March 28, 2026 6:52 PM

views 57

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल रात फ्रांस में जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि  फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ उनकी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

March 28, 2026 5:24 PM

views 77

सरकार ने सोशल मीडिया पर तेल भंडार संबंधी अफवाहों का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया है कि भारत में  केवल पांच से दस दिन का ही तेल भंडार बचा है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए कहा कि देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कमी नहीं है।  ईंधन आपूर्ति स्थिर बनी हुई है...

March 28, 2026 5:20 PM

views 61

यूएमएल अध्यक्ष के गिरफ्तारी विरोध में काठमांडू में प्रदर्शन और टायर जलाए गए

यूएमएल पार्टी के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के बाद, सीपीएन-यूएमएल के कार्यकर्ता काठमांडू घाटी में आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए हैं। अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में, यूएमएल से संबद्ध जन संगठनों ने काठमांडू के बाबर महल स्थित जिला न्यायालय के सामने टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू किया। सीपीएन-यूए...

March 28, 2026 5:12 PM

views 139

नेपाल: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सरकार की पहली मंत्रिमंडल बैठक में 100 निर्णयों की मंजूरी

नेपाल में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी सरकार की पहली मंत्रिमण्‍डल बैठक में एक सौ ठोस निर्णयों को स्‍वीकृति देने की योजना है। इन निर्णयों को पहले एक सौ दिन में लागू किया जाना है। इन्‍हें विभिन्न मंत्रालय कार्यान्‍वित करेंगे। प्रत्येक मंत्री को चार सांसदों की एक टीम सहायता करेगी। इस मॉडल का उद्देश्य पर...

March 28, 2026 5:09 PM

views 81

पश्चिम बंगाल: मालदा के चार विधानसभा क्षेत्रों के पुलिस पर्यवेक्षक बदले गए

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मालदा ज़िले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पुलिस पर्यवेक्षक को बदल दिया है। तृणमूल कांग्रेस की शिकायतों के बाद आयोग ने बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हृदयकांत को मानिकचक, मोथाबाड़ी, सुजापुर और बैष्णबनगर विधानसभा क्षेत्रों का नया पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन स...

March 28, 2026 5:05 PM

views 67

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने माल्टा के उप प्रधानमंत्री इयान बोर्ग से की मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इयान बोर्ग से भेंट की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने भारत और माल्टा के बीच सहयोग  मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों का दायरा बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने क्षेत्...

March 28, 2026 5:00 PM

views 101

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत में नहीं शामिल थे मस्क: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के बीच 24 मार्च को हुई बातचीत केवल दोनों नेताओं के बीच ही हुई थी। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने तकनीकी अरबपति एलन मस्क के भी बातचीत में शामिल होने का दावा करने वाली खबरों का खंडन किया। श्री जायसवाल ने...

March 28, 2026 2:17 PM

views 111

अमरीका से तीन प्राचीन मूर्तियां भारत लौट रही, शोध में अवैध रूप से निकासी की पुष्टि

अमरीका में व्यापक शोध के बाद तीन अमूल्य प्राचीन मूर्तियां भारत लौट रही हैं। शोध में पुष्टि हुई है कि इन मूर्तियों को अवैध रूप से देश से बाहर ले जाया गया था। इन मूर्तियों में नौवीं शताब्दी की शिव नटराज की कांस्य प्रतिमा, बारहवीं शताब्दी की शिव और उमा की सोमस्कंद प्रतिमा और सोलहवीं शताब्दी की संत सुंद...

March 28, 2026 2:15 PM

views 189

नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार को जेनजी प्रदर्शनों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए हिंसक जेनजी प्रदर्शनों में कथित संलिप्तता के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी बालेंद्र शाह के देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद हुई है। भक्तपुर जिला पुलिस रेंज के प्रमुख पुलिस अधीक्षक सूर्य...

March 28, 2026 2:15 PM

views 75

इंडिगो विमान ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर इंजन में खराबी के संदेह में आपातकालीन लैंडिंग की

दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट ने आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक इंजन में खराबी के संदेह में आपातकालीन लैंडिंग की। यह फ्लाइट विशाखापत्तनम से आ रही थी और इसमें 161 यात्री सवार थे। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार सुबह 10:39  मिनट पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल ...