THE HEADLINES :-
- पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। सामाजिक कल्याण, अवसंरचना विकास और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करते हुए महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा।
- BRICS National Security Advisers meeting underway in New Delhi to discuss emerging security challenges.
- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मंगोलिया पहुंचे। आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर अपने समकक्ष से द्विपक्षीय वार्ता करी।
- UK Prime Minister Keir Starmer resigns from post and as labour Party leader.
- IMD forecasts heavy to very heavy rainfall over Assam and Meghalaya today.
- फीफा विश्व कप में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप में पहली जीत दर्ज की।
<><><>
And now, time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today, we will talk about: WORLD RAINFOREST DAY AND WORLD CAMEL DAY
We’re celebrating something that affects every single one of us-even if we’ve never stepped foot inside one.
बिल्कुल सही! आज ‘वर्ल्ड रेनफॉरेस्ट डे’ यानि ”विश्व वर्षावन दिवस” है। यह एक ग्लोबल दिन है जो वर्षावनों की अहमियत और हमारे ग्रह के भविष्य के लिए उन्हें बचाना क्यों ज़रूरी है, इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
अब, जब आप “रेनफ़ॉरेस्ट” (वर्षावन) शब्द सुनते हैं, तो आपके मन में क्या आता है? ऊँचे-ऊँचे पेड़? रंग-बिरंगे पक्षी? या शायद एक डाल से दूसरी डाल पर झूलते बंदर?
Or those nature documentaries where every corner of the forest seems alive with fascinating creatures! But rainforests are much more than beautiful landscapes-they’re one of Earth’s most powerful life-support systems.
बिल्कुल! असल में, रेनफॉरेस्ट को “पृथ्वी के फेफड़े” इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये विशाल वन क्षेत्र बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर और प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से ऑक्सीजन देते हैं।
And for good reason. They help produce roughly 20 percent of the world’s oxygen, making them vital for life on our planet.
ज़रा सोचिए-हमारी हर साँस किसी न किसी तरह इन विशाल हरे-भरे इकोसिस्टम से जुड़ी हुई है।
As concerns over climate change, biodiversity loss and deforestation continue to grow, World Rainforest Day serves as a reminder that these forests are not just distant wildernesses. They influence the air we breathe, the water we drink and the stability of the planet itself.
रेनफॉरेस्ट जलवायु को स्थिर बनाए रखने में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। वे कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं और अलग-अलग क्षेत्रों और यहाँ तक कि महाद्वीपों में बारिश के पैटर्न को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
So, when rainforests are healthy, they help keep our planet’s climate balanced.
बिल्कुल! कई आधुनिक दवाओं में ऐसे तत्व होते हैं जिनकी खोज मूल रूप से वर्षावनों के पौधों में हुई थी। शोधकर्ता संभावित इलाज और चिकित्सा के क्षेत्र में नई खोजों के लिए वर्षावनों की जैव-विविधता का अध्ययन करते रहते हैं।
So the next time you take medicine or use certain household products, there’s a chance that rainforest resources played a role in their development.
वर्षावन दुनिया भर में लाखों लोगों की आजीविका का सहारा भी हैं, जिनमें वे आदिवासी समुदाय भी शामिल हैं जो पीढ़ियों से इन इकोसिस्टम के साथ तालमेल बिठाकर रहते आए हैं।
Which reminds us that protecting rainforests isn’t just about saving trees-it’s about protecting cultures, wildlife, resources, and the future of our planet.
वर्ल्ड रिसोर्सेज़ इंस्टीट्यूट के अनुसार, हाल के वर्षों में दुनिया ने लाखों हेक्टेयर ट्रॉपिकल प्राइमरी रेनफॉरेस्ट खो दिए हैं, जिसका मुख्य कारण खेती, लकड़ी काटना, माइनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास है। इनमें से कई जंगल सदियों से मौजूद हैं, इसलिए उनके विनाश की भरपाई करना किसी इंसान की ज़िंदगी में मुश्किल-या नामुमकिन-है।
The consequences extend far beyond the forests themselves. Rainforests store vast amounts of carbon that would otherwise remain in the atmosphere. When trees are cut down or burned, that carbon is released, contributing to climate change.
वे बारिश के पैटर्न को भी नियंत्रित करते हैं, वॉटरशेड की सुरक्षा करते हैं और लाखों लोगों को भोजन, दवा और आजीविका प्रदान करते हैं। वैज्ञानिकों ने यह भी चेतावनी दी है कि लगातार हो रही पेड़ों की कटाई अमेज़न जैसे अहम इकोसिस्टम को इकोलॉजिकल ‘टिपिंग पॉइंट’ (ऐसे नाजुक मोड़) के करीब धकेल सकती है, जहाँ से उनके लिए उबरना मुश्किल हो सकता है।
CONCLUSION- India has been making significant efforts to restore and expand its forest cover through large-scale afforestation and conservation initiatives. One notable campaign is “Ek Ped Maa Ke Naam,” which encourages citizens to plant a tree in honor of their mothers, combining environmental responsibility with an emotional and personal connection. Prime Minister Narendra Modi has said, that Ek Ped Maa Ke Naam’ is an extraordinary initiative that truly exemplifies ‘Jan Bhagidari
पूरे देश में सरकारें, समुदाय और पर्यावरण संगठन हरियाली बढ़ाने, खराब हो चुके जंगलों को फिर से ठीक करने और जैव-विविधता की रक्षा करने के लिए काम कर रहे हैं। हालाँकि, हरियाली से भरे भविष्य को पाने के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी ज़रूरी है।
Citizens can contribute by planting native tree species, creating mini urban forests using the Miyawaki technique, participating in local plantation drives, reducing paper waste, supporting sustainable products, conserving water, and protecting existing green spaces in their neighborhoods.
छोटे-छोटे काम भी-जैसे किसी पौधे की देखभाल करना, कम्युनिटी गार्डन की देखरेख करना, या परिवार और दोस्तों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना-मिलकर भारत की इकोलॉजिकल क्षमता को मज़बूत करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ ग्रह सुनिश्चित करने में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
As we celebrate World Rainforest Day today, let’s remember that these forests are working around the clock-producing oxygen, supporting biodiversity, regulating climate, and helping sustain life on Earth.
And they need our support just as much as we depend on them.
<><><>
WORLD CAMEL DAY
आज हम एक ऐसे अद्भुत जानवर का भी जश्न मना रहे हैं जिसने धरती के कुछ सबसे मुश्किल इलाकों में इंसानों को फलने-फूलने में मदद की है।
It’s World Camel Day, a day dedicated to recognizing the incredible resilience and importance of camels, often fondly known as the “Ships of the Desert.”
अब, जब कोई “ऊँट” कहता है, तो आपके मन में सबसे पहले क्या आता है?
For me, it’s endless golden sand dunes and a caravan slowly making its way across the desert!
बिल्कुल! और ऊंटों को “रेगिस्तान का जहाज़” कहे जाने के पीछे एक वजह है। जैसे जहाज़ लोगों को समुद्र पार करने में मदद करते हैं, वैसे ही ऊंट सदियों से लोगों को विशाल रेगिस्तान पार करने में मदद करते आ रहे हैं।
But camels are much more than a means of transport. World Camel Day highlights their vital contributions to food security, ecosystem management, and the cultural traditions of arid regions around the world.
आइए, अब भारत की बात करते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऊँट भारत के रेगिस्तानी इलाकों की एक खास पहचान हैं?
Absolutely! They are especially associated with the states of Rajasthan and Gujarat, where they are deeply woven into local culture, tourism, and traditional livelihoods.
असल में, राजस्थान आने वाले कई सैलानी थार रेगिस्तान में ऊँट सफ़ारी का अनुभव करने का सपना देखते हैं!
And for local communities, camels have been trusted companions for generations-helping with transport, agriculture, and daily life in challenging desert conditions.
हमारे सुनने वालों के लिए एक छोटा सा सवाल। भारत में पाए जाने वाले सबसे आम ऊँट के कितने कूबड़ होते हैं?
If you guessed one hump, you’re correct! India’s camel population primarily consists of the single-humped Dromedary camel, found largely in Rajasthan and Gujarat.
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। भारत में एक बहुत ही दुर्लभ प्रजाति भी पाई जाती है। यह है दो कूबड़ वाला बैक्ट्रियन ऊँट, जो लद्दाख के ठंडे रेगिस्तानी इलाके में मिलता है। रेगिस्तान में रहने वाले अपने दूसरे साथियों के उलट, ये ऊँट जमा देने वाली ठंड और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाकों में भी ज़िंदा रहने के लिए ढल चुके हैं।
Nature really is amazing! The same animal family thriving in both scorching deserts and icy high-altitude regions.
सदियों से ऊँट पशुपालक समुदायों का सहारा रहे हैं। पारंपरिक रूप से इन्हें दूध, ऊन और परिवहन के लिए पाला जाता रहा है, जिससे ये आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन बन गए हैं।
And here’s a fascinating fact. Traditional knowledge suggests that camels in India forage on nearly 36 different native plants, many of which are used in Ayurvedic medicine.
इस अनोखे खान-पान की वजह से, ऊँटनी के दूध को अक्सर सेहत के लिए खास फ़ायदेमंद माना जाता है और कई समुदाय इसे बहुत महत्व देते हैं।
Unfortunately, despite their importance, camel populations are facing challenges.
हाँ। कई इलाकों में ऊँटों की संख्या में तेज़ी से आई कमी के पीछे उनके प्राकृतिक आवास का खत्म होना, ज़मीन के इस्तेमाल के तरीकों में बदलाव और आधुनिकीकरण जैसे कारण हैं।
Which means protecting camels isn’t just about conserving an animal-it’s about preserving a rich cultural heritage, traditional knowledge, and sustainable desert livelihoods.
चाहे राजस्थान की रेगिस्तानी रेत को पार करना हो या लद्दाख के ठंडे रेगिस्तानों में सफ़र करना हो, ऊँट हमें हमेशा प्रकृति की ढलने और टिके रहने की अद्भुत क्षमता की याद दिलाते रहते हैं।
<><><>
President Droupadi Murmu will present Padma Awards for the year 2026 at the 2nd Civil Investiture Ceremony tomorrow. On this occasion, we bring 15 special programmes as part of our series, ‘People’s Padma on Akashvani’.
In these episodes, listeners will get an insight into the work and life of Padma awardees. These programmes will be broadcast today and tomorrow on 100.1 Akashvani Gold. They can also be heard on News On Air App and NEWS ON AIR OFFICIAL YouTube channel. So stay tuned to Akashvani today and tomorrow from 9:10 AM onwards.
<><><>
In our bilingual live phone-in programme “Public Speak” tonight at 9.30 PM, we will bring an insightful discussion on Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana: Employment Opportunities for Youth with Purnendu Bhushan Verma, Additional Central Commissioner, EPFO.
During the programme, listeners can ask questions on the subject. To participate, simply dial the telephone numbers 011-23310481, 011-23717117, 011-23717106 and 011-23314444, 9:30 PM onwards tonight.
Alternatively, you can also send your queries via WhatsApp to the number 9289094044 or post your questions on X with the hashtag AskAir.
<><><>
और अब समय है अपने क्षेत्रीय संवाददाताओं से जानने का, कि उनके पास क्या विशेष है –
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर और कचरा-मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे ‘कैरी मी बैक’ अभियान को श्रद्धालुओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस बारे में और अधिक जानकारी दे रहे हैं देहरादून से हमारे सहयोगी –
‘कैरी मी बैक’ अभियान के तहत श्रद्धालुओं को अपने साथ लाए गए प्लास्टिक, पानी की खाली बोतलें, खाद्य सामग्री के रैपर और अन्य गैर-जैविक अपशिष्ट को केदारनाथ धाम में न छोड़कर वापस नीचे लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यात्रा मार्ग और केदारनाथ धाम में तैनात कार्मिकों तथा स्वयंसेवकों द्वारा लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम भी दिखाई देने लगा है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का कहना है कि केदारनाथ धाम की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘कैरी मी बैक’ अभियान ने लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जनभागीदारी आधारित कचरा प्रबंधन का एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से केदारनाथ धाम की पवित्रता और हिमालय की प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने साथ कचरे को वापस नीचे गौरीकुंड लाकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की है। ‘कैरी मी बैक’ अभियान में श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी बेहद उत्साहजनक है और दो टन से अधिक कचरे को धाम से नीचे लाया जाना इस बात का प्रमाण है कि जनसहयोग से बड़े और सकारात्मक बदलाव संभव हैं। परिक्रमा के लिए आकाशवाणी देहरादून से सन्तोष थपलियाल
<><><>
Governor of Sikkim flagged off the first batch of Kailash Mansarovar Yatris undertaking the sacred pilgrimage to Mount Kailash and Lake Mansarovar on 20th of this month from Nathu La.
Governor of Sikkim flagged off the first batch of Kailash Mansarovar Yatris from Nathu La. Regarded as one of the most revered pilgrimages in the Hindu faith, the Yatra takes devotees to Mount Kailash and Lake Mansarovar, located in the remote Ngari Prefecture of the Tibet Region. The first batch comprises 41 Yatris, including two Liaison Officers and one Medical Officer, along with four additional support staff, taking the total strength of the contingent to 47 persons. As per the schedule, the Yatris reached Gyangze on 20th itself, while the Mansarovar Parikrama is slated for June 27, 2026. The first batch is scheduled to return to Gangtok on July 1, 2026. The flag-off ceremony was also attended by Minister for Tourism and Civil Aviation and Commerce and Industries Department, Mr Tshering Thendup Bhutia. With Manas Pratim Sarma, This is Mainak Chatterjee from Akashvani News Gangtok for Parikrama.
<><><>
कश्मीर घाटी में आज ज्येष्ठ अष्टमी के मौके पर ‘मेला खीर भवानी’ धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह कश्मीरी पंडित समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसमें श्रद्धालु माता रागन्या देवी को खीर, दूध, फूल और सुगंधित पत्ते अर्पित करते हैं।
Thousands of devotees from within the UT and across the country converged at the shrine of Mata Ragnya Devi, also known as Mata Kheer Bhawani, at Tulmulla in Central Kashmir’s Ganderbal district and held special devotional rituals, prayers, and aartis. Similar festivities are also conducted at other Mata Ragnya shrines in North Kashmir’s Tikker Kupwara district and South Kashmir’s Logri Pora in Anantnag district and Manzgam area in Kulgam district. Lieutenant Governor Shri Manoj Sinha also visited Mata Kheer Bhawani Temple at Tulmulla and offered prayers for peace, prosperity and the well-being of the people of Jammu Kashmir. Interacting with Kashmiri Pandit Community members, the Lieutenant Governor assured that the comprehensive arrangements have been successfully put in place to ensure a seamless and spiritual experience for everyone. Talking to Parikrama, some devotees said:
From centuries, the Mela symbolizes faith, resilience, cultural reconnection, and communal harmony between the communities and today similar scenes were witnessed as the Kashmiri Muslims were aiding the devotees in every manner they could. For Parikrama, this is Ishfaq Shah from Srinagar.
<><><>
Human skeletal remains excavated from Rakhigarhi in Haryana have been transferred to the Anthropological Survey of India for Advanced Scientific Research. The transfer is carried out under a recently signed Memorandum of Understanding between the Archaeological Survey of India (ASI) and the Anthropological Survey of India.
During excavations conducted by ASI in the 2025-26 field season, archaeologists uncovered eight burials at Mound No. 7, an area previously identified as a cemetery. Three complete human skeletons, along with skeletal fragments recovered from other burials, have now been transferred to the Anthropological Survey of India’s ancient human skeletal repository and laboratory in Kolkata for detailed examination. The remaining skeletal materials obtained at these sites are also expected to be transferred in a few days. Rakhigarhi, spread across approximately 550 hectares in Haryana, is widely recognised as the largest known settlement of the Indus-Saraswati Civilisation. Archaeological excavations have revealed evidence of continuous habitation from the Early Harappan to the Mature Harappan periods, including planned settlements, drainage systems, craft production centres, trade networks, and burial grounds. The collaboration between both institutions is a significant effort to integrate archaeology, anthropology, genetics, and environmental sciences in the study of India’s ancient past. The findings from the Rakhigarhi remains are expected to contribute substantially to understanding the origins, health, mobility, and biological history of one of the world’s earliest urban civilizations. For Parikrama, Shivang Mishra.
<><><>
खेल के मैदान की हलचल –
फीफा विश्वकप-2026 में मिस्र ने आज सुबह वैंकूवर में न्यूजीलैंड पर इस विश्व कप में 3-1 से अपनी पहली जीत दर्ज की। लीवरपूल के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह ने टूर्नामेंट में अपना पहला गोल किया। इस जीत के साथ मिस्र ग्रुप-सी में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
आज ग्रुप जे में अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से होगा। मैच रात साढ़े 10 बजे से शुरू होगा।
<><><>
BUSINESS NEWS;
Benchmark domestic equity indices ended nearly 0.4 per cent up today, buoyed by growing optimism over progress in US-Iran talks aimed at ending the months long conflict in West Asia. The Sensex rose 291 points to close at 77 thousand and 94, while the Nifty jumped 90 points to settle at 24 thousand 103.
<><><>
अब हम याद करेंगे महान स्वतंत्रता सेनानियों को और बात करेंगे उन महान व्यक्तियों की जिनकी आज है-पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन।
BIRTHS:
Mary Louise “Meryl” Streep is an American actress widely regarded as one of the greatest and most versatile performers in cinema history. Born on June 22, 1949, in Summit, New Jersey, she has maintained an extraordinary professional longevity that spans over five decades. Celebrated for her impeccable technical precision, command of complex dialects, and masterly facial expressions, Streep holds the unprecedented industry record for the most Academy Award nominations of any actor, with 21 nods and three wins.
<><><>
Dan Brown was born on this day. He is a best-selling American author best known for his fast-paced thriller novels that blend cryptography, art history, and conspiracy theories. He is most famous for his Robert Langdon book series, which includes the global phenomenon The Da Vinci Code.
<><><>
Amrish Puri was born on this day in 1932. He was a legendary Indian actor who remains one of the most prominent and deeply revered figures in the history of Indian cinema and theatre. Renowned for his booming baritone voice, piercing screen presence, and intense expressions, he completely redefined the dynamics of the Bollywood antagonist. Over a prolific career spanning nearly four decades, he appeared in over 400 films across multiple languages, including Hindi, Punjabi, Telugu, Kannada, Tamil, Malayalam, and Marathi.
<><><>
Tom Alter was born on this day in 1950. He was a highly acclaimed Indian actor, theatre personality, writer, and sports journalist of American descent. He was widely celebrated for his extensive work in Hindi cinema, Indian television, and theatre, acting in more than 300 films across his career. Despite his Western appearance, he possessed an extraordinary command over flawless Hindi and Urdu, earning him the moniker of the “blue-eyed sahib” with impeccable diction. In recognition of his massive contributions to the arts, the Government of India honoured him with the prestigious Padma Shri award in 2008.
<><><>
पुण्यतिथि –
केदारनाथ अग्रवाल
आज हिंदी साहित्य की प्रगतिशील काव्यधारा के प्रमुख कवि केदारनाथ अग्रवाल की पुण्यतिथि है। उनका जन्म एक अप्रैल 1911 को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी रचनाओं में श्रम, प्रकृति, प्रेम और जनजीवन को सशक्त अभिव्यक्ति दी।
केदारनाथ अग्रवाल हिंदी कविता में प्रगतिशील चेतना के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर माने जाते हैं। उनके प्रमुख काव्य संग्रहों में ‘युग की गंगा’, ‘फूल नहीं रंग बोलते हैं’, ‘आग का आईना’ और ‘हे मेरी तुम’ शामिल हैं। उनकी कविताओं में लोकजीवन और सामाजिक सरोकारों की गहरी छाप दिखाई देती है।
हिंदी साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित अनेक सम्मानों से सम्मानित किया गया।
<><><>
एल. वी. प्रसाद
आज भारतीय सिनेमा के सफल फिल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद की पुण्यतिथि है। उनका जन्म 17 जनवरी 1908 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग में अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया और दक्षिण भारतीय तथा हिंदी सिनेमा के विकास में अहम भूमिका निभाई।
एल. वी. प्रसाद भारतीय सिनेमा के अग्रणी व्यक्तित्वों में गिने जाते हैं। उन्होंने ‘शारदा’, ‘छोटी बहन’, ‘ससुराल’, ‘हमराही’ और ‘मिलन’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया।
भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1982 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सहित अनेक सम्मानों से सम्मानित किया गया।
<><><>
जयंती – अमरीश पुरी
आज भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और दमदार खलनायक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले अमरीश पुरी की जयंती है। उनका जन्म 22 जून 1932 को पंजाब के नवांशहर में हुआ था।
चार दशक से अधिक लंबे अपने फिल्मी सफर में अमरीश पुरी ने 450 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में निभाया गया उनका ‘मोगैंबो’ का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
इसके अलावा ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘नगीना’, ‘करण अर्जुन’, ‘घायल’ और ‘विरासत’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को विशेष सराहना मिली।
अमरीश पुरी को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए कई सम्मान प्राप्त हुए। उन्हें फिल्म ‘मेरी जंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके अलावा ‘घातक’ और ‘विरासत’ के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रंगमंच और सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान और यादगार अभिनय के लिए उन्हें सदैव श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।
<><><>