ছ'চিয়েল ফিড

Loading Facebook feed...
Loading Twitter feed...

April 4, 2026 4:30 PM

Parikrama

printer

THE HEADLINES :-

  1. चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हुआ।

  2. Election Commission approves creation of 4,660 auxiliary polling stations for assembly elections in West Bengal.

  3. उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया।

  4. One more Indian-flagged LPG tanker Green Sanvi on way to India after crossing war-affected Strait of Hormuz.

  5. पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

  6. Shyam Sunder Swami secures bronze medal at World Archery Para Series in Bangkok.

  7. आईपीएल क्रिकेट में डेल्‍ही कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से और गुजरात टाइटन्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।

<><><> 

And now, time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today, we will talk about : Jan Vishwas (Amendment of Provisions) Bill, 2026

 

Let’s start our conversation with a simple question- Mukesh, have you ever made a small mistake- maybe missed a deadline, filled out a form incorrectly, or overlooked a tiny rule- and then worried – What if this turns into something serious?

 

हाँ, मुझे लगता है कि हम सभी कभी-न-कभी इस दौर से गुज़रे हैं। एक छोटी-सी गलती अचानक असलियत से कहीं ज़्यादा बड़ी लगने लगती है। और इससे पहले कि आपको कुछ पता चले, आप उन नतीजों के बारे में सोचने लगते हैं जो शायद कभी होंगे भी नहीं।

 

Exactly and now just think about a small shop owner- maybe someone running a printing shop in your neighbourhood. They’re not trying to break rules. But one small compliance issue- and suddenly, penalties, paperwork, stress- everything piles up. Nothing intentional. No fraud. No harm. And the question that naturally comes to mind is that- Should honest mistakes feel like crimes?

 

तो, ठीक इसी सवाल का जवाब अब भारत दे रहा है। एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने ‘जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया है-यह एक ऐसा सुधार है जो सिर्फ़ कानूनों के बारे में नहीं, बल्कि भरोसे के बारे में है। और इसका विचार सीधा-सादा, फिर भी बहुत असरदार है-कारोबार को आसान बनाना और डर के बजाय भरोसे को मज़बूत करना।

 

Earlier- that small lapse could actually bring the fear of legal action… even jail in some cases. Sounds harsh, right? So the Jan Vishwas Bill is not about removing rules. It’s about changing how we respond to small mistakes. Instead of treating minor, technical issues as crimes- it shifts the approach to something more practical- it shifts our approach to- Warnings, to Monetary penalties, And chances to correct mistakes. Because not every error deserves punishment like a crime.

 

बिल्कुल। और यह कोई छोटा-मोटा बदलाव नहीं है। यह विधेयक 23 मंत्रालयों के 79 अलग-अलग केंद्रीय कानूनों को प्रभावित करता है। और सैकड़ों प्रावधानों में से-717 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है, और कुल मिलाकर 784 प्रावधानों में संशोधन किया गया है।

 

That’s massive. In fact, it aims to clean up over 1,000 outdated or unnecessary offences that were making compliance complicated.

 

चलिए, इसे एक असल ज़िंदगी जैसी स्थिति से समझते हैं। मान लीजिए, कोई कॉस्मेटिक्स का बिज़नेस चलाता है। पहले, अगर प्रोडक्शन या लेबलिंग में कोई छोटी-मोटी कंप्लायंस से जुड़ी दिक्कत होती थी, तो उन पर आपराधिक मामला चल सकता था। अब? जेल भेजने के बजाय, सिस्टम अब ज़्यादातर जुर्माना  लगाने या सुधार के कदम उठाने पर ज़ोर देता है। इसका सीधा सा मतलब है-गलती सुधारो। सीखो। और आगे बढ़ो।

 

But does this mean rules don’t matter anymore? Not at all. Here’s the clever part…The bill introduces a graded system- If you make- First mistake? You might get a warning or advisory. If you Repeat it? Then comes a penalty. And if you Keep ignoring? The consequences become stricter

 

तो जवाबदेही बनी रहती है। लेकिन डर कम हो जाता है। और भी बहुत कुछ है। सिस्टम को तेज़ और ज़्यादा आसान बनाने के लिए, खास अधिकारी जुर्माने से जुड़े मामलों को संभालेंगे और अपीलें तय अधिकारियों के पास की जा सकेंगी। तो, अदालतों में लंबी लड़ाइयों के बजाय, फ़ैसले ज़्यादा तेज़ी से और असरदार तरीके से हो सकेंगे।

 

Let’s pause for a second and think- Why does this bill matter to us? Even if you’re not a business owner- this affects everyday life. From municipal rules- to vehicles- to basic compliance systems- The bill also includes changes that aim to make daily processes simpler and more citizen-friendly.

 

What changes this bill is really about to bring- Let’s hear it from the Union Minister Piyush Goyal him self.

 

असल में, यह सोच में बदलाव के बारे में है। ‘पहले सज़ा दो’ से ‘पहले गलती मानो, और फिर सुधारो’ वाली सोच अपनाना। क्योंकि जब सिस्टम लोगों पर भरोसा करते हैं, तो लोगों की विश्वसनीयता से भरोसा रखने की संभावना अधिक होती है।

 

And here’s a powerful thought for our listeners to take with them today- What kind of system works better? One where people are constantly afraid of making mistakes…or one where they are encouraged to do things right?

 

‘जन विश्वास विधेयक’ इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश है। अनावश्यक आपराधिक प्रावधानों को कम करके, कानूनों को सरल बनाकर, और ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ (व्यापार करने में आसानी) तथा ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ (जीवन जीने में आसानी) पर ध्यान केंद्रित करके। क्योंकि, आखिरकार-जब नियम निष्पक्ष होते हैं, जब नियमों का पालन करना संभव लगता है, और जब गलतियों के साथ उचित व्यवहार किया जाता है-तो लोग केवल व्यवस्था का पालन ही नहीं करते, बल्कि वे उस पर विश्वास भी करने लगते हैं।

 

Exactly, if fear around small mistakes fades away- it can spark creativity, encourage entrepreneurship, and boost confidence nationwide. And that’s the foundation of a more stronger India.

<><><>

घरों मे गैस आपुर्ति के लिये सरकार की ओर से पीएनजी अर्थात पाईपलाईन के जरिये गैस का कनेक्शन लेने का आह्वान किया जा रहा है. पाईप से गैस आपुर्ति का सबसे बडा लाभ यह है कि, इस सुविधा से सिलिंडर खत्म होने की या सिलिंडर डिलिवरी लेट होने की समस्या नहीं रहती, और सिलिंडर में से गैस की चोरी या दूसरी जुडी समस्याएं भी जड से खत्म हो जाती है. महाराष्ट्र में लातूर जिले में एक ऐसा गांव है, जहां लगभग शतप्रतिशत घरों में पाईप से गैस पहुंचता है..  EK report;

 

“लातूर जिले के आशिव गाँव में पहले गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता था, जिससे खासकर महिलाओं को घर का काम संभालने में दिक्कत होती थी। इसी समस्या को देखते हुए गाँव की ग्राम पंचायत ने पहल करते हुए समय रहते पीएनजी पाइपलाइन गैस योजना को लागू करने का निर्णय लिया और इसके लिए लगातार प्रयास किए। दरअसल, महानगर गैस की एक पाइपलाइन आशिव गाँव के नजदीक से गुजरती है, जिसका लाभ उठाते हुए गाँव में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आज उसी का परिणाम है कि गाँव के लगभग 900 घरों में 24 घंटे पाइपलाइन गैस की सुविधा उपलब्ध हो गई है। पश्चिमी एशिया में उत्पन्न हुये संघर्ष के कारण, देश के कई हिस्सों में लोगों में गैस आपुर्ति के बारे में तरह तरह की आशंकाएं है, सिलिंडर की डिलिवरी को लेकर लोग बेचैन है, वहीं आशिव गाँव के लोग गैस आपुर्ति के बारे में पूरी तरह से निश्चिंत हैं। पीएनजी यह योजना केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि गाँव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। शशिकांत पाटील, आकाशवाणी लातूर”

Preparations gain momentum for the Sacred Buddha Relics exposition in Ladakh. The initiative promises to blend sprituality with global attention. With plan aiming for a place in the Guiness World Record, this event could mark a historic cultural moment for the region. More from our correspondent;

 

“The Chief Secretary of the Union Territory of Ladakh, Ashish Kundra, chaired an introductory briefing meeting with members of the UT-level Coordination Committee and the seven Sub-Committees constituted for organising the Holy Exposition of the Sacred Relics of Lord Buddha in Ladakh, scheduled  from May 1 to May 15, 2026. During the meeting,  Jigmet Takpa, Nodal Officer for the Holy Exposition, delivered a detailed presentation outlining the significance, scope, and timeline of the event. He provided an overview of the exposition and highlighted key aspects of its organisation. The agenda included discussions on the structure, roles, and responsibilities of each committee and sub-committee; the inter-committee coordination framework and reporting mechanisms. Deliberations were also held on the preliminary action plan, immediate responsibilities, and the designation of venue in-charges. The potential impact of the exposition on tourism and its role in promoting Ladakh as a major cultural and spiritual destination were also discussed. Highlighting the importance of the event, Takpa described it as a major cultural milestone for Ladakh. Takpa informed that a large-scale Buddhist chanting ceremony, involving a significant number of monks, is planned to seek inclusion in the Guinness World Records. The Chief Secretary directed all committee and sub-committee members to ensure effective coordination for the smooth conduct of the event.  For Parikrama This is Khursheed Yousuf From Leh Ladakh.”

<><><>

विधानसभा क्षेत्रों के प्रोफाइल श्रृंखला में आज बात असम के सिलचर की।

 

“126 विधानसभा सीटों में से एक 118 नंबर की सिलचर विधानसभा सीट है, जहां 9 अप्रैल को मतदान होना है। कछार जिले की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट, सिलचर, बराक घाटी क्षेत्र का हिस्सा है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. राजदीप रॉय को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अभिजीत पॉल को नामांकित किया है। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने भाबोटोश चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है, साथ ही चार निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। 2023 के परिसीमन के बाद, सिलचर विधानसभा सीट की भौगोलिक सीमाओं और मतदाता संरचना में बदलाव आया है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस सीट पर 2 लाख 11 हजार से अधिक मतदाता हैं। इनमें से 1 लाख 8 हजार से अधिक महिला मतदाता और एक लाख 3 हजार से अधिक पुरुष मतदाता और पांच ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान 257 मतदान केंद्रों पर होगा।  अमीनुल हक जवादर, आकाशवाणी समाचार, गुवाहाटी।”

<><><>

Governor of Manipur Ajay Kumar Bhalla has said that literature serves as a mirror of society and a bridge connecting generations, carrying forward timeless values and traditions. Unveiling a book titled Sab Par Ram Tapasvi Raja in New Delhi, Mr Bhalla highlighted the profound role of literature in preserving and enriching India’s cultural heritage. The book is written by the Additional Secretary of the Ministry of Environment, Forest and Climate Change Ashutosh Agnihotri.

 

Speaking on the occasion, Mr Agnihotri said that the book explores the characters of the Ramayana and presents their experiences with a unique poetic and conversational touch, making it engaging and thought-provoking for reader. He added that this literary piece is not just a book but a poetic re-journey of the eternal ideals of dignity and duty.

<><><>

MUST ANNOUNCEMTN – PRAKIRTI KI BAAT

आकाशवाणी के कार्यक्रम “प्रकृति की बात, आकाशवाणी के साथ” की एक नई कड़ी में शहरों में गौरैया एवं पक्षी संरक्षण के विषय पर विशेष चर्चा की गई है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षक राकेश खत्री ने अपने प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि वे पक्षियों की संख्या बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर घोंसले तैयार कर रहे हैं और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

 

यह कार्यक्रम आज शाम 5 बजकर 10 मिनट पर एफएम गोल्ड पर प्रसारित किया जाएगा। इसका पुनः प्रसारण कल सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगा। श्रोता इस कार्यक्रम को NEWS ON AIR App और NEWS ON AIR OFFICIAL YouTube चैनल पर भी सुन सकते हैं।

<><><>

बैंकॉक में विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में श्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक जीता है। कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वामी ने पेरिस पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता राकेश कुमार को टाई-ब्रेक में हराया। महिला वर्ग में अंजुम तंवर चौथे स्थान पर रहीं।

 

In IPL Cricket, Mumbai Indians were 122 for 4 in 15.2 overs against Delhi Capitals at Arun Jaitley Stadium in Delhi, when reports last came in. Delhi Capitals won the toss and opted to bowl. In the another match, Gujarat Titans will face Rajasthan Royals at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad this evening. The match is scheduled at 7:30 PM. Punjab Kings defeated Chennai Super Kings by five wickets in Chennai last night.

<><><>

पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन।

 

पुण्‍यतिथि

 

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

 

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ (अंग्रेज़ी: Sachchidananda Hirananda Vatsyayan ‘Agyeya’, जन्म: 7 मार्च, 1911 कुशीनगर; मृत्यु: 4 अप्रैल, 1987 नई दिल्ली) हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे। अज्ञेय को प्रतिभासम्पन्न कवि, शैलीकार, कथा साहित्य को एक महत्त्वपूर्ण मोड़ देने वाले कथाकार, ललित-निबन्धकार, सम्पादक और सफल अध्यापक के रूप में जाना जाता है।

<><><>

 

हंसा मेहता

हंसा मेहता (अंग्रेज़ी: Hansa Mehta, जन्म: 3 जुलाई, 1897; मृत्य: 4 अप्रॅल, 1995) एक समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद के रूप में भारत में काफ़ी प्रसिद्ध रही हैं। इनके पिता मनुभाई मेहता बड़ौदा और बीकानेर रियासतों के दीवान थे। हंसा मेहता का विवाह देश के प्रमुख चिकित्सकों में से एक तथा गाँधीजी के निकट सहयोगी जीवराज मेहता जी के साथ हुआ था। भारत के संविधान को मूल रूप देने वाली समिति में 15 महिलाएं भी शामिल थीं। इन्होंने संविधान के साथ भारतीय समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हंसा मेहता इन्हीं में से एक थीं।

 

<><><>

शशिकला

शशिकला (अंग्रेज़ी: Shashikala, जन्म- 3 अगस्त, 1933, शोलापुर, महाराष्ट्र; मृत्यु- 4 अप्रॅल, 2021, मुम्बई) का नाम भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक के रूप में लिया जाता है। हिंदी सिनेमा की ग्लैमरस खलनायिकाओं का ज़िक़्र होते ही ज़हन में उभरने वाला पहला नाम शशिकला का था। सन 1960 के दशक के हिंदी सिनेमा में अपनी एक ख़ास जगह बनाने वाली ख़ूबसूरत, चुलबुली और खलनायिका शशिकला को उस दौर के दर्शक आज भी भूले नहीं हैं। शशिकला न सिर्फ़ एक उम्दा अभिनेत्री थीं, बल्कि मौक़ा मिलने पर उन्होंने ख़ुद को एक बेहतरीन डांसर के तौर पर भी साबित किया था। बॉलीवुड में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली शशिकला का पूरा नाम ‘शशिकला जावलकर’ था। फिल्मों के साथ-साथ शशिकला ने टीवी में भी काम किया। वह मशहूर सीरियल ‘सोन परी’ में फ्रूटी की दादी के रोल में नजर आई थीं। साल 2007 में उन्हें भारत सरकार ने ‘पद्मश्री’ से नवाजा था।

<><><>

Muddy Waters, born McKinley Morganfield, was one of the most important figures in the history of blues music and is often called the father of Chicago blues. He first played harmonica before teaching himself guitar, developing the powerful slide style that would later define his music. Waters fused the raw emotion of Delta blues with a louder, driving sound built around electric guitar, piano, harmonica and drums. Waters’s influence reached far beyond blues. British musicians in the 1960s, especially The Rolling Stones, took inspiration from him; the band even named itself after his song “Rollin’ Stone.” Without Muddy Waters, the sound of modern rock music would have been very different.

<><><>

गंगाधर मेहरे

गंगाधर मेहरे (अंग्रेज़ी: Gangadhara Meher, जन्म- 9 अगस्त, 1862; मृत्यु- 4 अप्रैल, 1924) उड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि थे। गंगाधर मेहरे का जन्म एक निर्धन जुलाहा परिवार में हुआ था। इन्होंने कपड़े बनाते बनाते कविता करना सीखा। इनके अनेक काव्य ग्रंथों में ‘प्रणय वल्लरी’ और ‘तपस्विनी’ सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं। इन्हें उड़िया भाषा का कालिदास कहा जाता है।

<><><>

 मनोज कुमार

मनोज कुमार (अंग्रेज़ी: Manoj Kumar, पूरा नाम: हरिकिशन गिरि गोस्वामी, जन्म: 24 जुलाई, 1937: मृत्यु: 4 अप्रैल 2025, मुंबई) फ़िल्म जगत् के प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता व निर्देशक हैं। अपनी फ़िल्मों के जरिए मनोज कुमार ने लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। मनोज कुमार ‘शहीद-ए-आजम’ भगत सिंह से बेहद प्रभावित हैं और इसी भावना ने उन्हें ‘शहीद’ जैसी कालजई फ़िल्म में देश के इस अमर सपूत के किरदार को जीवंत करने की प्रेरणा दी थी। 1992 में मनोज कुमार को भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया। शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, हिमालय की गोद में, हरियाली और रास्ता, पत्थर के सनम, नीलकमल आदि।

“Remembering Manoj Kumar ji on his death anniversary,” bringing back memories of one of Indian cinema’s most respected figures. Popularly known as “Bharat Kumar,” Manoj Kumar earned this title for his unforgettable roles in patriotic films that celebrated Indian values and national pride.His contribution to Indian cinema remains unparalleled, with generations continuing to admire his work and ideals. Jackie Shroff’s tribute serves as a reminder that even a year after his passing, Manoj Kumar’s legacy continues to live on in the hearts of audiences.

 

As fans revisit his timeless films and celebrate his life, the message remains clear—legends like Manoj Kumar are never forgotten, they are simply remembered with even greater reverence over time.

(SONG-MERE DESH KI DHARTI)

<><><> 

माखन लाल चतुर्वेदी

माखन लाल चतुर्वेदी (अंग्रेज़ी: Makhan Lal Chaturvedi, जन्म- 4 अप्रैल, 1889 बावई, मध्य प्रदेश; मृत्यु- 30 जनवरी, 1968) सरल भाषा और ओजपूर्ण भावनाओं के अनूठे हिन्दी रचनाकार थे। इन्होंने हिन्दी एवं संस्कृत का अध्ययन किया। ये ‘कर्मवीर’ राष्ट्रीय दैनिक के संपादक थे। इन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इनका उपनाम एक भारतीय आत्मा है। राष्ट्रीयता माखन लाल चतुर्वेदी के काव्य का कलेवर है तथा रहस्यात्मक प्रेम उसकी आत्मा है।

<><><>

परवीन बाबी

परवीन बाबी (अंग्रेज़ी: Parveen Babi, जन्म: 4 अप्रैल 1949; मृत्यु: 20 जनवरी 2005) Today we are Celebrating the timeless charm and bold elegance of Parveen Babi A true style icon who redefined glamour in Bollywood. Happy Birthday to the unforgettable diva Parveen Babi, who was born on April 4, was a trailblazing Indian actor and model who became one of the most iconic and highest-paid stars of Bollywood during the 1970s and early 1980s. Parvenn Babi is often remembered for redefining the ‘Hindi film heroine’ by bringing a Westernised, bohemian glamour to the screen 

 

हिन्दी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं। परवीन बाबी ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं। 1970-80 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर अपनी सुन्दरता का जलवा बिखरने वाली परवीन बाबी की ज़्यादातर फ़िल्में सुपर हिट रहीं हैं। 1972 में परवीन के मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई। उम्र की पाँच दशक पार कर इस दुनिया से विदा लेने वाली परवीन का फ़िल्मी कैरियर 1973 में ‘चरित्र’ से शुरू हुआ था।

 

(SONG- KYA TUMKO SUNAU)

<><><>