March 31, 2026 5:50 PM

views 63

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नालंदा में स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके प...

March 31, 2026 5:47 PM

views 66

दिल्ली में शहरी विकास को बढ़ावा, मंत्री आशीष सूद ने कई क्षेत्रों में विकास कार्यों का शुभारंभ

दिल्ली शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज प्रेम नगर, बाल उद्यान रोड, मिलाप नगर, ईस्ट उत्तम नगर, रामदत्त एन्क्लेव और इंदिरा पार्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क, लेन तथा ड्रेनेज से जुड़े अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सूद ने कहा कि इन कार्यो...

March 31, 2026 5:05 PM

views 276

रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1950 करोड़ रुपये का अनुबंध किया

रक्षा मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के लिए दो पर्वतीय रडारों की खरीद हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के साथ एक हजार नौ सौ पचास करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। मंत्रालय ने बताया कि स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण श्रेणी के अंतर्गत हस्ताक्षरित यह समझौता सरकार की आत्मनिर...

March 31, 2026 4:56 PM

views 92

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग समेत तीन संस्थाएं 2 अप्रैल से ‘साधना सप्ताह’ करेंगी आयोजित

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, क्षमता निर्माण आयोग तथा कर्मयोगी भारत 2 अप्रैल से नई दिल्ली में साधना सप्ताह आयोजित करेंगे। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में क्षमता निर्माण आयोग की सदस्य डॉ. अलका मित्तल ने बताया कि 2020 में शुरू हुए मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य देशभर के सरकारी कर्मचारियों की क्षमता, कार्यप्रदर...

March 31, 2026 4:58 PM

views 76

प्रधानमंत्री ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संयंत्र में होने वाला उत्पादन सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि साणंद स्थित इस संयंत्र में निर्मित चिप्स अमरीका तक पहुंचेंग...

March 31, 2026 4:22 PM

views 73

भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी ने आज गुवाहाटी में असम विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी किया। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में इसे जारी किया। घोषणापत्र में “सुरक्षित असम, विकसित असम” के नारे के अंतर्गत 31 प्रतिबद्धताओं का...

March 31, 2026 4:18 PM

views 50

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने बिहार के नालंदा जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने बिहार के नालंदा जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उपराष्ट्रपति ने भी इस घटना को अत्यंत ...

March 31, 2026 3:17 PM

views 52

डाक कर्मचारियों और विभिन्न डाक संघों के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

डाक कर्मचारियों और विभिन्न डाक संघों के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने डाक विभाग से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। कुछ क्षेत्रों में कैडर पुनर्गठन, वित्तीय उन्नयन योजनाओं का कार्यान्वयन और पेंश...

March 31, 2026 3:15 PM

views 41

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने क्वांटम हार्डवेयर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज अमरावती स्थित राज्य सचिवालय में प्रस्तावित अमरावती क्वांटम वैली पहल के तहत क्वांटम हार्डवेयर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर चर्चा करने के लिए एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सरकार, उद्योग और अनुसंधान संस्थानों के प्रमुख हितधारक...

March 31, 2026 2:30 PM

views 113

बिहार के नालंदा में शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत; प्रधानमंत्री मोदी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

बिहार में आज सुबह नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मघडा शीतलाष्टमी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अफवाह के कारण भीड़ में अफरा-तफरी म...