February 19, 2026 1:01 PM

views 36

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 11 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 11 मछुआरे चेन्नई पहुंच गए हैं। इनमें से चार मछुआरे रामनाथपुरम के हैं, जबकि अन्य सात नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई जिलों के हैं। श्रीलंका की नौसेना ने इन्हें पिछले वर्ष जुलाई में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनको भारतीय आव्रजन अधिका...

February 19, 2026 12:57 PM

views 40

तमिलनाडु: डीएमडीके राज्य विधानसभा चुनावों से पहले डीएमके-नेतृत्व वाले लोकतांत्रिक प्रगतिशील गठबंधन में शामिल

तमिलनाडु में, डी.एम.डी.के. पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनावों से पहले डी.एम.के. के नेतृत्व वाले लोकतांत्रिक प्रगतिशील गठबंधन के साथ गठबंधन कर लिया है। डी.एम.डी.के. की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने संवाददातओं से बातचीत में कहा कि यह पहली बार है जब पार्टी डीएमके के साथ गठबंधन कर रही है। विधानसभा चुनाव लड...

February 19, 2026 2:14 PM

views 37

पाकिस्तान के कराची शहर में गैस विस्फोट,13 की मौत

पाकिस्तान के कराची में आज एक संदिग्ध गैस विस्फोट से एक आवासीय इमारत ढह गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट सोल्जर बाजार इलाके में हुआ अब तक 11 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने बताया है कि राहत और बचाव कार्य जारी है। पि...

February 19, 2026 12:30 PM

views 138

गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय असम दौरे पर, पहले चरण में बराक घाटी के सिलचर का करेंगे दौरा

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल दो दिन के असम दौरे पर रहेंगे। पहले चरण में गृह मंत्री बराक घाटी के सिलचर जाएंगे। वे भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कटिगोरा क्षेत्र के नतनपुर गांव भी जाएंगे। श्री शाह अवैध अप्रवासन और सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और बाड़बंदी की प्रगति की व्यक...

February 19, 2026 12:24 PM

views 64

अमरीका का आरोप: चीन ने 2020 में किया परमाणु परीक्षण

अमरीका ने चीन पर 2020 में परमाणु परीक्षण करने का आरोप लगाया है। अमरीका ने चेतावनी दी है कि नए बहुपक्षीय शस्त्र नियंत्रण समझौते के अंतर्गत इसे अब बर्दाश्‍त नहीं करेगा।    शस्त्र नियंत्रण और अप्रसार मामलों के सहायक विदेश मंत्री क्रिस्टोफर येव वाशिंगटन डीसी के हडसन इंस्टीट्यूट में बोल रहे थे। उन्होंने ...

February 19, 2026 11:41 AM

views 33

पूर्वी खासी हिल्स जिले से शिलांग शहरी क्षेत्र को अलग करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा: मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा है कि पूर्वी खासी हिल्स जिले से शिलांग शहरी क्षेत्र को अलग करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि बेहतर सुशासन और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के लिए सोच-समझकर निर्णय लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री विधानसभा में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी...

February 19, 2026 10:23 AM

views 65

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने छत्रपति शिवाजी को स्वराज का निर्माता, धर्म का रक्षक, निडर योद्धा और जन-केंद्रित शासन का योद्धा बताया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनक...

February 19, 2026 10:17 AM

views 32

नाइजीरिया के मध्य पठार राज्य में खदान हादसा: कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव से 33 खनिकों की मौत

नाइजीरिया में मध्य पठार राज्य में स्थित एक सीसा और जस्ता खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव के कारण कल 33 खनिकों की मौत हो गई। इस विस्फोट में 27 अन्य भी घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार यह विस्‍फोट आज वासे शहर के बाहर स्थित सॉलिड यूनिटी नाइजीरिया लिमिटेड नामक खनन कंपनी द्वारा संचालित एक स्थल पर हुआ। 20 ...

February 19, 2026 8:27 AM

views 224

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मैच खेलेगी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज कैनबरा में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मैच खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 पर शुरू होगा। सिडनी में रविवार को खेले गए श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुइस पद्धति से ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया ...

February 19, 2026 10:07 AM

views 102

एआई समिट में भाग लेने भारत आए स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पॉहमेलॉ

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए वैश्विक नेता लगातार नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पॉहमेलॉ आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि राष्ट्रपति पॉहमेलॉ की यात्रा से भारत-स्विट्जरलैंड की साझेदारी पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रों में और अध...