7:44 PM

views 54

पश्चिम बंगाल: भाजपा ने नजीराबाद अग्नि दुर्घटना से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की मांग की

पश्चिम बंगाल में बारुईपुर सबडिविजनल अदालत ने दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर इलाके के नाजीराबाद में आग लगने की घटना वाले वाओ मोमो गोदाम के प्रबंधक और उप-प्रबंधक को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस घटना में 25 मजदूरों की मौत हो गई थी और 27 अभी भी लापता हैं। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ...

January 30, 2026 6:08 PM

views 42

बांग्लादेश में चुनाव और जनमत संग्रह से पहले अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा परामर्श जारी किया

बांग्लादेश में अमरीकी दूतावास ने अगले महीने की 12 तारीख को एक साथ होने वाले संसदीय चुनावों और राष्ट्रीय जनमत संग्रह से पहले, आज एक सुरक्षा परामर्श जारी किया है। परामर्श में, दूतावास ने चेतावनी दी है कि चुनाव अवधि के दौरान राजनीतिक हिंसा या चरमपंथी हमले हो सकते हैं, जिनमें राजनीतिक रैलियों, मतदान कें...

January 30, 2026 6:05 PM

views 47

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के अनुरोध पर 1 फरवरी तक यूक्रेन पर हमला स्थगित किया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 1 फरवरी तक यूक्रेन पर हमले रोकने के, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। क्रेमलिन ने बताया है कि यह फैसला शांति वार्ता के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने के मद्देनजर लिया गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कल कहा था कि पुतिन ठंड के मौसम क...

January 30, 2026 6:01 PM

views 229

दिल्ली मेट्रो के 5वें चरण (ए) के तहत केंद्रीय सचिवालय बनेगा ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन

दिल्ली मेट्रो के पांचवें चरण (ए) के तहत केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि इस चरण के कॉरिडोर की मंजूरी के साथ, यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ने...

January 30, 2026 9:09 PM

views 175

नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026

इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन 2026 इस साल 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। यह शिखर सम्‍मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्‍मेलन होगा। इस शिखर सम्‍मेलन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का वैश्विक लोकतंत्रीकरण करना और...

January 30, 2026 5:48 PM

views 31

दिल्ली: उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने कहा कि सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों के बल पर महात्मा गांधी ने न केवल देश को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को...

January 30, 2026 5:43 PM

views 42

पाकिस्तान में ईसाई समुदाय के व्यक्ति पर हमला: अल्पसंख्यक अधिकार समूह ने चिंता जताई

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईसाई समुदाय के व्यक्ति पर हुए क्रूर हमले के बाद वहां के प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार समूह ने देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के सामने मौजूद खतरों और चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की है। वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी के अनुसार, पंजाब प्रांत के बहावलपुर क्षेत्र में बंधुआ मजदूर और सुरक...

January 30, 2026 5:34 PM

views 28

पीओजेके में भारी बर्फबारी से बिजली आपूर्ति बाधित, बुनियादी कमियां उजागर

पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले जम्‍मू-कश्‍मीर (पीओजेके) में भारी बर्फबारी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस कारण बिजली आपूर्ति और बुनियादी ढांचों की कमियां उजागर हुई हैं। यहां के निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से हो रही अनदेखी, भेदभाव और जवाबदेही की कमी ने इस संकट को और बढ़ा दिया है। खबरों ...