March 11, 2026 10:00 PM

views 180

लोकसभा में अध्यक्ष को हटाने का विपक्ष का प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज

लोकसभा अध्‍यक्ष को हटाने की विपक्ष की मांग का प्रस्‍ताव आज सदन में ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया। चर्चा का उत्तर देते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष का लोकसभा अध्‍यक्ष की निष्‍ठा पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगभग चार दशक के बाद लोकसभ...

March 11, 2026 9:52 PM

views 7.4K

देश के कच्चे तेल के आयात का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा अब होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर से आ रहा है: पेट्रोलियम मंत्रालय

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है और देश के कच्चे तेल के आयात का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा अब होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर से आ रहा है। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर अंतर मंत्रालयी बैठक को संबोधित ...

March 11, 2026 9:46 PM

views 73

केंद्र के अवसंरचना कार्यक्रमों से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार के शुरू किए गए अवसंरचना विकास कार्यक्रमों से स्थानीय लोगों के लिए संपर्क सुविधा में सुधार होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। श्री मोदी ने आज तिरुचिरापल्ली के पंजप्पुर में एक कार्यक्रम में तमिलनाडु में पांच हजार छह स...

March 11, 2026 9:38 PM

views 39

सफदरजंग अस्पताल में देश के पहले गहन चिकित्सा क्लिनिक फॉलो-अप की शुरुआत होगी

राजधानी के सफदरजंग अस्पताल मे देश के पहले गहन चिकित्सा क्लिनिक फॉलो अप का शुभारंभ किया जाएगा। इस पोर्टल का उद्घाटन सफदरजंग अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल करेंगे। ऑनलाइन फॉलो अप क्लिनिक ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल पर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इस पोर्टल पर आईसीयू से स्व...

March 11, 2026 9:36 PM

views 78

नेपाल चुनाव की मतगणना प्रक्रिया संपन्न

नेपाल चुनाव की मतगणना संपन्न हो गई है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए आनुपातिक सीटों के आवंटन का प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। प्रतिनिधि सभा चुनाव में 51 दलों को न्यूनतम से कम वोट मिले। चुनाव में केवल छह दल ही न्यूनतम वोट प्राप्त कर सके। नेपाल चुनाव आयोग ने कहा है कि कुल वैध मतों का कम से कम ...

March 11, 2026 9:34 PM

views 32

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में ‘कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाएं’ वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाएं विषय पर वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। तीन दिन के सम्मेलन का विषय है प्रगति को गति देना, नई ऊंचाइयों को छूना है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परि...

March 11, 2026 9:32 PM

views 36

विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने सर्गेई लावरोव से पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत के विचार साझा किए

विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष और संबंधित राजनयिक प्रयासों पर भारत के विचार साझा किए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि उनकी श्री लावरोव के साथ अच्छी बातचीत हुई। दोनों मंत्रियों ने भारत-रूस द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा की भी स...

March 11, 2026 7:40 PM

views 36

प्रवर्तन निदेशालय की चंडीगढ़, गुरुग्राम और मोहाली में 19 ठिकानों पर तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय चंडीगढ़, गुरुग्राम और मोहाली में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में हुए एक बड़े घोटाले के सिलसिले में 19 परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है। एजेंसी ने बताया कि ये तलाशी अभियान हरियाणा सरकार के खातों से लगभग 590 करोड़ रुपये के कथित गबन से जुड़े मामले का है। निदेशालय के अनुसार...

March 11, 2026 7:26 PM

views 94

तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में ली शपथ

तरनजीत सिंह संधू ने आज दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ लिए। नई दिल्ली के लोक निवास में आज आयोजित एक समारोह में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें शपथ दिलाई। इस समारोह में केन्‍द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, विदेश मंत्री डॉ० एस० जयशंकर और दिल्ली ...

March 11, 2026 7:20 PM

views 81

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एक सोशल मीडिया पोस्ट मे श्रीमती गुप्ता ने कहा कि अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान क...