September 5, 2023 1:18 PM

views 56

असम में तेज गर्मी के कारण तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस के पार, अगले 4-5 दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं

असम में अत्यधिक उमस के साथ बढ़ते तापमान से पूरे राज्‍य में तेज गर्मी पड़ रही है। इस वर्ष राज्‍य को लू जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा जिसके कारण अप्रैल महीने से ही तापमान में बढोतरी हो रही है।गुवाहाटी, सिलचर और राज्‍य के अन्‍य प्रमुख शहरों में इस बार सितंबर में अब तक का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्...

September 5, 2023 11:55 AM

views 24

थलसेना अध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज नई दिल्‍ली में नौसेना के कमांडरों से बातचीत की

थलसेना अध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज नई दिल्‍ली में नौसेना के कमांडरों से बातचीत की और उन्‍हें सीमाओं पर सुरक्षा की स्‍थ‍िति के बारे में जानकारी दी। नौसेना के कमांडरों के सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए जनरल मनोज पांडे ने सैन्‍य कार्रवाइयों से जुड़े वर्तमान माहौल, बदलाव के लिए भारतीय थल सेना की प...

September 5, 2023 8:41 AM

views 76

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। बागेश्वर में 1 लाख 18 हजार 266 मतदाता हैं, मतदान के लिए 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से 15 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी. षणमुगम ने बताया कि उपचुनाव में पांच प्रत्याशी भाग ले र...

September 5, 2023 8:36 AM

views 153

उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। चुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं और लगभग चार लाख तीस हजार मतदाता ...

September 5, 2023 8:34 AM

views 33

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के विजेताओं के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने देश के युवा दिमागों को विकसित करने में शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों को अपने पूरे करियर में लग...

September 5, 2023 8:23 AM

views 31

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने सौर मिशन – आदित्य एल-1 को अगली कक्षा में पहुंचाने की दूसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरी की

भारत के पहले सौर मिशन - आदित्‍य एल-1 ने धरती की कक्षा बदलने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क ने इस प्रक्रिया का संचालन किया।  एल-1 प्‍वाइंट की ओर अग्रसर उपग्रह अब 2...

September 5, 2023 7:50 AM

views 33

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के मंडला और श्योपुर से जन आशीर्वाद यात्रा का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के मंडला और श्‍योपुर से भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के विंध्‍या, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड सहित पांच जगहों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है।

September 5, 2023 7:47 AM

views 63

उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा आज जम्‍मू कश्‍मीर में पहला सामुदायिक रेडियो का शुभारम्‍भ करेंगे

जम्‍मू कश्‍मीर में पहली बार सामुदायिक रेडियो का शुभारम्‍भ हो रहा है। उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा आज जम्‍मू विश्‍वविद्यालय में 54वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर यह शुरुआत करेंगे। यह पहल विश्‍वविद्यालय के विभिन्‍न हितधारकों के विचारों को अभिव्यक्ति देने और लोगों को देश के एकीकृत विकास में भागीदारी...

September 5, 2023 7:40 AM

views 67

उपराज्‍यपाल ने कश्मीर घाटी में घरों तक सीएनजी और पीएनजी पहुंचाने की योजना पर विचार विमर्श किया

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के अध्‍यक्ष डॉ. ए.के. जैन ने कल जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा के साथ कश्‍मीर घाटी में घरों तक सीएनजी और पीएनजी पहुंचाने की योजना पर विचार विमर्श किया। उपराज्‍यपाल को सीएनजी स्‍टेशन लगाने के लिए लाइसेंस देने की बोर्ड की कार्य योजना ...

September 4, 2023 10:12 PM

views 27

एनवीडिया, Nvidia के सीईओ जेन सेन हुआंग ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

आज नई दिल्ली में एनवीडिया, Nvidia के सीईओ जेन सेन हुआंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भारत की समृद्ध क्षमताओं के बारे में विस्तार से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री हुआंग ने आर्टिफ...